कश्मीरी मटन रोगन जोश बनाने की विधि
कश्मीरी मटन रोगन जोश की रेसिपी
रोगन जोश धरती के स्वर्ग "कश्मीर" का एक स्वादिष्ट व्यंजन है। कश्मीरी व्यंजन मटन रोगन जोश का आनंद आप दोपहर या रात के खाने में ले सकते है। कश्मीर की रसोई से सीधे आपके लिए मटन रोगन जोश बनाने की विधि, जिसमें बकरे के मांस को कुछ मसालों और जड़ी बूटियों के साथ तब तक पकाया जाता है जब तक कि मांस नरम और सुगंधित न हो जाए। यह एक स्वादिष्ट नॉन-वेज डिश है जो डिनर पार्टियों की शान होती है। स्वादिष्ट मटन रोगन जोश को चावल या रोटी के साथ परोसा जा सकता है। मटन रोगन जोश बनाने की इस विधि का पालन कर के आप घर पर आसानी से स्वादिष्ट रोगन जोश बना सकते हैं।
- तैयारी का समय :
- 10 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 40 मिनट
- भोजन का प्रकार :
मांसाहारी
- 1 Review | 38 Likes
मटन रोगन जोश की सामग्री
सामग्री
मटन (बकरे का मांस) | 500 ग्राम | दही | 3/4 कप |
लौंग | 3 - 4 | हरी इलायची | 2 |
केसर | कुछ कतरे | सौंठ पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
बारीक पीसी हुई सौंफ | 1/2 छोटा चम्मच | हींग | एक चुटकी |
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर | 1 1/2 बड़ा चम्मच | मटन स्टॉक | 1/4 कप |
नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | रतनजोत | 1 - 2 |
घी | 1/2 कप | सरसों का तेल | 1/2 कप |
विधि
- मटन को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और अतिरिक्त पानी निकालने के लिए इसे एक छलनी में रख दें।
- एक कड़ाही में मध्यम आंच पर सरसों का तेल गर्म करें। तेल गरम होने पर इसमें लौंग, हरी इलायची डालकर लगातार चलाते हुए थोड़ा सा भून लीजिए।
- इसमें मटन डालकर मध्यम आंच पर बीच-बीच में हिलाते हुए अच्छी तरह से भून लें।
- जब तक मटन फ्राई हो रहा है, एक कटोरे मे दही, केसर, सोंठ पाउडर, पीसी हुई सौंफ, हींग और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाएँ। इसमें थोड़ा सा मटन स्टॉक डालें और फिर से अच्छी तरह मिलाएँ।
- मटन को अच्छी तरह से चलाकर इसमें दही मसाले का मिश्रण डालें और अच्छी तरह से मिला लें। नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। मटन को पकाना जारी रखें, तब तक पकाये जब तक कि यह सतह पर तेल न छोड़ने लगे। पकाते समय इसे कभी-कभी हिलाते रहें ताकि यह नीचे तल मे चिपक कर जले नहीं।
- इसमें थोड़ा सा मटन स्टॉक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे ढक कर मटन के नरम होने तक पकाते रहें।
- दूसरे पैन में 1/2 कप घी और रतनजोत डाल कर लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर गरम करे। रतनजोत घी में अपना लाल रंग छोड़ कर इसे खून जैसा लाल कर देगा।
- मटन वाली कड़ाई का ढक्कन खोलें और एक छलनी का उपयोग करके मटन में लाल घी डालें हमें मटन में केवल घी ही डालना ह। इसे अच्छी तरह मिलाये।
- कड़ाई को ढक्कन से ढक दें और मुटों को पकने दे। बीच-बीच में हिलाते रहें और मटन के नरम होने तक पकाये।
- मटन रोगन जोश तैयार है। स्वादिष्ट रोगन जोश को सर्विंग बाउल में डालें और हरे धनिये से सजाएँ।
- दोपहर या रात के खाने में चावल या रोटी के साथ स्वादिष्ट मटन रोगन जोश का आनंद लें।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारी अन्य मटन से बने व्यंजन।
To read the recipe in English: CLICK HERE
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious mutn rogan josh
संबंधित व्यंजन
मटन कोरमा
मटन का इस्तेमाल कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में किया जाता है और मटन कोरमा उनमें से एक है। मासांहारी व्यंजन खासकर मटन पसंद करने वालों में स्वादिष्ट मटन कोरमा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। मटन एक...चिकन करी
चिकन करी पूरे भारत में सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट चिकन की डिश है। भारत में अलग-अलग जगहों के हिसाब से थोड़ी अलग अलग सामग्री और स्वाद के साथ स्वादिष्ट चिकन करी बनाने के बहुत से तरीके हैं। भारत में जो भी...अमृतसरी फिश फ्राई
अमृतसरी फिश फ्राई सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट मछली से बने व्यंजनों में से एक है। अमृतसरी फ्राई फिश जो सभी की पसंदीदा है, एक स्वादिष्ट नाश्ता है जिसे आप पार्टी में अपने मेहमानों के लिए बड़ी आसानी से बिना...मटन रोगन जोश
रोगन जोश कश्मीर के व्यंजनों मे से एक स्वादिष्ट मटन से बना व्यंजन है। रोगन जोश जिसे मटन रोगन जोश या रोगन गोश्त के नाम से भी जाना जाता है, कश्मीर का एक स्वादिष्ट सुगंधित और बहुत प्रसिद्ध व्यंजन है जो के...चिकन घी रोस्ट
चिकन घी रोस्ट एक स्वादिष्ट और सबसे लोकप्रिय मैंगलोरियन चिकन डिश है। यह डिश एक मसालेदार स्वादिष्ट चिकन डिश है जिसमें चिकन को मसालों के साथ देसी घी में भुना जाता है. चिकन घी रोस्ट भारतीय राज्य कर्नाटक...