पनीर 65 कैसे बनाएं
घर पर पनीर 65 बनाने की बेहतरीन रेसिपी
पनीर 65 एक स्वादिष्ट पनीर का व्यंजन है। पनीर 65 बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को फ्राई कर लें और फिर मसाले के साथ पका लें। दक्षिण भारत में 65 व्यंजन बहुत लोकप्रिय हैं, इन व्यंजनों को कुछ खास खाने के साथ या स्नैक्स के तौर पर परोसा जाता है। पनीर 65 एक कम मसालेदार फ्राइड पनीर का व्यंजन है जो की एक स्वादिष्ट स्नैक्स है। पनीर 65 अन्य स्वादिष्ट स्नैक्स के साथ पार्टी में एक अपनी एक खास जगह रखता है। आपको हर रेस्तरां में पनीर 65 का कुछ अलग-अलग सामग्री और अलग-अलग रेसिपी के साथ एक नया और अलग स्वाद मिलेगा। कुछ लोग पनीर 65 बनाने के लिए पनीर तलते समय दही का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लोग इसमें नींबू के रस का इस्तेमाल करते हैं, तड़के लगाने के लिए कुछ लोग सोया सॉस और कुछ टोमेटो सॉस का इस्तेमाल करते हैं। अपने घर पर स्वादिष्ट पनीर 65 बनाने के लिए हमारी इस बेहतरीन विधि का पालन करें और आसानी से अपने घर पर स्वादिष्ट पनीर 65 का आनंद लें।
- तैयारी का समय :
- 10 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 25 मिनट
- भोजन का प्रकार :
स्नैक्स
- 1 Review | 1 Like
पनीर 65 की सामग्री
सामग्री
पनीर | 300 ग्राम | नमक | 1/2 छोटा चम्मच + 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर | 1 छोटा चम्मच | करी पत्ता | 3 |
लहसुन, बारीक कटा हुआ | 4 बड़े चम्मच + 2 छोटे चम्मच | अदरक का पेस्ट | 1/2 छोटा चम्मच |
मैदा | 3 बड़े चम्मच | कॉर्न फ्लौर | 4 बड़े चम्मच + 1/2 छोटा चम्मच |
नीबू का रस | 1 छोटा चम्मच | पानी | आवश्कतानुसार |
तेल | तलने के लिए | देसी घी या तेल | 2 बड़े चम्मच |
साबुत लाल मिर्च | 2 | हरी मिर्च, लंबाई में कटी हुई | 3 - 4 |
शिमला मिर्च, बड़े टुकड़ो में कटी हुई | 1/2 मध्यम | प्याज, बड़े टुकड़ो में कटे हुए | 1/2 मध्यम |
लाल चिल्ली सॉस | 2 बड़े चम्मच | काली मिर्च | 1/2 छोटा चम्मच |
हरा प्याज, बारीक कटा हुआ | 2 बड़े चम्मच, हरा भाग | दही | 100 ग्राम |
लाल रंग (वैकल्पिक) | एक चुटकी |
विधि
पनीर तलना
- एक बड़े कटोरे में, पनीर को अपनी पसंद के आकार के अनुसार छोटे टुकड़ो में काट लें।
- 1/2 छोटा चम्मच नमक या अपने स्वादानुसार, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 करी पत्ता बारीक कटा हुआ, 2 छोटे चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक का पेस्ट, मैदा, कॉर्न फ्लौर डालकर अच्छी तरह मिला लें ताकि सारा मसाले पनीर के टुकड़ों पर अच्छी से लग जाए।
- इसमें 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। धीरे-धीरे थोड़ा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाये ताकि मसालों का एक गाढ़ा बैटर बनकर पनीर के ऊपर अच्छे से कोट हो जाए।
- तेज आंच पर तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल पर्याप्त गरम हो जाए, तो सावधानी से एक-एक करके लेपित किये हुए पनीर के टुकड़े डालें और पनीर को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें। इसमें लगभग 3 - 4 मिनट का समय लगेगा।
- एक बार जब यह सुनहरा भूरा हो जाए, तो तले हुए पनीर को एक तेल से निकाल लें और अतिरिक्त तेल को सोखने के लिए टिश्यू पेपर पर एक प्लेट में रखें।
पनीर 65
- अब मसाला बनाने के लिए लाल मिर्च और 2 करी पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। हरी मिर्च को भी 2 टुकड़ों में लम्बाई में काट लीजिये।
- तेज आंच पर एक कड़ाही गरम करें। इस गरम कढ़ाई में 2 छोटे चम्मच घी या तेल डालिये। घी के गरम होने पर इसमें लाल मिर्च के टुकड़े, हरी मिर्च और करी पत्ता डाल दीजिए। साथ ही 4 बड़े चम्मच कटा हुआ लहसुन, शिमला मिर्च और प्याज डालें और लगातार हिलाते हुए तेज़ आँच पर लगभग 30 - 40 सेकंड तक पकाएँ।
- अब इसमें 2 बड़े चम्मच लाल चिल्ली सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसे लगातार चलाते हुए करीब 30 सेकंड तक भूनें। 1/2 छोटा चम्मच नमक या अपने स्वादानुसार, काली मिर्च, बारीक कटा हरा प्याज़ डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- एक कटोरी में 100 ग्राम दही लें। 1/2 छोटा चम्मच कॉर्न फ्लौर और एक चुटकी लाल रंग डालकर अच्छी तरह मिलाएं। कॉर्न फ्लौर दही को फटने से बचाने में मदद करेगा।
- कढा़ई में मसाला फिर से चला दीजिये क्योंकि तेज आंच पर यह पक चुका है।
- इसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिलाइये, तेज आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। इसमें उबाल आने दें, जब यह उबलने लगे तो इसमें फ्राई किया हुआ पनीर डालें और अच्छी तरह से मिलाइये। इसे लगातार चलाते हुए 1 - 2 मिनिट तक पकाये।
- पनीर 65 परोसने के लिए तैयार है। चीज़ 65 को सर्विंग प्लेट में डालें और गरमागरम परोसें।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे अन्य पनीर स्नैक्स :
To read the recipe of PANEER 65 in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षाPawan Batra
Delicious paneer 65
स्पेनिश आमलेट
अंडे, तले हुए प्याज और कुरकुरे आलू से बने स्वादिष्ट एवं लोकप्रिय स्पेनिश ऑमलेट को स्पेनिश टॉर्टिला के नाम से भी जाना जाता है। इस स्वादिष्ट व्यंजन की उत्पत्ति स्पेन में हुई है। नाश्ते में अंडे खाना के...स्वीट कॉर्न चाट
मानसून की बारिश के साथ भुट्टा या स्वीट कॉर्न स्वास्थ्य और स्वाद का सही मिश्रण है। स्वीट कॉर्न मानसून के बरसात के मौसम में आसानी से उपलब्ध होने वाला एक स्वादिष्ट और स्वस्थ भोजन है और मानसून के मौसम में...स्वीट कॉर्न सूप (मकई का...
कॉर्न क्रीम, ताज़े मकई के दाने थोड़ी सी गोभी और गाजर के साथ बनाया गया स्वादिष्ट गाढ़ा स्वीट कॉर्न सूप। सफेद मिर्च मकई की मिठास के साथ इसे और अधिक स्वादिष्ट बनाती है। यह स्वादिष्ट स्वीट कॉर्न सूप आपकी...चिल्ली पोटैटो
चिली पोटैटो एक इंडो-चाइनीज स्वादिष्ट स्नैक्स है, जिसे ज्यादातर समारोहों और पार्टियों में स्नैक्स के रूप में परोसा जाता है। चिल्ली पोटैटो रेसिपी लगभग ड्राई चिल्ली पनीर की तरह है लेकिन चिल्ली पोटैटो के...मटर कुलचा
मटर कुलचा या छोले कुलचे एक स्वादिष्ट और सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, यह इतना स्वादिष्ट होता है कि भारत में हर कोई इसे पसंद करता है, खासकर उत्तर भारत में। यह स्ट्रीट फ़ूड मटर और कुलचे का एकदम सही है।...