User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

पनीर काठी रोल कैसे बनाये

  • पनीर काठी रोल या पनीर फ्रेंकी की रेसिपी

    पनीर काठी रोल या पनीर फ्रेंकी एक स्वादिष्ट और बहुत लोकप्रिय भारतीय स्नैक है जिसे आसानी से बनाया जा सकता है और यह पौष्टिक भी होता है। इसे बनाने के लिए पनीर, शिमला मिर्च की भरावन को हरी चटनी के साथ चपाती या परांठे में लपेट कर रोल बनाया जाता है। पनीर काठी रोल या पनीर फ्रेंकी की रेसिपी बहुत ही आसान है, इसे तीन स्टेप में घर पर आसानी से बनाया जा सकता है, पहले कुछ मसालों के साथ पनीर, प्याज और शिमला मिर्च की भरावन बनाएं, फिर चपाती या पराठा बनाएं और पनीर की भरावन को चपाती में भरकर रोल बनाने के लिए लपेट दे।

    पनीर फ्रेंकी या पनीर रोल एक बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद स्नैक है। पनीर फ्रेंकी को शाम के नाश्ते के रूप में परोसा जा सकता है। अगर आपके पास बची हुई रोटी, चपाती या पराठा है, तो पनीर रोल को और भी जल्दी और आसानी से बनाया जा सकता है। पनीर फ्रेंकी या पनीर काठी रोल की इस रेसिपी की मदद से आप आसानी से इसे अपने घर पर ही बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते है।

    • तैयारी का समय :
    • 10 मिनट
    • खाना पकाने के समय :
    • 25 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • स्नैक्स

      ,

      शाकाहारी

  •          
  • 1 Review | 38 Likes
   

पनीर काठी रोल की सामग्री

सामग्री

छोटे टुकड़ों में कटा हुआ पनीर 1 कप छोटे टुकड़ों में कटा हुई शिमला मिर्च 1/2 कप
छोटे टुकड़ों में कटा हुआ टमाटर 3/4 कप लम्बाई में कटा हुआ प्याज़ 1/2 कप
जीरा 1 छोटा चम्मच सूखा धनिया 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच घी या तेल 2 बड़े चम्मच
नमक 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार कसूरी मेथी 1 छोटा चम्मच
कद्दूकस की हुई मोजरेला चीज़ 1/2 कप पुदीना की हरी चटनी ज़रुरत के अनुसार
पानी 1 बड़ा चम्मच    

रोटी बनाने के लिए

मैदा 1 कप गेंहू का आटा 1 कप
नमक 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार घी या तेल 2 छोटा चम्मच
पानी आवश्यकतानुसार    

विधि

आइए पनीर काठी रोल या पनीर फ्रेंकी की रेसिपी शुरू करते हैं।

भरावन

  • पनीर, शिमला मिर्च और टमाटर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और प्याज को लम्बे पतले टुकड़ो में काट लें।
  • एक नॉन स्टिक पैन में मध्यम आँच पर 2 छोटे चम्मच घी या तेल गरम करें। घी के मीडियम गरम होने पर इसमें जीरा, साबुत सूखा धनियां डालकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए एक मिनट तक भून लीजिए।
  • हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और 1 - 2 बड़ा चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और एक मिनट तक भूनें। लगातार चलाते हुए कटे प्याज, कटी शिमला मिर्च और टमाटर डाल कर शिमला मिर्च के नरम होने तक भूनिये।
  • पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला लें। नमक और कसूरी मेथी डालकर एक मिनट तक चलाते हुए भूनें।
  • गैस बंद कर दें। थोड़ा कद्दूकस किया हुआ मोज़ेरेला चीज़ डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। पनीर की भरावन बनकर तैयार है, इस भरावन को एक तरफ रख दें।

रोटी

  • एक कटोरे में 1 कप मैदा लीजिए इसमें 1 कप गेहूं का आटा और स्वादानुसार नमक डालें। धीरे-धीरे आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटे में 2 छोटी चम्मच घी या तेल डाल कर फिर अच्छी तरह से गूंथ लीजिये।
  • गुंथे हुए आटे को गीले कपड़े से ढककर कम से कम 1/2 घंटे के लिए रख दीजिये।
  • 1/2 घंटे के बाद आटे को एक बार फिर से गूंद लें और आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक चकले पर इस लोई को बेलन की सहायता से गोल आकार दें।
  • तेज़ आँच पर तवे को पहले से गरम कर लें। थोडा़ सा मक्खन डालें, जब मक्खन पिघल जाए तो उस पर कच्ची रोटी रख दें। रोटी को अच्छी तरह से पकाएं। आप रोटी पकाने की विस्तृत रेसिपी यहाँ देख सकते हैं।

पनीर रोल बनाना

  • एक रोटी लें और उसके ऊपर थोडी़ सी हरी चटनी फैलाएं। पनीर की भरावन को रोटी के एक तरफ लम्बाई में फैलाये।
  • पनीर की भरावन को अच्छी तरह से रोटी में लपेटते हुए एक रोल बनाये।
  • स्वादिष्ट पनीर काठी रोल या पनीर फ्रेंकी तैयार है। इस तरह से बची हुई रोटियों और भरावन से बाकि के भी पनीर काठी रोल बना लें।

सुझाव और विविधता

इस रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

To read the recipe of PANEER KATHI ROLL in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious paneer kathi roll

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok