खस्ता कचौरी कैसे बनाये
स्वास्थवर्धक खस्ता कचौरी की रेसिपी
खस्ता कचौरी एक स्वादिष्ट और मसालेदार तली हुई पूरी के आकार का नाश्ता है जिसमें मूंग दाल और उड़द की दाल और कुछ मसालों की भरावन होती हैं। कचौरी की कई अन्य किस्में हैं जैसे मावा कचौरी, सूखी कचौरी, राज कचौरी आदि, लेकिन मूंग और उड़द दाल की भरावन के साथ कुरकुरी कचौरी भारत में विशेष रूप से उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय है। यहाँ हम आपके साथ साँझा कर रहे हैं खस्ता कचौरी बनाने की एक खास विधि जिससे न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि एक स्वास्थवर्धक कचौरी बनाई जा सकती है। आप भी इस विधि का पालन करके अपने घर पर स्वास्थवर्धक खस्ता कचौरी बना सकते हैं।
- तैयारी का समय :
- 20 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 20 मिनट
- भोजन का प्रकार :
स्नैक्स
,शाकाहारी
- 1 Review | 38 Likes
खस्ता कचौरी की सामग्री
सामग्री
इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) मसाला बनाने के लिए
हल्दी पाउडर | 2 बड़े चम्मच | अश्वगंधा पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
पिपली पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
कचौरी की भरावन के लिए
पीली मूंग दाल | ऊपर तक भरे हुए 2 बड़े चम्मच | उड़द धुली दाल | ऊपर तक भरे हुए 3 बड़े चम्मच |
इम्युनिटी मसाला | 1 छोटा चम्मच | अदरक | 1/2 इंच |
हरी मिर्च | 2 | भुनी हुई सौंफ | 1/2 छोटा चम्मच |
अजवायन | एक चुटकी | नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
चाट मसाला | 1 छोटा चम्मच |
सब्जी के लिए
आलू, उबले और कटे हुए | 4 मध्यम | घी या तेल | 1 बड़ा चम्मच + तलने के लिए |
सौंफ | 1/4 छोटा चम्मच | सूखा धनिया | 1/4 छोटा चम्मच |
इम्युनिटी मसाला | 1 छोटा चम्मच | हरी मिर्च, कटी हुई | 2 |
नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | अदरक, कटी हुई | 1 इंच |
चाट मसाला | 1/2 छोटा चम्मच |
कचौरी के लिए
मैदा | 1 कप | घी | 2 बड़े चम्मच |
अजवायन | 1/4 छोटा चम्मच | नमक | एक चुटकी |
पानी | आवश्यकता अनुसार | घी या तेल | तलने के लिए |
विधि
उड़द दाल और मूंग दाल दोनों को कम से कम 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) मसाला
- एक कटोरे में हल्दी पाउडर, अश्वगंधा पाउडर और पिपली पाउडर लें और अच्छी तरह मिला लें। इम्युनिटी मसाला तैयार है, इसे बाद में उपयोग करने के लिए अलग रख दें।
कचौरी की भरावन
- भीगी हुई उड़द दाल और मूंग दाल, 1 छोटी चम्मच इम्युनिटी मसाला, अदरक, हरी मिर्च, भुनी हुई सौंफ, अजवायन और नमक को मिक्सी में डाल कर दरदरा पीस लें।
- कचौरी की भरावन को एक कटोरे में निकाल लीजिए और इसमें चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए।
- कचौरी के लिए भरावन तैयार है, इसे बाद में उपयोग करने के लिए अलग रख दें।
आलू की सब्जी
- आलू को उबाल कर छील लें, इन्हे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- एक कड़ाही में मध्यम आंच पर डीप फ्राई करने के लिए घी या तेल गर्म करें। घी के मध्यम गरम होने पर इसमें आलू डालें और गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई कर लीजिए।
- तले हुए आलू को एक कटोरे में निकाल लें।
- सौंफ और धनिया को दरदरा कूट लें।
- एक कड़ाही में मध्यम आंच पर 1 बड़ा चम्मच घी या तेल गरम करें, जब यह गर्म हो जाए तो इसमें कुटी हुई सौंफ, धनियां, कटी हुई अदरक, हरी मिर्च डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए लगातार चलाते हुए भूनें। तले हुए आलू डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- नमक, 1 चम्मच इम्युनिटी मसाला और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और एक मिनट तक भूनें।
- आलू की सब्जी बनकर तैयार है। इसे एक तरफ रख दें।
कचौरी
- एक बड़े कटोरे में 1 कप मैदा लीजिए। इसमें 2 बड़े चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। नमक और अजवायन डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। धीरे-धीरे पानी डालें और थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें।
- इसे मलमल के कपड़े से ढक कर 15-20 मिनट के लिए एक तरफ दें।
- 15 मिनिट बाद आटे को एक बार फिर से गूँथ ले और इसे 4 - 5 भागों में बाँट लीजिए। आटे का एक भाग लें और उसकी एक गोल लोई बना लें, इसे अपनी हथेलियों के बीच दबाकर चपटा कर लें। एक चम्मच भरावन लें और इसे आटे की लोई के ऊपर रख दें।
- आटे की लोई के किनारे को मोड़कर भरावन को अच्छी तरह से ढक दें ताकि उसमें से स्टफिंग न निकले और फिर से उसकी लोई बना लें। इसे अपनी हथेलियों के बीच दबाकर चपटा कर लें।
- इसी तरह सारी कच्ची कचौरीयाँ बना ले।
- डीप फ्राई करने के लिए घी या तेल गरम करें, जब यह गर्म हो जाए तो इसमें एक-एक करके कच्ची कचौरी डालें और मध्यम आँच पर सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
- कुरकुरी कचौरी का आलू की सब्जी के साथ आनंद लें।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe in English: CLICK HERE
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious khasta kachori
संबंधित व्यंजन
शाकाहारी हॉट डॉग
एक शाकाहारी हॉट डॉग शुद्ध शाकाहारी उत्पादों से बना एक स्वादिष्ट व्यंजन है इसे बनाने में भी मांस का उपयोग नहीं किया गया। शाकाहारी हॉट डॉग के लिए भरावन आमतौर पर सोया वडी, आलू, मटर, पनीर, प्याज या कुछ के...आलू की टिक्की
आलू की टिक्की भारत का एक कुरकुरा, स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जो उबले हुए आलू और कुछ मसालों से बनाया जाता है। आलू की टिक्की कुरकुरी और बहुत ही स्वादिष्ट होती है क्योंकि इसे बनाने के लिए अच्छी...दही के कबाब
दही के कबाब को दही के शोले के नाम से भी जाना जाता है, यह उत्तर भारत का बहुत लोकप्रिय एक नरम और स्वादिष्ट स्नैक है जिसे आप अपने परिवार या दोस्तों के लिए जन्मदिन, किटी पार्टी या अपने घर पर किसी विशेष पर...चिल्ली पोटैटो
चिली पोटैटो एक इंडो-चाइनीज स्वादिष्ट स्नैक्स है, जिसे ज्यादातर समारोहों और पार्टियों में स्नैक्स के रूप में परोसा जाता है। चिल्ली पोटैटो रेसिपी लगभग ड्राई चिल्ली पनीर की तरह है लेकिन चिल्ली पोटैटो के...हनी चिल्ली पोटैटो
हनी चिल्ली पोटैटो एक इंडो-चाइनीज स्वादिष्ट स्टार्टर डिश है, रेड चिल्ली सॉस और मीठा शहद इस डिश को इतना स्वादिष्ट बनाता है की यह सभी को पसंद आता है। डिश हनी चिल्ली पोटैटो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी...