User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

होली स्पेशल गुलकंद गुझिया बनाने की विधि

  • गुलकंद गुझिया की रेसिपी

    होली का त्योहार रंगों का ही नहीं बल्कि लजीज खाने का भी त्योहार है। इस त्योहार पर लोग बहुत से व्यंजन के साथ होली स्पेशल स्वादिष्ट गुझिया पहले से ही बनाना शुरू कर देते हैं। इस त्योहार पर आपने मावा गुझिया तो बहुत बार खाई होगी, लेकिन हम आपको गुझिया की एक नई रेसिपी बताने जा रहे हैं, वह है गुलकंद गुझिया, जो बहुत स्वादिष्ट होती है और आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। इस होली स्पेशल गुलकंद गुझिया बनाने की विधि का पालन करें और इस स्वादिष्ट गुझिया को आसानी से अपने घर पर बनाएं और इस होली पर अपने मेहमान का स्वागत इस खास मिठाई "गुलकंद गुझिया" से करें।

    • तैयारी का समय :
    • 20 मिनट
    • खाना पकाने के समय :
    • 40 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • आइसक्रीम और मिठाई

      ,

      शाकाहारी

  •          
  • 1 Review | 1 Like
   

गुलकंद गुझिया की सामग्री

सामग्री

मैदा 2 कप मावा (खोया) 300 ग्राम
चीनी पाउडर (बूरा) 200 ग्राम हरी इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच
बारीक कटा हुआ बादाम 2 बड़े चम्मच नारियल का चूरा 1 बड़ा चम्मच
किशमिश 2 बड़े चम्मच गुलकंद 1 बड़ा चम्मच
घी या तेल 1 बड़ा चम्मच + आवश्कतानुसार तलने के लिये पानी आवश्कतानुसार

विधि

  • एक बर्तन में मैदा छान कर उसमें 1 चम्मच घी या तेल डालें और अच्छी तरह मिला लें।
  • थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। आटे को गीले कपड़े से लगभग 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये।
  • इस बीच मध्यम आंच पर एक पैन में 2 बड़े चम्मच घी या तेल गर्म करें। घी के गरम होने पर इसमें मावा डालकर मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनिये।
  • मावा को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। मावा के ठंडा होने पर इसमें चीनी पाउडर, छोटी इलाइची पाउडर, बादाम, नारियल पाउडर, किशमिश और गुलकंद डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए।
  • 20 मिनिट बाद एक बार फिर से आटे को गूँथ लीजिये, गूंथने के बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए। आटे की एक लोई लें और चकले पर बेलने की सहायता से बेल कर एक छोटी पूरी की तरह गोल आकार दें।
  • तैयार पूरी को गुझिया बनाने के साँचे में रखिये और पूरी के बीच में 1 छोटी चम्मच भरावन (मावा, गुलकंद और अन्य सामग्री का मिश्रण) भर दीजिये। सांचे को दबाकर अच्छे से बंद करें। सांचे को खोलिये, गुझिया तलने के लिये तैयार है। इसी तरह सारी गुझिया बनाकर एक प्लेट में कपड़े से ढककर रख दीजिए।
  • एक कड़ाही में तेज आंच पर तलने के लिए घी गर्म करे। जब घी गर्म हो जाए तो आंच को मध्यम कर दें। इसमें 2 - 3 गुझिया डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। सारी गुझिया इसी तरह तल लीजिए।
  • गुझिया को ठंडा होने दीजिए। स्वादिष्ट गुलकंद गुझिया बनकर तैयार है।

सुझाव और विविधता

हमारी कुछ और होली स्पेशल मिठाइयों की रेसिपी

खुरचन रबड़ी

केसर पिस्ता कुल्फी

होली के लिए विशेष व्यंजन

छोले भटूरे

समोसा

दही भल्ले

To read the recipe of GULKAND GUJIYA in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious gulkand gujiya

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok