स्वादिष्ट लच्छा पराठा कैसे बनाएं
लच्छा पराठा बनाने की विधि
लच्छा पराठा उत्तर भारत का एक बहुत ही लोकप्रिय पराठा है। यह स्वादिष्ट पराठा मैदा या गेहूं के आटे, नमक, मक्खन और घी से बना एक स्वादिष्ट पराठा है। बहुत सारी परतें इस पराठे को अनोखा और बहुत ही खास बनाती हैं। लच्छा पराठा न सिर्फ देखने में लुभावना लगता है बल्कि खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है। इस भारतीय डिश स्वादिष्ट "लच्छा पराठा" बनाने की रेसिपी भी बहुत आसान है। आप पराठे का मजा मक्खन या दही के साथ ले सकते हैं। हमारी इस स्वादिष्ट लच्छा पराठा बनाने की विधि का पालन करें और अपने घर पर आसानी से इस स्वादिष्ट पराठे को बनाये और इसका आनंद उठाएं।
लच्छा पराठा गेहूं के आटे से बना एक लोकप्रिय भारतीय पराठा है और यह अपनी परतदार बनावट के लिए प्रसिद्ध है। इसे पिघले हुए मक्खन और घी के साथ आटे की परतें बनाकर बनाया जाता है और इन्ही गोल गोल परतों पर ही इसका नाम लच्छा पराठा रखा गया है। पराठे के पक जाने के बाद भी इन परतों के लच्छे बने रहते हैं।
लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गेंहू का आटा, मैदा, पानी और नमक डालकर एक नरम आटा गूंद लें। इस गुंथे हुए आटे को छोटे भागों में बाँट कर इसकी लोइयां बना लें, और प्रत्येक रोटी को बेल कर इसकी रोटी बना लें। फिर पिघले हुए मक्खन और घी का मिश्रण इस रोटी की सतह पर लगाइये, और फिर इस रोटी को पतले-पतले लम्बें टुकड़ों में काट लीजिये और फिर इन टुकड़ों को लपेट कर परत बनाने के लिए फिर से बेल लें। इस परतदार बेलें हुए पराठें को गर्म तवे पर थोड़ा घी डालकर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाइये।
लच्छा पराठा आमतौर पर नाश्ते में ताज़े दही, मक्खन या तरह-तरह की चटनी के साथ परोसा जाता है। यह भारतीय होटलों और ढाबों में बहुत प्रसिद्ध है और अपने कुरकुरे, परतदार बनावट और स्वादिष्ट स्वाद के लिए पसंद किया जाता है। लच्छा पराठा एक स्वादिष्ट पराठा है जो निश्चित रूप से अपनी अनूठी बनावट और स्वाद से किसी को भी प्रभावित करेगा।
- तैयारी का समय :
- 25 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 30 मिनट
- भोजन का प्रकार :
शाकाहारी
- 1 Review | 1 Like
लच्छा पराठा की सामग्री
सामग्री
गेंहू का आटा | 1 कप | मैदा | 1 कप |
सूजी | 3 छोटा चम्मच | नमक | 3/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
भुना हुआ जीरा पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच | चाट मसाला | 1/2 छोटा चम्मच |
पिघला हुआ मक्खन | 1/4 कप | देसी घी | 1/4 कप |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
विधि
लच्छा पराठे का आटा
- एक बड़े थाल में गेहूं का आटा, मैदा, सूजी, नमक, चाट मसाला और जीरा पाउडर डालें। इन्हें अच्छे से मिलाएं और मिश्रण को छान लें।
- थोडा़ थोडा़ पानी डालते हुए इस मिश्रण से सख्त आटा गूंद लीजिए। इस गुंथे हुए आटे को कुछ देर (लगभग 15-20 मिनट) के लिए ढककर एक तरफ रख दें।
- इसे फिर से एक मिनट के लिए गूंदें और इसे 8 बराबर भागों में बांट लें और प्रत्येक भाग से एक एक लोई बना लें।
लच्छा पराठा बेलना
- एक बाउल में पिघला हुआ मक्खन और घी मिलाएं।
- चकले को मक्खन और घी के इस मिश्रण से चिकना कर लें।
- आटे की एक लोई लें और उसे चकले पर रख कर अपनी हथेली से दबाएं। लोई को बेलन की सहायता से जितना पतला हो सके रोटी की तरह बेल लीजिये।
- अब इसे चाकू से पतली-पतली स्ट्रिप्स में काट लें। ब्रश से इस पर थोड़ा मक्खन और घी का मिश्रण लगाएं।
- इन स्ट्रिप्स को लंबाई में एक साथ इकट्ठा करें। चकले पर इन स्ट्रिप्स का एक कोना रखकर इसे स्विस रोल की तरह लपेट कर प्लेट में रख लीजिये। ऐसे ही बाकि बची हुई लोइयों के साथ करें और सभी को रोल कर के एक पलेट में रख दें।
- इन रोल की हुई लोइयों को एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- एक घंटे बाद इन्हे फ्रिज से निकालें। चकले पर थोड़ा सूखा आटा डालकर उसपर एक रोल रखिये, इसे हलके हाथ से थोड़ा सा बेल लीजिये (बेलते समय ज्यादा दबाव न डालें नहीं तो स्ट्रिप्स आपस में मिल जायेगी)। इसे गोल आकार में और लगभग 5 - 6 इंच के व्यास में बेल लें।
लच्छा पराठा सेकना
- तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें। तवा गरम होने पर उसके ऊपर एक कच्चा लच्छा परांठा रखिये। जब यह पकने लगे और आपको कुछ छोटे बुलबुले दिखाई देने लगें तो पराठे को दूसरी तरफ से सेकने के लिए पलट दें।
- इसके ऊपर 1 छोटा चम्मच मक्खन और घी का मिश्रण डालें और परांठे को कुछ सेकंड के लिए तलने दें। अब पराठें को दूसरी तरफ से फ्राई करने के लिए पलट दें। 1 चम्मच मक्खन और घी का मिश्रण डालें और दूसरी तरफ से भी फ्राई करें। दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें।
- जब परांठे अच्छे से सिक जाएं तो इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए। सारे परांठे इसी तरह से बना कर तैयार कर लीजिये और अपने मन पसन्द मक्खन या दही के साथ खाइये।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe of LACHHA PARATHA in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious lachha paratha
ड्राई पनीर मंचूरियन
ड्राई पनीर मंचूरियन एक बेहतरीन और सबसे स्वादिष्ट इंडो चाइनीज डिश है जो पनीर से बना लगभग सूखी ग्रेवी के साथ एक मसालेदार मंचूरियन स्नैक्स है। यह इंडो चाइनीज व्यंजन पनीर मंचूरियन एक स्वादिष्ट और सबसे से...मसाला पास्ता
मसाला पास्ता भारतीय शैली में बना एक मसालेदार स्वादिष्ट पास्ता है, यह आपको और आपके परिवार को जरूर पसंद आएगा। इस स्वादिष्ट पास्ता को अपनी पसंद के अनुसार घर पर बनाना बहुत आसान है और इसे बनाने केवल 30 -...पुदीना चटनी
भारतीयों को मसालेदार खाना बहुत पसंद होता है इसलिए यहाँ पर कई तरह की मसालेदार चटनी होती हैं जो की भारतीय स्नैक्स का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्हीं खट्टी मीठी स्वादिष्ट चटनीयो में से एक है पुदीने की...भरवां करेला
भरवां करेला एक सेहतमंद करेले की सुखी सब्जी है। करेले के कई स्वास्थ्य लाभ हैं जैसे कि यह खून को साफ करता है, मधुमेह के रोगी के लिए अच्छा है, बवासीर और कब्ज में भी फायदेमंद है, और यह त्वचा विकारों में...दही भल्ले या दही वड़ा
दही भल्ला या दही वड़ा भारत का विशेष रूप से उत्तर भारत का एक नरम, स्पंजी और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड है। भारत में इसकी लोकप्रियता इतनी अधिक है की इस व्यंजन को अपने नाम के अलावा किसी और परिचय की आवश्यकता न...