स्वादिष्ट समोसा कैसे बनाएं
समोसा रेसिपी
मैश किए हुए उबले आलू, पनीर, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मटर, हरी मिर्च, और मसालों का मिश्रण को मैदे में भरकर, तल कर बनाया गया एक स्वादिष्ट व्यंजन समोसा। समोसे के लिए भरावन के तौर पर दाल और मसालों के मिश्रण का भी उपयोग किया जाता है। मिश्रण से भरे पूरे समोसे को घी या तेल में सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है। गरमा गरम समोसे को हरी चटनी (पुदीने या धनिये से बनी चटनी) या इमली की चटनी के साथ परोसा जाता है। समोसे अक्सर चाट में हरी चटनी, इमली की चटनी के साथ परोसे जाते हैं, परन्तु समोसे को गाड़ी तरी वाले छोले के साथ भी परोसा जाता है। अलग-अलग भरावन के साथ अलग-अलग समोसा रेसिपी हैं लेकिन सभी रेसिपी में भरावन के लिए आलू का इस्तेमाल किया जाता हैं। आपके लिए घर पर समोसा बनाने की आसान विधि।
- तैयारी का समय :
- 30 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 30 मिनट
- भोजन का प्रकार :
स्नैक्स
,शाकाहारी
- 1 Review | 1 Like
समोसा की सामग्री
सामग्री
मैदा | 2 कप | घी या तेल | 3 बड़े चम्मच |
अजवाईन | 1/4 छोटा चम्मच | नमक | 1/2 छोटा चम्मच |
पानी | आटा गूथने के लिये आवश्कतानुसार |
भरावन के लिए
आलू | 4 मध्यम | मटर के दाने | 1 कप |
मूंगफली | 2 बड़े चम्मच | धनिया पत्ती बारीक कटी हुई | 3 बड़े चम्मच |
हरी मिर्च बारीक कटी हुई (वैकल्पिक) | 4 - 5 या स्वादानुसार | जीरा | 1 छोटा चम्मच |
हल्दी पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच | चाट मसाला | 1 छोटा चम्मच |
धनिया पाउडर | 1 छोटा चम्मच | नमक | 1/3 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
पनीर | 50 ग्राम | घी या तेल | 4 छोटे चम्मच + डीप फ्राई के लिए |
पानी | 1/2 कप |
विधि
- आलू को प्रेशर कुकर में उबालें और ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों (लगभग 1/2 सेंटीमीटर छोटे क्यूब्स) में काट लें।
- एक बड़े कटोरे में मैदा, अजवायन, नमक और 3 बड़े चम्मच घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें।
- आटे के ऊपर थोड़ा घी लगाकर इसे कपड़े से ढककर कुछ देर के लिए रख दें।
भरावन के लिए
- उबले हुये आलू को ठंडा होने पर छीलिये और अच्छे से मैश कर लीजिये, इसमें आलू का कोई भी टुकड़ा नहीं रहना चाहिए।
- समोसे के लिए भरावन तैयार करने के लिए एक पैन में 4 छोटे चम्मच घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। घी के गरम होने पर जीरा डाल कर 1/2 मिनिट तक भून लीजिए।
- इसमें मटर के दाने डालें और लगभग 4 - 5 मिनट तक या मटर के नरम होने तक भूनें। अब इसमें उबले हुए आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, चाट मसाला और नमक डालें। इसे करीब 4 - 5 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें। इसमें हरा धनिया और पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। गैस बंद कर दें। भरावन तैयार है, इसे एक तरफ रख दें।
समोसा
- आटे को एक बार फिर से गूंथ लें और इसे 8-10 बराबर टुकड़ों में बांट लें। आटे की एक लोई लेकर उसे रोटी की तरह बेल लें। इसे बीच से काट कर दो बराबर भाग में बांटे। अब एक हिस्सा लें, इसके सीधे किनारे पर अपनी उँगलियाँ गीला करके थोड़ा पानी लगाएं और इसे एक कोन के आकार में मोड़ें। इसमें भरावन भर दे। भरावन भरते वक़्त ऊपर का कुछ हिस्सा खाली छोड़ दें।
- अब इस भरे हुए समोसे के ऊपरी भाग पर उँगलियों से थोड़ा सा पानी लगाकर बंद कर दीजिये और उंगलियों से हल्के से दबा दीजिये ताकि आटा आपस में चिपक जाए और समोसा अच्छी तरह बंद हो जाए। इसी तरह सारे कच्चे समोसे बनाकर तैयार कर लीजिये।
- तेज आंच पर एक कड़ाई में डीप फ्राई करने के लिए घी गर्म करने के लिए रखें। जब यह पर्याप्त गर्म हो जाए, तो आँच को मध्यम कर दें। 4-5 कच्चे समोसे डालकर सुनहरा भूरा होने तक तलें। इसी तरह सारे समोसे तल कर तैयार कर लीजिये।
- स्वादिष्ट समोसे परोसने के लिए तैयार हैं। समोसे को हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ परोसिये।
सुझाव और विविधता
पनीर डालने के साथ आप किशमिश या काजू भी डाल सकते हैं।
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe of SAMOSA in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious samosa
पाव भाजी
पाव भाजी एक स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे बनाना बहुत ही आसान है। इस व्यंजन में सब्जियों को विभिन्न मसालों के साथ पकाया जाता है जिसे भाजी कहा जाता है। स्वादिष्ट मसालेदार भाजी बनाने के लिए...कुरकुरे पनीर
कुरकुरे पनीर एक स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक है जो पार्टियों के लिए एक आदर्श स्टार्टर और एक उत्तम स्नैक है। कुरकुरे और स्वादिष्ट कुरकुरे पनीर को पनीर, कॉर्न फ्लेक्स, मैदा, कॉर्न फ्लोर और मसालों से बनाया...शकरकंद के सैंडविच
शकरकंद एक स्टार्चयुक्त जड़ वाली मीठी सब्जी है, जो दुनिया भर में उगाई जाती है। शकरकंद स्वादिष्ट, स्वस्थ और एंटीऑक्सीडेंट, खनिज, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है। यह भूरे रंग की जड़ के रूप में मिट्टी के...मशरूम मंचूरियन
मशरूम मंचूरियन एक स्वादिष्ट स्नैक्स है। मशरूम मंचूरियन इतना स्वादिष्ट है की बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। मशरूम मंचूरियन स्वादिष्ट और विटामिन डी से भरपूर होता है क्योंकि मशरूम विटामिन डी...फ्रेंच फ्राइज़
आलू सभी को पसंद होते हैं और इससे कई तरह के स्वादिष्ट स्नैक्स बनते हैं और आलू के सभी स्नैक्स में फ्रेंच फ्राइज़ एक स्वादिष्ट और सबसे पसंदीदा स्नैक है. फ्रेंच फ्राइज़ एक स्वादिष्ट और स्वादिष्ट स्नैक है...