स्वादिष्ट दही भल्ले कैसे बनाये
स्वादिष्ट दही भल्ले रेसिपी
दही भल्ला या दही वड़ा विशेष रूप से उत्तर भारत में एक स्वादिष्ट भारतीय स्ट्रीट फूड है। यह व्यंजन इतना लोकप्रिय है कि इसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है और यह इतना नरम और स्वादिष्ट है कि कोई भी खाने से इंकार नहीं करेगा। दही भल्ला न केवल नरम और स्वादिष्ट व्यंजन है बल्कि दही भल्ला बनाने की रेसिपी भी बहुत ही आसान है।
नरम और स्वादिष्ट दही भल्ले बनाने के लिए, उड़द की दाल का घोल बनाकर डीप फ्राई किया जाता है, फिर इन फ्राई किये हुए भल्लो को गुनगुने पानी में भिगोया जाता है और दही, मीठी इमली की चटनी, तीखी हरी चटनी और कुछ मसालों के साथ परोसा जाता है। स्वादिष्ट दही भल्ले को भुना हुआ जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती और ताज़े अनार के दानो से सजाया जाता है जो इसे एक मसालेदार स्वाद और आकर्षक लुक देता है। दही भल्ला की रेसिपी का पालन करें और अपने घर पर स्वादिष्ट दही भल्ले बनाएं और आनंद लें।
- तैयारी का समय :
- 8 घंटा 20 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 30 मिनट
- भोजन का प्रकार :
स्नैक्स
,शाकाहारी
- 1 Review | 1 Like
dahi bhalla (dahi vada) Ingredients
Ingredients of dahi bhalla (dahi vada)
MyDelicious Recipes-Dahi Bhalle दही भल्ले
सामग्री
उड़द धुली दाल | 1 कप | नमक | स्वादानुसार |
जीरा | 1 छोटा चम्मच + 3 छोटे चम्मच | देसी घी या तेल | तलने के लिए |
हींग | एक चुटकी | दही | 1 किलो |
चीनी | 1/2 कप | अजवायन | 1 छोटा चम्मच |
पुदीना पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच | लाल मिर्च पाउडर | 3 छोटे चम्मच |
काला नमक | 2 छोटे चम्मच | काली मिर्च | 1 छोटा चम्मच |
चाट मसाला | 2 छोटे चम्मच | मीठा सोडा | एक चुटकी |
विधि
- उड़द की दाल को 8 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दें।
- अगली सुबह, एक छलनी का उपयोग करके, उड़द की दाल से सारा पानी निकाल दें। उड़द की दाल को ग्राइंडर में डालें और बिना पानी के गाढ़ा पेस्ट बना लें। अगर आपको पीसना मुश्किल लगे तो आप 1 - 2 चम्मच पानी डाल सकते हैं।
- पिसी हुई उड़द दाल को एक बड़े कटोरे या पतीले में निकाल लीजिए। उड़द की दाल का घोल न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला होना चाहिए। अब घोल को हाथ, चम्मच या फोर्क से अच्छी तरह से फेंटें या आप इलेक्ट्रिक बीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन एक दिशा में फेंटना चाहिए।
- इसमें मीठा सोडा, 1 चम्मच जीरा और 1/2 चम्मच नमक मिलाएं और इसे इलेक्ट्रिक बीटर से लगभग 10 मिनट तक फेंटें। ऐसा करते करते घोल का रंग भी बदल जाएगा और घोल भी फूल कर बढ़ जाएगा।
भल्ले
- मध्यम आँच पर एक मोटे तले की कड़ाही में घी या तेल गरम करें। जब घी मध्यम गर्म हो जाए, तो घोल का एक छोटा सा हिस्सा अपनी उंगलियों में लें और इसे ध्यान से गरम घी में डालें।
- इस तरह से घोल के छोटे-छोटे हिस्से एक-एक करके घी में डीप फ्राई करने के लिए डालें। कढा़ई में एक साथ अधिक भल्ले तलने के लिए ना डाले। उन्हें मध्यम आँच पर हिलाते हुए भल्ले के सुनहरा रंग के होने तक तलें।
- एक बार जब यह सुनहरे रंग के हो जाए, तो इन्हे कड़ाई से बाहर निकाल लें और अतिरिक्त घी को सोखने के लिए इन्हे किचन टिशू पेपर पर एक प्लेट में निकाल लें।
- इन्हें ठंडा होने के लिए अलग रख दें। इन तले हुए भल्लो को आप कुछ दिनों के लिए फ्रिज में रख सकते हैं और जब भी मन करे इन्हे दही के सही मजे ले के खाये।
दही भल्ले परोसना
- आप जब भी भल्ले खाना चाहे , तो तले हुए भल्लो को लगभग 30 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें।
- दही को एक बड़े कटोरे में लीजिये, चीनी डाल कर फेंटिये और एक तरफ रख दीजिये।
- मध्यम आँच पर एक पैन गरम करें, उसमें 3 बड़े चम्मच जीरा, 1 चम्मच अजवायन डालें और धीमी आँच पर लगभग 2-3 मिनट तक भूनें।
- गैस बंद कर दें और इसमें पुदीना पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और 1 छोटा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिलाये।
- इस मसाले के मिश्रण को दरदरा पीस ले।
- अतिरिक्त पानी निकालने के लिए भीगे हुए भल्ले को धीरे से निचोड़ें। ज्यादा न निचोड़ें नहीं तो भल्ले टूट जाएंगे।
- एक प्लेट में 4-5 भल्ले डालिये, उस पर अपनी पसंद के अनुसार मात्रा में दही डालिये, थोडी़ सी हरी चटनी, इमली की चटनी डालिये और तैयार किया हुआ मसाला छिड़किये।
- स्वादिष्ट, मुलायम और स्पंजी दही भल्ले खाने के लिए तैयार है। स्वादिष्ट दही भल्ले का आनंद लें।
सुझाव और विविधता
आप इसे अनार के दानों से सजा सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
इस रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
To read the recipe in English: CLICK HERE
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious dahi bhalla (dahi vada)
चिल्ली पोटैटो
चिली पोटैटो एक इंडो-चाइनीज स्वादिष्ट स्नैक्स है, जिसे ज्यादातर समारोहों और पार्टियों में स्नैक्स के रूप में परोसा जाता है। चिल्ली पोटैटो रेसिपी लगभग ड्राई चिल्ली पनीर की तरह है लेकिन चिल्ली पोटैटो के...फ्रेंच फ्राइज़
आलू सभी को पसंद होते हैं और इससे कई तरह के स्वादिष्ट स्नैक्स बनते हैं और आलू के सभी स्नैक्स में फ्रेंच फ्राइज़ एक स्वादिष्ट और सबसे पसंदीदा स्नैक है. फ्रेंच फ्राइज़ एक स्वादिष्ट और स्वादिष्ट स्नैक है...दही भल्ले या दही वड़ा
दही भल्ला या दही वड़ा भारत का विशेष रूप से उत्तर भारत का एक नरम, स्पंजी और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड है। भारत में इसकी लोकप्रियता इतनी अधिक है की इस व्यंजन को अपने नाम के अलावा किसी और परिचय की आवश्यकता न...रगड़ा पेटिस
रगडा पेटिस भारत में एक स्वादिष्ट और बहुत लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, यह स्ट्रीट फूड गुजरात और महाराष्ट्र में बहुत लोकप्रिय है। रगडा पेटिस एक अन्य लोकप्रिय उत्तर भारतीय स्ट्रीट फूड टिक्की छोले के लगभग है,...रगड़ा पेटिस
रगडा पेटिस भारत में एक स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड है और गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों में बहुत लोकप्रिय है। स्वादिष्ट रगड़ा पेटिस एक अन्य स्ट्रीट फूड "टिक्की छोले" के समान है जो उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय...