मशरूम मंचूरियन कैसे बनाये
मशरूम मंचूरियन की रेसिपी
मशरूम मंचूरियन एक स्वादिष्ट स्नैक्स है। मशरूम मंचूरियन इतना स्वादिष्ट है की बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। मशरूम मंचूरियन स्वादिष्ट और विटामिन डी से भरपूर होता है क्योंकि मशरूम विटामिन डी का एक बड़ा स्रोत है, जिसे यदि सूखा बनाया जाए तो स्नैक्स के रूप में और ग्रेवी के साथ बनाने पर मुख्य भोजन के साथ साइड मील के रूप में भी परोसा जा सकता है। यह एक स्वादिष्ट और पार्टी के लिए एक बेहतरीन स्नैक है। पार्टी में सभी को मशरूम मंचूरियन बहुत पसंद आता है। हम ग्रेवी के साथ स्वादिष्ट मशरूम मंचूरियन की रेसिपी साँझा कर रहे हैं, रेसिपी का पालन करें और घर पर स्वादिष्ट ग्रेवी मशरूम मंचूरियन बनाएं।
- तैयारी का समय :
- 10 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 35 मिनट
- भोजन का प्रकार :
स्नैक्स
,शाकाहारी
- 1 Review | 38 Likes
मशरूम मंचूरियन की सामग्री
सामग्री
मशरूम | 250 ग्राम | कॉर्न फ्लौर | 1 1/2 बड़े चम्मच |
मैदा | 1 1/2 बड़े चम्मच | नमक | 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
काली मिर्च पाउडर | 1 छोटा चम्मच | लहसुन पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
घी या तेल | डीप फ्राई के लिए |
चटनी के लिए
बड़े टुकड़ो में कटा हुआ प्याज | 2 मध्यम | बारीक कटा हुआ लहसुन | 2 बड़े चम्मच |
बारीक कटी हुई अदरक | 1 बड़ा चम्मच | बारीक कटी हुई हरी मिर्च | 1 बड़ा चम्मच |
बड़े टुकड़ो में कटी हुई शिमला मिर्च | 1/2 कप | कॉर्न फ्लौर | 1 बड़ा चम्मच |
टोमेटो केचप | 3 बड़े चम्मच | रेड चिल्ली सॉस | 2 - 3 बड़े चम्मच या स्वादानुसार |
सोया सॉस | 2 बड़े चम्मच | पानी | 1 कप |
नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | चीनी | 1 बड़े चम्मच |
हरा धनिया | गार्निश के लिए | हरा प्याज हरा भाग, कटा हुआ | गार्निश के लिए |
तिल | गार्निश के लिए |
विधि
मंचूरियन बॉल्स
- एक कटोरे में 1 1/2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर, 1 1/2 बड़े चम्मच मैदा, नमक, काली मिर्च पाउडर और लहसुन पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- मशरूम को धोकर साफ कर लें। मशरूम को 2 भागों में काट लें।
- मैदे और कॉर्न फ्लौर के मिश्रण में मशरूम डालें और अच्छी तरह मिलाएँ ताकि मिश्रण मशरूम के ऊपर अच्छी तरह से लग जाए।
- एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तलने के लिए घी या तेल गर्म करें। घी के गर्म होने पर मशरूम को सावधानी से डालें और मध्यम आंच पर बीच-बीच में हिलाते हुए करारे होने तक तल लें।
- इन्हें घी से निकाल कर एक प्लेट में टिश्यू पेपर पर रख दीजिये ताकि अतिरिक्त घी सोख ले।
मशरूम मंचूरियन
- 1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर और 1 कप पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
- घोल में टमॅटो कैचप, रेड चिली सॉस और सोया सॉस डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस घोल को बाद में इस्तेमाल के लिए अलग रख दें।
- एक पैन में 1 टेबल स्पून घी गरम करें, घी गर्म होने पर इसमें कटा हुआ लहसुन और कटा हुआ अदरक डाल कर कुछ देर के लिए भूनें।
- हरी मिर्च, प्याज़ और नमक डालकर प्याज़ को हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
- अब कटी हुई शिमला मिर्च डालें और लगभग 2 मिनट तक भूनें।
- इसमें कॉर्न फ्लौर और सॉस का घोल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- ज़रूरत हो तो थोड़ा सा नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए। ग्रेवी को चखें और आवश्यकतानुसार जो भी मसाले काम हो वो डालें।
- तले हुए मशरूम डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसे एक मिनट तक पकाएं।
- गैस बंद कर दें। स्वादिष्ट मशरूम मंचूरियन तैयार है।
- मशरूम मंचूरियन को सर्विंग बाउल में डालें। धनिया पत्ती, हरे प्याज़ और तिल से गार्निश करें।
- स्वादिष्ट मशरूम मंचूरियन का आनंद लें।
सुझाव और विविधता
इस रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe of MUSHROOM MANCHURIAN in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious mushroom manchurian
संबंधित व्यंजन
पाव भाजी
पाव भाजी एक स्वादिष्ट लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। स्वादिष्ट चटपटी भाजी बनाने के लिए अलग-अलग सब्जियों को मक्खन में अलग-अलग मसालों के साथ पकाया जाता है जैसे कि जीरा, चाट...समोसा
समोसा उबले हुए आलू की भरावन को गुंथे हुए मैदे में भर कर बनाया जाता है। समोसा बनाने के लिए मैदे से बने खोल में आमतौर पर उबले हुए आलू, प्याज, पनीर, हरी मटर, हरी मिर्च और मसाले के मिश्रण से बनी भरावन भरी...समोसा
मैश किए हुए उबले आलू, पनीर, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मटर, हरी मिर्च, और मसालों का मिश्रण को मैदे में भरकर, तल कर बनाया गया एक स्वादिष्ट व्यंजन समोसा। समोसे के लिए भरावन के तौर पर दाल और मसालों के का...चिल्ली पोटैटो
चिली पोटैटो एक इंडो-चाइनीज स्वादिष्ट स्नैक्स है, जिसे ज्यादातर समारोहों और पार्टियों में स्नैक्स के रूप में परोसा जाता है। चिल्ली पोटैटो रेसिपी लगभग ड्राई चिल्ली पनीर की तरह है लेकिन चिल्ली पोटैटो के...रगड़ा पेटिस
रगडा पेटिस भारत में एक स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड है और गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों में बहुत लोकप्रिय है। स्वादिष्ट रगड़ा पेटिस एक अन्य स्ट्रीट फूड "टिक्की छोले" के समान है जो उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय...