ब्रेड पिज्जा कैसे बनाये
स्वादिष्ट ब्रेड पिज्जा बनाने की विधि
पिज़्ज़ा की एक स्वादिष्ट किस्म है ब्रेड पिज़्ज़ा जिसे आसानी से ग्रिल या पैन पर बनाया जा सकता है। इस रेसिपी में पनीर और सब्जियों की टॉपिंग के साथ स्वादिष्ट पिज़्ज़ा बनाने के लिए ब्रेड को बेस के रूप में इस्तेमाल किया गया है। स्वादिष्ट ब्रेड पिज्जा का आनंद शाम के नाश्ते के रूप में या अपने घर पर पार्टी में लिया जा सकता है। स्वादिष्ट ब्रेड पिज़्ज़ा बनाने के लिए किसी भी प्रकार की ब्रेड का उपयोग किया जा सकता है जैसे गेहूं के आटे की ब्रेड, ब्राउन ब्रेड, सैंडविच ब्रेड या मल्टी ग्रेन ब्रेड। टॉपिंग के लिए आप अपनी पसंद की सब्जियां इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्रेड पिज़्ज़ा बनाने की इस विधि में हम शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ब्रेड पिज़्ज़ा बनाने के लिए बेबी कॉर्न, उबले हुए स्वीट कॉर्न या भुने हुए मशरूम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हमारी इस आसान और बेहतरीन ब्रेड पिज्जा बनाने की विधि से आप घर पर तवे पर आसानी से ब्रेड पिज़्ज़ा बना सकते है। आप शाम के नाश्ते में या घर पर पार्टी में स्टार्टर के रूप में ब्रेड पिज़्ज़ा का आनंद ले सकते हैं।
- तैयारी का समय :
- 10 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 15 मिनट
- भोजन का प्रकार :
स्नैक्स
,शाकाहारी
- 1 Review | 1 Like
ब्रेड पिज़्ज़ा की सामग्री
सामग्री
ब्रेड स्लाइस | 4 | कद्दूकस किया हुआ मोज़रेला चीज़ | 200 ग्राम |
शिमला मिर्च बारीक कटी हुई | 1 मध्यम | बारीक कटा हुआ प्याज | 1 मध्यम |
बारीक कटा हुआ टमाटर | 1 मध्यम | मक्खन | 2 बड़े चम्मच |
लाल मिर्च फ्लेक्स | एक चुटकी या स्वादानुसार | पिज़्ज़ा ऑरेगेनो | प्रत्येक ब्रेड के लिए एक चुटकी या स्वादानुसार |
सूखी तुलसी | प्रत्येक ब्रेड के लिए एक चुटकी या स्वादानुसार | काली मिर्च पाउडर | एक चुटकी या स्वादानुसार |
काला नमक | एक चुटकी या स्वादानुसार | चाट मसाला | प्रत्येक ब्रेड के लिए एक चुटकी |
टोमैटो कैचप | 2 बड़े चम्मच | पिघला हुआ मक्खन या घी | 2 बड़े चम्मच |
विधि
- एक बड़े कटोरे में टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च को बारीक काट लें और अच्छी तरह मिला लें। 2 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन या घी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इसमें 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ मोज़रेला चीज़ डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। फिर अपने स्वाद के अनुसार थोड़ा ऑरेगैनो, सूखी तुलसी और लाल मिर्च फ्लेक्स डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और एक चुटकी काला नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब ब्रेड स्लाइस लें और उन सभी पर टोमैटो केचप की एक पतली परत लगाएं। टोमैटो केचप के ऊपर सभी ब्रेड स्लाइस पर सब्जियों का मिश्रण सामान रूप से फैलाएं।
- सभी ब्रेड स्लाइस पर सब्जियों के ऊपर कद्दूकस किया हुआ मोज़रेला चीज़ फैलाएं। इसके ऊपर एक चुटकी पिज़्ज़ा ऑरेगेनो, सूखी तुलसी और एक चुटकी चाट मसाला छिड़कें।
- धीमी आंच पर तवा गरम करें। तवे पर थोडा़ सा बटर डाल दीजिए, जब बटर मेल्ट हो जाए तो पिज़्ज़ा को पकने के लिए रख दीजिए। 1 - 2 मिनट के लिए ढककर पकाएँ जब तक मोज़ेरेला चीज़ अच्छी तरह से पिघल न जाए।
- स्वादिष्ट ब्रेड पिज़्ज़ा तैयार है। इसे एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह से बाकि बचे हुए पिज़्ज़ा पका लें। टोमेटो केचप के साथ इसका आनंद लें।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe in English: CLICK HERE
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious bread pizza
स्वादिष्ट स्वीट कॉर्न...
स्वीट कॉर्न सूप एक गाढ़ा और क्रीमी सूप है जो ताज़े मकई के दानों, कॉर्न क्रीम से बनाया जाता है इसके स्वाद को और अधिक बढ़ाने के लिए और थोड़ी सी गाजर और पत्तागोभी जैसी सब्जियों का उपयोग किया जाता है। के...स्वीट कॉर्न सूप (मकई का...
कॉर्न क्रीम, ताज़े मकई के दाने थोड़ी सी गोभी और गाजर के साथ बनाया गया स्वादिष्ट गाढ़ा स्वीट कॉर्न सूप। सफेद मिर्च मकई की मिठास के साथ इसे और अधिक स्वादिष्ट बनाती है। यह स्वादिष्ट स्वीट कॉर्न सूप आपकी...ब्रेड रोल
ब्रेड रोल न केवल एक स्वादिष्ट स्नैक्स है, बल्कि बहुत ही लोकप्रिय भारतीय स्नैक है। कुरकुरे और स्वादिष्ट ब्रेड रोल बनाना बहुत आसान है, अगर आपने पहले से ही आलू उबाल रखे है तो इस स्वादिष्ट स्नैक्स को आप -...मसाला पास्ता
मसाला पास्ता भारतीय शैली में बना एक मसालेदार स्वादिष्ट पास्ता है, यह आपको और आपके परिवार को जरूर पसंद आएगा। इस स्वादिष्ट पास्ता को अपनी पसंद के अनुसार घर पर बनाना बहुत आसान है और इसे बनाने केवल 30 -...गोभी 65
गोभी 65 एक स्वादिष्ट कुरकुरा तला हुआ स्नैक्स है, जिसे फूलगोभी, दही और मसालों से बनाया जाता है। चिकन 65, पनीर 65, आलू 65 जैसे व्यंजन दक्षिण भारत के बहुत लोकप्रिय ऐपेटाइज़र और स्नैक्स हैं। सभी 65 व्यंजन...