User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

गोभी 65 कैसे बनाये

  • स्वादिष्ट गोभी 65 की रेसिपी

    गोभी 65 एक स्वादिष्ट कुरकुरा तला हुआ स्नैक्स है, जिसे फूलगोभी, दही और मसालों से बनाया जाता है। चिकन 65, पनीर 65, आलू 65 जैसे व्यंजन दक्षिण भारत के बहुत लोकप्रिय ऐपेटाइज़र और स्नैक्स हैं। सभी 65 व्यंजन स्वादिष्ट व्यंजन चिकन 65 से प्रेरित हो कर बनाये गए हैं। गोभी 65, आलू 65 या पनीर 65 इसी श्रेणी के शुद्ध शाकाहारी ऐपेटाइज़र या स्नैक्स हैं। गोभी 65 को शाम की चाय के साथ या किसी पार्टी में स्वादिष्ट ऐपेटाइज़र या स्नैक्स के रूप में परोसा जा सकता है। स्वादिष्ट गोभी 65 बनाने के लिए, फूलगोभी के टुकड़ो को मकई के आटे के घोल अच्छी तरह से डुबो कर कोट किया जाता है और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है और दही की लगभग सूखी ग्रेवी में मिलाया जाता है। हरी मिर्च, करी पत्ता और दही के साथ पके हुए मसाले इसे स्वादिष्ट गोभी 65 रेसिपी को एक अच्छी महक देते हैं। हम स्वादिष्ट गोभी 65 की रेसिपी साँझा कर रहे हैं, जिसका पालन करके आप आसानी से अपने घर पर इस स्वादिष्ट स्नैक्स को बना सकते हैं।

    • तैयारी का समय :
    • 10 मिनट
    • खाना पकाने के समय :
    • 30 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • स्नैक्स

      ,

      शाकाहारी

  •          
  • 1 Review | 38 Likes
   

गोभी 65 की सामग्री

सामग्री

फूलगोभी 1 मध्यम मक्के का आटा 2 बड़े चम्मच
कॉर्न फ्लौर 2 बड़े चम्मच + 6 बड़े चम्मच करी पत्ता 1 बड़ा चम्मच + 1 बड़ा चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट 1 बड़ा चम्मच नमक स्वादानुसार
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 2 छोटे चम्मच मैदा 3 बड़े चम्मच
 हरी मिर्च, चीरा लगाई हुई 2 - 4 लहसुन, बारीक कटा हुआ 3 बड़े चम्मच
रेड चिली सॉस (लाल मिर्च की चटनी) 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ 1 बड़ा चम्मच
दही 3 बड़े चम्मच लाल खाद्य रंग (वैकल्पिक) एक चुटकी
घी या तेल 1 बड़ा चम्मच + तलने के लिए पानी आवश्यकता अनुसार
तिल गार्निश के लिए हरा प्याज़, हरा भाग, कटा हुआ गार्निश के लिए

विधि

  • एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लें। जब पानी पूरी तरह से उबल जाए तो गैस बंद कर दें और उबले हुए पानी में फूलगोभी के फूल डालकर अच्छी तरह हिलाएं, फूलगोभी को पानी में एक मिनट के लिए रखें.
  • फूलगोभी को छलनी में डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दें ताकि उसका पानी अच्छे से निकल जाए. उसके बाद फूलगोभी को किचन टॉवल पर रखें ताकि यह उसकी साड़ी नमी सोख ले और फूलगोभी लगभग सुख जाए।
  • एक कटोरे में मक्के का आटा, 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लौर, 1 बड़ा चम्मच करी पत्ता, अदरक लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • इसमें फूलगोभी के टुकड़े डालें और अच्छी तरह मिलाएँ ताकि सूखा मिश्रण फूलगोभी के अंदर तक अच्छे से मिल जाए। इसे एक तरफ रख दें।
  • एक दूसरे कटोरे में मैदा, 6 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। धीरे-धीरे पानी डालें और गाढ़ा घोल बना लें। सुनिश्चित करें कि घोल में कोई गांठ न हो।

गोभी 65

  • मध्यम आंच पर डीप फ्राई करने के लिए घी या तेल गरम करें। घी के गरम होने पर एक फूलगोभी का टुकड़ा लीजिये, उसे अच्छे से गाढ़े घोल में डुबो कर कोट करें और गरम घी में तलने के लिये डाल दीजिये। इस तरह सारे टुकड़ो को एक-एक करके फ्राई कर लें। लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें।
  • इन्हें घी से निकाल कर एक तरफ रख दें।
  • एक कड़ाही में मध्यम आंच पर 1 बड़ा चम्मच घी गर्म करें। इसमें कटा हुआ लहसुन, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर लगातार चलाते हुए एक मिनिट तक भून लीजिए. 1 बड़ा चम्मच कटे हुए करी पत्ते, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
  • अब इसमें रेड चिली सॉस, स्वादानुसार नमक, लाल खाद्य रंग डालकर अच्छी तरह मिला लें। थोड़ा सा भून कर दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • इसे बीच बीच में चलाते हुए उबलने दें। दूसरी तरफ, फूलगोभी को एक बार फिर से 30 सेकंड के लिए भूनें।
  • तली हुई फूलगोभी को उबलते हुए दही में डालिये और अच्छी तरह से मिला दीजिये।
  • हरा प्याज़ का हरा भाग काट कर डालें और अच्छी तरह से मिलाएँ। गैस बंद कर दें।
  • स्वादिष्ट गोभी 65 परोसने के लिए तैयार है। इसे सर्विंग प्लेट में निकाल लें।
  • इसे तिल से सजाएं और स्वादिष्ट स्नैक्स गोभी 65 का आनंद लें।

सुझाव और विविधता

रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

To read the recipe of GOBHI 65 in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious gobhi 65

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok