नारियल की चटनी कैसे बनाये
स्वादिष्ट नारियल की चटनी की रेसिपी
चटनी एक खट्टा मीठा दिलकश मसाला है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई है। चटनी को विभिन्न प्रकार की सामग्री जैसे फल, सब्जियां, मेवा, दाल, जड़ी-बूटियों आदि से बनाया जाता है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न भिन्न प्रकार की चटनिया बनाई जाती है। नारियल की चटनी उनमें से एक है जो दक्षिण भारत में बहुत लोकप्रिय है। नारियल की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इस चटनी की रेसिपी भी बहुत आसान है। नारियल की चटनी वैसे तो अब पूरे भारत में प्रसिद्ध है, लेकिन इसकी उत्पत्ति दक्षिण भारत में हुई, क्योंकि दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में नारियल बहुत ज्यादा मात्रा में उगाए जाते है।
स्वादिष्ट नारियल की चटनी बनाने के लिए कुछ अलग सामग्री के साथ अलग-अलग रेसिपी हैं। दक्षिण भारत की डिश डोसा और इडली के साथ आनंद लेने के लिए घर पर दक्षिण भारत की खास नारियल की चटनी बनाना बहुत ही आसान है। आपको बस इतना करना है कि ताजा नारियल को मिर्च, अदरक और दही के साथ पीस लें और इसमे राई का तड़का लगाए। इस रेसिपी का पालन करके आप घर पर ही स्वादिष्ट नारियल की चटनी बना सकते हैं और दक्षिण भारत के स्वादिष्ट व्यंजन डोसा या इडली के साथ इसका आनद लीजिये।
- तैयारी का समय :
- 10 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 2 मिनट
- भोजन का प्रकार :
स्नैक्स
,शाकाहारी
- 1 Review | 38 Likes
नारियल की चटनी की सामग्री
सामग्री
नारियल कटा हुआ | 1 कप | अदरक कद्दूकस किया हुआ | 1 छोटा चम्मच |
हरी मिर्च | 2 | चने की दाल, भुनी हुई | 1 बड़ा चम्मच |
ताज़ा दही | 1 बड़ा चम्मच | चाट मसाला | 1 छोटा चम्मच |
नमक | 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | पानी | 1/2 कप |
तड़के के लिए
जीरा | 1/2 छोटा चम्मच | राई | 1/4 छोटा चम्मच |
साबुत सूखी लाल मिर्च | 1 | करी पत्ता | 4 - 5 |
तेल | 1 छोटा चम्मच |
विधि
- कटे हुए नारियल को मिक्सी ग्राइंडर में पीसकर दरदरा पाउडर बना लें। इसे एक कटोरे में निकाल कर अलग रख दें।
- हरी मिर्च, अदरक और भुनी हुई चने की दाल को मिक्सी में पीस कर महीन पाउडर बना लें।
- इसमें नारियल का दरदरा पाउडर, दही, नमक, चाट मसाला और 1/2 कप पानी डालें।
- इन्हें एक साथ पीसकर गाड़ा पेस्ट बना लें। आप अपनी पसंद के अनुसार चटनी को पतला बनाने के लिए थोड़ा और पानी मिला सकते हैं और मिक्स करने के लिए फिर से पीस सकते हैं।
- एक तड़का पैन में मध्यम आंच पर 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें। तेल गरम होने पर इसमें राई डाल दीजिए। जब राई चटकने लगे तो इसमें जीरा, करी पत्ता और लाल मिर्च डालें। इसे 10 - 15 सेकेंड तक भूनें। आंच बंद कर दें, तड़का तैयार है।
- दही और नारियल के पेस्ट में तुरंत गरम गरम तड़का डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। नारियल की चटनी तैयार है।
- आप इसे तुरंत उपयोग कर सकते हैं या इसे 2 - 3 दिन तक रेफ्रिजरेटर में स्टोर कर सकते हैं।
- इडली, डोसा या अन्य दक्षिण भारतीय व्यंजनों के साथ नारियल की चटनी का आनंद लें।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe in English: CLICK HERE
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious coconut chutney
मशरूम मंचूरियन
मशरूम मंचूरियन एक स्वादिष्ट स्नैक्स है। मशरूम मंचूरियन इतना स्वादिष्ट है की बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। मशरूम मंचूरियन स्वादिष्ट और विटामिन डी से भरपूर होता है क्योंकि मशरूम विटामिन डी...मशरूम मंचूरियन
मशरूम मंचूरियन एक स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे ऐपेटाइज़र या स्नैक्स के रूप में परोसा जा सकता है। मशरूम मंचूरियन इतना स्वादिष्ट होता है कि हर कोई इसका स्वाद बहुत पसंद करता। मशरूम मंचूरियन न केवल स्वादिष्ट...कुरकुरे वेज नगेट्स
कुरकुरे वेज नगेट्स एक स्वादिष्ट वेजिटेरियन नगेट्स है, जिसे चूरा बनाई गई ब्रेड या पोहा के चूरे से लपेटे हुए आलू और सब्जी के मिश्रण से बनाया जाता है और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है। नगेट्स को...मटर कुलचा
मटर कुलचा या छोले कुलचे उत्तर भारत में सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है, खासकर दिल्ली और अमृतसर में। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट भोजन है, इस मुख्य स्वादिष्ट संयोजन भोजन में, सफेद मटर को उबाला जाता...आलू पराठा केसाडिया
केसाडिया एक मैक्सिकन स्वादिष्ट और सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसमें टॉर्टिला (मकई या गेहूं के आटे का रोटी) में चीज़ के साथ मांस या विभिन्न सब्जियां भरी होता है। भरावन को टॉर्टिला के आधे हिस्से में...