User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

चिकन दम बिरयानी बनाने की विधि

  • चिकन दम बिरयानी रेसिपी

    बिरयानी चावल से बनी सबसे स्वादिष्ट और लाजवाब शाही डिश है, जिसे मुगलों ने भारत को पेश किया था। बिरयानी को शाकाहारी या मांसाहारी दोनों तरीको से बनाया जा सकता है। चिकन बिरयानी स्वादिष्ट मांसाहारी व्यंजन में से एक बेहत स्वादिष्ट व्यंजन है। स्वादिष्ट चिकन बिरयानी किसी भी विशेष अवसर या पार्टी में आए मेहमानों के लिए एक बेहतरीन व्यंजन है। चिकन बिरयानी को पारम्परिक दम शैली में बनाने के लिए समय और अनुभव की आवश्यकता होती है। चिकन बिरयानी पारंपरिक रूप से आधे पके हुए चावल, चिकन और फिर से चावल, केसर दूध और घी की परते लगाकर हांडी में अच्छी तरह ढककर पकाई जाती है। स्वादिष्ट चिकन बिरयानी उन सभी को पसंद आती जो मांसाहारी व्यंजन खाना पसंद करते है, लेकिन जब घर पर बिरयानी बनाने का समय आता है, तो हम इसे पकाने की प्रक्रिया के कारण पीछे हट जाते हैं। आपको चिकन बिरयानी बनाना बहुत पसंद आएगा जब आप इसे बनाने की सही विधि और आसान प्रक्रिया सीख लेंगे। यहां हम चिकन बिरयानी बनाने की एक बेहतरीन विधि साँझा कर रहे हैं।

    • तैयारी का समय :
    • 3 घंटा 30 मिनट
    • खाना पकाने के समय :
    • 40 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • मांसाहारी

  •          
  • 1 Review | 1 Like
   

चिकन बिरयानी की सामग्री

सामग्री

चावल के लिए

बासमती चावल 1 किलो लौंग 4
दालचीनी 1/2 इंच हरी इलायची 2
नमक 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार पिघला हुआ घी 1/4 कप
पानी आवश्यकता अनुसार    

मैरिनेशन के लिए

चिकन 1 किलो कटे हुए प्याज 4 मध्यम
तले हुए प्याज (बिरिस्ता) 2 बड़े चम्मच केसर का पानी 1 बड़ा चम्मच
पुदीने के पत्ते   फेंटा हुआ दही 1/2 कप
धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच देगी मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट 1/2 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट 1/2 बड़ा चम्मच
लहसुन का पेस्ट 1/2 बड़ा चम्मच हरी मिर्च, लम्बाई में चीरा लगाई हुई 3 - 4 या स्वादानुसार
नमक 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार    

अन्य सामग्री

घी 1 बड़ा चम्मच पानी 1/4 कप
दूध 1/2 कप केसर का पानी 2 बड़े चम्मच
पुदीने के पत्ते   तले हुए प्याज (बिरिस्ता) 1 बड़ा चम्मच
नमक स्वादानुसार गुलाब जल 1/2 छोटा चम्मच
केवड़ा कुछ बूँदें धनिया, कटा हुआ 1 बड़ा चम्मच

विधि

चावल पकाना

  • चावल को धोकर अच्छे से धो कर लगभग 20 मिनट के लिए भिगो दें।
  • एक पैन में पानी गर्म करें, उसमें घी, लौंग, नमक, हरी इलायची, दालचीनी और भीगे हुए चावल डालें और एक उबाल आने दें और चावल को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि चावल 80% पक न जाएं।
  • चावल के लगभग 80% पकने के बाद गैस बंद कर दें और एक छलनी की मदद से चावल का सारा पानी निकाल दें। आधे पके हुए चावल को एक बड़ी थाली में फैलाएं।

मैरिनेशन

  • चिकन को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
  • एक बड़े कटोरे में चिकन लें, उसमें कटा हुआ प्याज़, तला हुआ प्याज (बिरिस्ता), केसर का पानी, कुछ पुदीने के पत्ते, फेंटा हुआ दही, धनिया पाउडर, देगी मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इसे 3 घंटे के लिए मेरिनेट होने के लिए ढककर रख दें।

बिरयानी

  • एक पैन में 1 बड़ा चम्मच घी गरम करें। जब घी मध्यम गर्म हो जाए तो इसमें मैरीनेट किया हुआ चिकन डालें और तेज आंच पर लगभग 8-10 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए भूनें।
  • एक बड़ी हांडी लें, उसमें आधे पके हुए चावल की एक परत बिछाएं और उसके ऊपर चिकन के टुकड़ों को समान रूप से फैलाएं और चिकन के ऊपर ग्रेवी फैलाएं और बचे हुए चावल को उसके ऊपर फैला दें।
  • जिस पैन में चिकन फ्राई किया था उसमे 1/4 कप पानी, 1/2 कप दूध, 2 बड़े चम्मच केसर का पानी, 1 बड़ा चम्मच घी, कुछ पुदीने के पत्ते, मुट्ठी भर हरा धनिया, 1 बड़ा चम्मच तले हुए प्याज (बिरिस्ता), नमक डालें और इसे अच्छे से मिला लें ताकि पैन में चिपके मसाले पानी में घुल जाएं। 
  • इस मिश्रण को बिरयानी की हांड़ी में चावल के ऊपर फैला दें। 2 बड़े चम्मच केसर का पानी, 1/2 छोटा चम्मच गुलाब जल और कुछ बूंदे केवड़ा डालें। हांडी को ढक्कन से ढक दें और किनारों को आटे से सील करके धीमी आंच पर पकाएं। बिरयानी को धीमी आंच पर 15 - 20 मिनट तक पकाएं।
  • स्वादिष्ट चिकन बिरयानी तैयार है। बिरयानी को सर्विंग प्लेट में निकाल लें। गरमा गरम चिकन बिरयानी को रायते के साथ परोसिये।

सुझाव और विविधता

रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

To read the recipe of CHICKEN BIRYANI in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious chicken biryani

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok