User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

घर पर मीठी लस्सी कैसे बनाएं

  • मीठी लस्सी की रेसिपी

    मीठी लस्सी पंजाबी व्यंजनों में ताजा दही से बना एक मीठा और मलाईदार शीतल पेय, उत्तर भारत का एक बहुत लोकप्रिय गर्मियों में शीतलता प्रदान करने वाला पेय है। मीठी लस्सी का सेवन आमतौर पर दोपहर के भोजन के बाद या दोपहर में गर्मी के मौसम में कोल्ड ड्रिंक के रूप में किया जाता है। लस्सी को कई तरह के स्वाद के साथ बनाया जाता है, जैसे गुलाब, स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, आम आदि, लेकिन सादी लस्सी चाहे वो मीठी हो या नमकीन सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। यहाँ हम साझा कर रहे हैं सादी मीठी लस्सी की रेसिपी, इसके लिए हमें सिर्फ ताजा दही, चीनी, पानी और एक बेहतरीन स्वाद के लिए हरी इलायची चाहिए। इस रेसिपी का पालन करके आप घर पर बड़ी ही आसानी से एक बेहतरीन स्वाद वाली मीठी लस्सी बना सकते हैं।

    • तैयारी का समय :
    • 10 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • पेय पदार्थ

  •          
  • 1 Review | 38 Likes
   

मीठी लस्सी की सामग्री

सामग्री

दही 2 कप चीनी 3 बड़े चम्मच
हरी इलायची पाउडर 1/4 छोटा चम्मच चॉकलेट पाउडर सजाने के लिए
बारीक कटे मिक्स मेवे सजाने के लिए पानी 1/2 कप

विधि

  • एक गहरा बड़ा बर्तन लें।
  • इसमें ताजा दही, चीनी और हरी इलायची पाउडर डालें।
  • एक हैंड ब्लेंडर या व्हिस्क का की सहायता से दही को अच्छी तरह से फेंटें। ध्यान रहे की इसमें कहीं कोई दही बिना फैंटे न रह जाए।
  • अब इसमें पानी डालें और फिर से फेंटें जब तक कि लस्सी पूरी तरह से एक सार न हो जाए और उसके ऊपर से एक महीन झागदार परत दिखाई देने लगे। बहुत अधिक पानी ना डालें क्योंकि गाढ़ी मीठी लस्सी पतली लस्सी की तुलना में अधिक स्वाद देती है।
  • लस्सी को गिलास में डालिये और बारीक कटे हुए मेवों से सजाइये। कुछ चॉकलेट पाउडर छिड़कें और गर्मी के मौसम में इस बेहतरीन शीतलता पहुंचाने वाले पेय का आनंद लें।

सुझाव और विविधता

दही को फेंटते समय आप अपने स्वाद के अनुसार गुलाब, चॉकलेट या स्ट्रॉबेरी का स्वाद डालने के लिए इनमे से कोई भी एसेंस अपने स्वादानुसार  मिला सकते हैं।

रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

To read the recipe of SWEET LASSI in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious sweet lassi

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok