नींबू पानी या शिकंजी कैसे बनाये
नींबू पानी बनाने की विधि
नींबू पानी या शिकंजी नींबू के स्वाद के साथ एक खट्टा मीठा और थोड़ा नमकीन ताज़ा पेय है। दुनिया भर में नींबू पानी बनाने की अलग-अलग रेसिपी पाई जाती हैं। पारंपरिक या पुराने जमाने का नींबू पानी अमेरिका, कनाडा और भारत में बहुत लोकप्रिय है, जबकि कार्बोनेटेड नींबू पानी ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड में बहुत लोकप्रिय है। पारंपरिक घर का बना नींबू पानी या शिकंजी नींबू के रस, पानी और चीनी या शहद का उपयोग करके बनाया जाता है। चीनी के साथ थोड़ा सा नमक ताज़ा पेय का स्वाद बहुत अधिक बड़ा देता है। यह गर्मियों के लिए एक ताज़ा पेय है और विटामिन सी से भरपूर है क्योंकि नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इस तरोताजा ड्रिंक को अलग तरीके से बनाने के लिए आप पानी की जगह सोडा वाटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कम समय में घर पर स्वादिष्ट नींबू पानी बनाना बहुत ही आसान है। आप नींबू पानी या शिकंजी बनाने की इस विधि का पालन करें और घर पर स्वादिष्ट नींबू पानी बनाये।
- तैयारी का समय :
- 10 मिनट
- भोजन का प्रकार :
पेय पदार्थ
- 1 Review | 38 Likes
नींबू पानी | शिकंजी की सामग्री
सामग्री
नींबू का रस | 1/2 कप (4 मध्यम या 3 बड़े) | चीनी पाउडर | 1/2 कप |
बर्फ | ठंडा करने के लिए आवश्यकतानुसार | पानी | 4 गिलास |
काला नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
विधि
- एक बड़े बर्तन में 1 कप पानी लें और इसे मध्यम आंच पर गर्म करें, इसमें चीनी डालें और चीनी की घुलने तक अच्छी तरह मिलाएं।
- मिश्रण को गैस से उतारें और इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें।
- इसे एक बड़े जग में डालें और इसमें बचा हुआ पानी डालें।
- एक प्याले में नींबू निचोड़िये, उसमें से सारे नींबू के बीज निकाल दीजिये। जग में चीनी और पानी के मिश्रण में नींबू का रस और काला नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाए।
- जग में आवश्कतानुसार ठंडा करने के लिए बर्फ डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- ताज़ा नींबू पानी (शिकंजी) तैयार है। ठंडे ठंडे ताज़ा नींबू पानी का आनंद लीजिये।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe of LEMONADE in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious lemonade
नमकीन लस्सी
गर्मी के मौसम के प्रभाव को कम करने के लिए लस्सी गर्मी के मौसम के लिए एक उत्तम पेय है। लस्सी गर्मियों का लोकप्रिय पेय है। लस्सी मीठी या नमकीन दोनों तरीको से बनाई जा सकती है। हम यहाँ पर नमकीन लस्सी की न...मीठी लस्सी
मीठी लस्सी पंजाबी व्यंजनों में ताजा दही से बना एक मीठा और मलाईदार शीतल पेय, उत्तर भारत का एक बहुत लोकप्रिय गर्मियों में शीतलता प्रदान करने वाला पेय है। मीठी लस्सी का सेवन आमतौर पर दोपहर के भोजन के बाद...फालसे का शरबत
फालसा ब्लूबेरी के आकार का एक स्वादिष्ट, खट्टा मीठा फल है जो उत्तर भारत में गर्मियों के दौरान कम अवधि के लिए उपलब्ध होता है। फालसा एक अम्लीय फल है जिसका उपयोग गर्मियों के दौरान शीतलता पहुंचाने के लिए न...बेल शरबत
बेल का फल सेहत के लिए फायदेमंद होता है और बेल शरबत भीषण गर्मी में आपके शरीर को लू लगने से बचाता है। बेल शरबत पीने से उपवास के दिनों में आपका शरीर ऊर्जावान रहता है और गर्मी के मौसम में आपको तरोताजा है।...आम पन्ना
आम पन्ना एक खट्टा मीठा और स्वादिष्ट पेय है, कच्चे आम, ताजा हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर और नमक से बना एक बहुत ही स्वादिष्ट पेय। यह ठंडा और तरोताजा करने वाला पारंपरिक भारतीय पेय गर्मी के मौसम के लिए बहुत...