User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

कैसे बनाये स्वादिष्ट राजमा मसाला

  • राजमा मसाला बनाने की विधि

    राजमा प्रोटीन से भरपूर होते हैं, राजमा मसाला भारत में एक स्वादिष्ट और बहुत लोकप्रिय व्यंजन है। इस स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन का सबसे अधिक आनंद चावल के साथ आता है। दोपहर या रात के भोजन के लिए "राजमा चावल" भारत में एक बहुत ही प्रसिद्ध भोजन है, खास तौर पर उत्तर भारत में। राजमा मसाला की इस रेसिपी का पालन करके कोई भी इस स्वादिष्ट व्यंजन को अपने घर पर आसानी से बना सकता है, फिर चाहे वह कोई नौसिखिए ही क्यों न हों। राजमा मसाला बनाने के लिए, राजमा को रात भर पानी में भिगोया जाता है और फिर कुछ सुगन्धित मसालों के साथ पकाया जाता है, जो की लगभग सभी भारतीय रसोई में आसानी से उपलब्ध होते है। राजमा मसाला की इस आसान बेहतरीन रेसिपी का पालन करें और अपने घर पर स्वादिष्ट राजमा मसाला बनाएं और चावल के साथ इसका आनंद लें।

    • तैयारी का समय :
    • 8 घंटा
    • खाना पकाने के समय :
    • 30 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • शाकाहारी

  •          
  • 1 Review | 38 Likes
   

राजमा मसाला की सामग्री

सामग्री

राजमा 1 कप नमक 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
प्याज, बारीक कटा हुआ 3 - 4 मध्यम घी या तेल 2 बड़े चम्मच
हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
किचन किंग मसाला 1/2 छोटा चम्मच टमाटर, बारीक कटा हुआ 2 मध्यम
चाट मसाला 1/2 छोटा चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ 1/2 छोटा चम्मच
लहसुन, कद्दूकस किया हुआ 1/2 छोटा चम्मच हींग एक चुटकी
पानी आवश्कतानुसार बारीक कटा हुआ हरा धनिया सजाने के लिये

विधि

राजमा उबालना

  • राजमा को धोकर लगभग 8 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो कर रख दें।
  • अगले दिन सुबहे पानी फेंक दे और राजमा को अच्छे से धो लें। पानी फेंक दें और राजमा को प्रेशर कुकर में डाल दें। इसमें 2 1/2 गिलास पानी और 1/4 छोटी चम्मच नमक डालें। प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा कर एक सीटी आने तक तेज आंच पर उबालें। एक सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें और मध्यम आंच पर 4 से 5 सीटी आने तक उबलने दें।
  • गैस बंद कर दें और प्रेशर कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें। राजमा को चेक करें की वह गल गए है या नहीं। यदि पूरी तरह से नहीं गले हो तो 2 सीटी तक और उबाल लें।

राजमा को तड़का लगाना

  • एक फ्राइंग पैन लें, उसमें 2 बड़े चम्मच घी या तेल डालें और मध्यम आँच पर गरम करें। घी के गर्म होने पर इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और लहसुन डालकर लगातार चलाते हुए एक मिनट तक भूनें। बारीक कटा हुआ प्याज डालकर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें। प्याज को भुनने के लिए आपको 2 - 3 मिनट चाहिए।
  • कटे हुए टमाटर डालें और मध्यम आंच पर टमाटर के नरम होने तक, लगातार चलाते हुए भुने।
  • अब इसमें सूखे मसाले जैसे 1/4 छोटा चम्मच नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीर मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर, किचन किंग मसाला और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इन्हें लगातार चलाते हुए एक मिनट तक भूनें।
  • प्रेशर कुकर में उबले हुए राजमा के साथ भुने हुए प्याज टमाटर का मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। प्रेशर कुकर का ढक्कन लगाकर तेज आंच पर 1 सीटी आने तक फिर से उबाल लें। गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें।
  • प्रेशर कुकर का सारा प्रेशर निकलने पर इसे खोलें और इसमें थोडा़ सा कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। स्वादिष्ट राजमा को कटोरे में निकालिये और हरे धनिये से सजाइये।
  • स्वादिष्ट राजमा तैयार है। गरमा गरम राजमा को अपने दोपहर या रात के खाने में चावल, रोटी या बटर नान के साथ परोसिये और इसका आनंद लें।

सुझाव और विविधता

रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

To read the recipe of RAJMA CURRY in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious rajma curry

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok