मटर पनीर पुलाव कैसे बनाये
मटर पनीर पुलाव बनाने की विधि
चावल भारत में कई जगहों का मुख्य भोजन है और चावल से कई अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। पुलाव चावल से बना भारत का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। पुलाव की अलग अलग किस्में है जैसे की मिक्स वेज पुलाव, मटर पुलाव या मटर पनीर पुलाव आदि। मटर पनीर पुलाव एक स्वादिष्ट और लोकप्रिय पुलाव है जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। स्वादिष्ट पुलाव को दोपहर के भोजन या रात के खाने में रायते के साथ परोसा जा सकता है। मटर पनीर पुलाव एक बहुत ही स्वादिष्ट पुलाव है जो की चावल, पनीर और हरी मटर से बना है। स्वादिष्ट पुलाव वेजिटेबल बिरयानी की तरह ही है परन्तु यह बिरयानी की तुलना में कम तीखा होता है और घर पर आसानी से बन जाता है। मटर पनीर पुलाव बनाने की इस विधि का पालन करें और घर पर आसानी से स्वादिष्ट पुलाव बनाएं।
- तैयारी का समय :
- 20 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 20 मिनट
- भोजन का प्रकार :
शाकाहारी
- 1 Review | 38 Likes
मटर पनीर पुलाव की सामग्री
सामग्री
| बासमती चावल | 1/2 कप | पनीर, छोटे टुकड़ो में कटा हुआ | 1/2 कप |
| पतला पतला कटा हुआ प्याज | 1 बड़ा | कद्दूकस किया हुआ अदरक | 1 छोटा चम्मच |
| कद्दूकस किया हुआ लहसुन | 1/2 छोटा चम्मच | बारीक कटी हुई हरी मिर्च | 1 |
| मटर | 1/4 कप | दालचीनी | छोटा टुकड़ा लगभग 1 इंच का |
| लौंग | 2 | तेज पत्ता | 1 |
| नीबू का रस | 1 छोटा चम्मच | पानी | 1 कप |
| नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | घी या तेल | 1 1/2 छोटा चम्मच + 1 बड़ा चम्मच |
| बारीक कटा हुआ हरा धनिया | 2 छोटा चम्मच |
विधि
- चावल को 2 से 3 बार अच्छी तरह धोकर 1 कप पानी में लगभग 20 मिनट के लिए भिगो दें।
- एक प्रेशर कुकर में मध्यम आंच पर 1 1/2 चम्मच घी या तेल गरम करें। घी के गर्म होने पर इसमें दालचीनी, लौंग, तेजपत्ता, कद्दूकस किया हुआ अदरक, लहसुन डालकर लगातार चलाते हुए 30 - 40 सेकेंड तक भूनें।
- हरी मिर्च और कटा हुआ प्याज डालें और प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
- अब भीगे हुए चावल में से पानी निकाल कर चावल इसमें डालें और अच्छी तरह मिला लें। फिर मटर के दाने डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार चलाते हुए एक मिनट तक भूनें।
- इसमें नमक, नींबू का रस और एक कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करें और 3 - 4 सीटी के लिए मध्यम आँच पर पकाएँ। पहली सीटी तेज़ आँच पर और बाकि मध्यम आँच पर।
- गैस बंद कर दें और कुकर का सारा प्रेशर अपने आप निकलने दें।
- इस बीच एक नॉन स्टिक पैन में मध्यम आँच पर 1 बड़ा चम्मच घी गरम करें। घी के गरम होने पर इसमें पनीर के टुकड़े डालिये और पनीर को हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिये।
- अब तक कुकर का प्रेशर भी ख़तम हो गया होगा, कुकर खोलें और तले इसमें हुए पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- मटर पनीर पुलाव बनकर तैयार है। स्वादिष्ट पुलाव को सर्विंग बाउल में निकाल लें। इसे धनिया पत्ती से गार्निश करें।
- इस स्वादिष्ट गरमा गरम पुलाव को वेजिटेबल रायता, बूंदी रायता या अनानास रायता के साथ दोपहर या रात के खाने में परोसें।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe of MATAR PANEER PULAO in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious matar paneer pulao
लच्छा पराठा
लच्छा पराठा उत्तर भारत का एक बहुत ही लोकप्रिय पराठा है। यह स्वादिष्ट पराठा मैदा या गेहूं के आटे, नमक, मक्खन और घी से बना एक स्वादिष्ट पराठा है। बहुत सारी परतें इस पराठे को अनोखा और बहुत ही खास बनाती न...पनीर दो प्याज़ा
पनीर दो प्याज़ा भारत की एक स्वादिष्ट डिश है जिसे पनीर से बनाया जाता है। यह एक स्वादिष्ट व्यंजन है और इस व्यंजन में मुख्य सामग्री के रूप में पनीर के साथ अच्छी मात्रा में प्याज है। स्वादिष्ट पनीर दो के...नारियल की चटनी
चटनी एक खट्टा मीठा दिलकश मसाला है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई है। चटनी को विभिन्न प्रकार की सामग्री जैसे फल, सब्जियां, मेवा, दाल, जड़ी-बूटियों आदि से बनाया जाता है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न...कुरकुरे वेज नगेट्स
वेज नगेट्स या शाकाहारी नगेट्स डीप फ्राई किये हुए कुरकुरे और नमकीन स्नैक्स हैं, जिन्हें विभिन्न प्रकार की सब्जियों को उबले हुए आलू के मिश्रण को पोहा या चूरा बनायीं हुई ब्रेड (ब्रेडक्रम्ब) के साथ लेपित...कुरकुरे वेज नगेट्स
कुरकुरे वेज नगेट्स एक स्वादिष्ट वेजिटेरियन नगेट्स है, जिसे चूरा बनाई गई ब्रेड या पोहा के चूरे से लपेटे हुए आलू और सब्जी के मिश्रण से बनाया जाता है और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है। नगेट्स को...