User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

कुरकुरे वेज नगेट्स कैसे बनाये

  • कुरकुरे वेज नगेट्स की रेसिपी

    कुरकुरे वेज नगेट्स एक स्वादिष्ट वेजिटेरियन नगेट्स है, जिसे चूरा बनाई गई ब्रेड या पोहा के चूरे से लपेटे हुए आलू और सब्जी के मिश्रण से बनाया जाता है और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है। नगेट्स को मुख्य रूप से चिकन नगेट्स के रूप में जाना जाता है जो चिकन से बनता है, लेकिन यहां हम वेज नगेट्स बना रहे हैं, जो विभिन्न सब्जियों, आलू और पोहा से बनते हैं। वेजिटेरियन नगेट्स एक स्वादिष्ट नगेट्स है जिसे आप ऐपेटाइज़र या स्नैक्स के रूप में परोस सकते हैं। पोहा नगेट्स को क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनाता है और सब्जियां उन्हें हेल्दी बनाती हैं, वेज नगेट्स इतने स्वादिष्ट होते हैं कि हर कोई इसे पसंद करता हैं, फिर वो चाहे वयस्क हो या बच्चे। क्रिस्पी वेज नगेट्स की हमारी आसान रेसिपी का पालन करके इस स्वादिष्ट वेजिटेबल नगेट्स को अपने घर पर बनाये और इसका आनंद ले, और हमें अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।

    • तैयारी का समय :
    • 15 मिनट
    • खाना पकाने के समय :
    • 30 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • स्नैक्स

      ,

      शाकाहारी

  •          
  • 1 Review | 38 Likes
   

कुरकुरे वेज नगेट्स की सामग्री

सामग्री

आलू, उबले और मैश किए हुए 4 मध्यम बारीक कटा हुई गाजर 1 मध्यम
बारीक कटी हुई फ्रेंच बीन्स 6 - 8 बारीक कटी फूलगोभी 1 मध्यम
बारीक़ कटे हुए अखरोट 3 - 4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च 2
बारीक कटी हुई अदरक लगभग 1 इंच का टुकड़ा सूखा ओरेगानो 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच पोहा, कुटा हुआ 2 - 3 बड़े चम्मच
नमक 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार घी या तेल 2 बड़े चम्मच

कोटिंग का घोल बनाने के लिए

मैदा 1/4 कप नमक एक चुटकी
पानी आवश्यकतानुसार    

अन्य सामग्री

पोहा, कुटा हुआ 1 कप घी या तेल तलने के लिये

विधि

  • आलू को प्रेशर कुकर में 4-5 सीटी आने तक उबाल लें। गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें।
  • सब्जियां और अन्य सामग्री जैसे कि गाजर, फूलगोभी, फ्रेंच बीन्स, हरी मिर्च और अखरोट काट लें और पोहा को थोड़ा कूट लें।
  • एक नॉन स्टिक पैन में मध्यम आँच पर 2 बड़े चम्मच घी या तेल गरम करें। घी के गर्म होने पर अदरक और हरी मिर्च डालकर लगातार चलाते हुए एक मिनट तक भूनें.
  • कटी हुई सब्जियां और अन्य सामग्री जैसे गाजर, बीन्स, फूलगोभी, अखरोट, अजवायन और काली मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। उन्हें 3 - 4 मिनट तक चलाते हुए भूनें।
  • गैस बंद कर दें और इन्हें एक बड़े कटोरे में निकाल लें। उन्हें कमरे के तापमान पर थोड़ा ठंडा होने दें।
  • उबले हुए आलू को छील कर मैश कर लें और सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिला लें।
  • नमक और कुटा हुआ पोहा डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। मिश्रण को कम से कम 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इस बीच कोटिंग के लिए घोल बना लें।
  • बैटर बनाने के लिए मैदा को एक कटोरे में डालिये और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये। धीरे-धीरे पानी डालें और मध्यम पतला घोल बना लें।
  • सब्जी और आलू के मिश्रण से छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये।
  • सब्जियों की 1 बॉल या लोई को मैदे के बैटर में डालें और अच्छी तरह कोट करें। उस नगेट को कुटे हुए पोहे में डालें और पोहा के साथ अच्छी तरह से कोट करें।
  • इसी तरह सारे कच्चे नगेट्स को मैदे और पोहे से कोट कर के बना लीजिये और एक प्लेट में रख लीजिए।
  • नगेट्स को डीप फ्राई करने के लिए घी या तेल गरम करें। कच्चे नगेट्स को अपनी मुट्ठी में हल्का सा दबा कर गरम घी में एक एक करके ध्यान से डालिये। इन्हें धीमी आंच पर कुरकुरा और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
  • उन्हें अतिरिक्त घी सोखने के लिए एक प्लेट में किचन टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
  • स्वादिष्ट वेजिटेरियन नगेट्स परोसने के लिए तैयार है। हरी पुदीना की चटनी और इमली की चटनी के साथ गरमा गरम नगेट्स का आनंद लें।

सुझाव और विविधता

आप इसमें पनीर और मोजरेला चीज भी मिला सकते हैं, जिससे नगेट्स का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

इस रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

To read the recipe of CRISPY VEG NUGGETS in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious crispy veg nuggets

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok