स्वादिष्ट पनीर दो प्याज़ा कैसे बनाये
पनीर दो प्याज़ा रेसिपी
पनीर दो प्याज़ा भारत में पनीर के स्वादिष्ट वयंजनो में से एक करी व्यंजन है जो एक बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है जिसमें अन्य पनीर व्यंजन की तुलना में मुख्य सामग्री के रूप में प्याज अधिक मात्रा में होता है। इस स्वादिष्ट पनीर दो प्याज़ा की रेसिपी में मोटे मोटे कटे हुए प्याज़ को टमाटर प्यूरी और मसालों के साथ तला जाता है, और फिर उसमें नरम और मलाईदार पनीर पकाया जाता है। कसूरी मेथी इस पकवान के स्वाद को बढ़ा देता है। इस व्यंजन को किसी भी अवसर पर रोटी के साथ दोपहर या रात के खाने में परोसा जा सकता है। हम यहां स्वादिष्ट पनीर दो प्याज़ा बनाने की एक बेहतरीन विधि साँझा कर रहे हैं, इस विधि का पालन करके स्वादिष्ट पनीर दो प्याज़ा अपने घर पर आसानी से बनाएं।
- तैयारी का समय :
- 10 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 15 मिनट
- भोजन का प्रकार :
शाकाहारी
- 1 Review | 38 Likes
पनीर दो प्याज़ा की सामग्री
सामग्री
पनीर | 100 ग्राम | प्याज | 2 बड़े |
हरी मिर्च, बारीक कटी हुई | 1 | कसूरी मेथी | 1 छोटा चम्मच |
टमाटर | 3 मध्यम | अदरक, कद्दूकस किया हुआ | 1/2 छोटा चम्मच |
लहसुन, बारीक़ कटा हुआ | 3 कलियाँ | जीरा | 1/2 छोटा चम्मच |
हरी इलायची | 1 | तेज पत्ता | 1 |
हल्दी पाउडर | एक चुटकी | लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
धनिया पाउडर | 1 छोटा चम्मच | गरम मसाला पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
चाट मसाला | 1/2 छोटा चम्मच | घी या तेल | 1 + 2 बड़े चम्मच |
हरा धनिया, बारीक कटा हुआ | 1 बड़ा चम्मच | ताजी क्रीम | 1 बड़ा चम्मच |
पानी | 1/2 कप | नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
विधि
- पनीर को अपनी पसंद के अनुसार छोटे टुकड़ो में काट लें।
- एक टमाटर को बारीक काट लें और बाकि के 2 टमाटर को पीस कर उनकी प्यूरी बना लें।
- 1 प्याज को बारीक काट लें और दूसरे को 4 टुकड़ों में काट लें और परतों को अलग अलग कर दें।
- एक नॉन स्टिक पैन में मध्यम आँच पर 1 बड़ा चम्मच घी या तेल गरम करें। घी गर्म होने पर इसमें चार भाग में कटे हुए प्याज की परतें डालें और प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनें। इन्हें एक प्लेट में निकाल लें और एक तरफ रख दें।
- उसी नॉन स्टिक पैन में मध्यम आँच पर 2 बड़े चम्मच घी या तेल गरम करें। गरम होने पर इसमें जीरा, तेज पत्ता और हरी इलायची डालकर चलाते हुए भून लीजिए। जब जीरा चटकने लगे तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और लगातार चलाते हुए प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
- इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक़ कटा हुआ लहसुन और बारीक कटी हरी मिर्च डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसे लगातार चलाते हुए एक मिनट तक भूनें। बारीक कटे टमाटर और टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे बीच-बीच में चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि इसमें से तेल अलग न होने लगे।
- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी, गरम मसाला पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इसे हिलाते हुए एक मिनट तक पकाएं।
- पनीर के टुकड़े, तली हुई प्याज़ की परतें और 1/2 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इसे करीब 4 - 5 मिनट तक पकाएं।
- ताजी क्रीम या फ़ैंटी हुए मलाई डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। गैस बंद कर दें।
- पनीर दो प्याज़ा तैयार है। इसे एक सर्विंग बाउल में निकाल लें और हरे धनिये से गार्निश करें।
- दोपहर के भोजन या रात के खाने में रोटी के साथ स्वादिष्ट पनीर दो प्याज़ा का आनंद लें।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe in English: CLICK HERE
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious paneer do pyaza
गुलकंद गुजिया
होली का त्योहार रंगों का ही नहीं बल्कि लजीज खाने का भी त्योहार है। इस त्योहार पर लोग बहुत से व्यंजन के साथ होली स्पेशल स्वादिष्ट गुजिया पहले से ही बनाना शुरू कर देते हैं। इस त्योहार पर आपने मावा तो हम...चना मसाला
चना मसाला सफेद छोले से बना एक स्वादिष्ट पंजाबी व्यंजन है और पूरे भारत में लोकप्रिय है। यह मसालेदार करी पकवान सफेद छोले (काबुली चना), प्याज, टमाटर और भारतीय मसालों, विशेष रूप से चना मसाला से बना है। यह...मशरूम मंचूरियन
मशरूम मंचूरियन एक स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे ऐपेटाइज़र या स्नैक्स के रूप में परोसा जा सकता है। मशरूम मंचूरियन इतना स्वादिष्ट होता है कि हर कोई इसका स्वाद बहुत पसंद करता। मशरूम मंचूरियन न केवल स्वादिष्ट...आलू पराठा केसाडिया
केसाडिया एक मैक्सिकन स्ट्रीट फूड है जो बहुत स्वादिष्ट होता है और मैक्सिकन इसे बहुत पसंद करते हैं। यह एक ऐसा व्यंजन है जिसमें चीज़ के साथ विभिन्न सब्जियां या मांस टॉर्टिला (मकई या गेहूं के आटे की रोटी)...