User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

कैसे बनाये शकरकंद के स्वादिष्ट सैंडविच

  • शकरकंद के सैंडविच बनाने की विधि

    शकरकंद एक स्टार्चयुक्त जड़ वाली मीठी सब्जी है, जो दुनिया भर में उगाई जाती है। शकरकंद स्वादिष्ट, स्वस्थ और एंटीऑक्सीडेंट, खनिज, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है। यह भूरे रंग की जड़ के रूप में मिट्टी के नीचे बढ़ती है। इसकी रेशे वाली सरंचना जल और खनिजों को अवशोषित करती हैं। आमतौर पर सैंडविच उबले हुए आलू से बनाए जाते हैं, लेकिन कुछ बदलाव के लिए हम शकरकंद के साथ सैंडविच बना रहे हैं। शकरकंद के यह सैंडविच आश्चर्यजनक रूप से स्वादिष्ट है। शकरकंद के सैंडविच बनाने में भी बहुत आसान है। इस स्वादिष्ट सैंडविच को बनाने के लिए शकरकंद को पहले उबाला जाता है, फिर मैश किया जाता है और मसालों के साथ मिलाया जाता है, इस भरावन को ब्रेड में अच्छे से भर कर इस भरी हुई ब्रेड को भूनकर स्वादिष्ट सैंडविच बनाया जाता है। शकरकंद को उबालने की जगह आप इसे माइक्रोवेव में भून सकते हैं। भुने हुए शकरकंद के सैंडविच और भी स्वादिष्ट लगते हैं। हम यहाँ पर शकरकंद के सैंडविच बनाने की विधि साँझा कर रहे है, जो की बहुत ही आसान रेसिपी है। शकरकंद सैंडविच की रेसिपी का पालन करें और अपने घर पर स्वादिष्ट सैंडविच बनाएं।

    • तैयारी का समय :
    • 10 मिनट
    • खाना पकाने के समय :
    • 10 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • स्नैक्स

      ,

      शाकाहारी

  •          
  • 1 Review | 38 Likes
   

शकरकंद के सैंडविच की सामग्री

सामग्री

ब्रेड 4 पीस शकरकंद 1 मध्यम (लगभग 150 ग्राम)
नमक 1/4 छोटा चम्मच (स्वादानुसार) लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
काला नमक 1/4 छोटा चम्मच चाट मसाला 1/4 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
शेज़वान चटनी 1/2 छोटा चम्मच घी या पिघला हुआ मक्खन 2 बड़े चम्मच

विधि

  • शकरकंद को माइक्रोवेव में 5 मिनट या नरम होने तक भूनें।
  • शकरकंद को माइक्रोवेव से निकाल कर कमरे के तापमान पर ठंडा कर लें। थोड़ा ठंडा होने पर इसे छील लें।
  • शकरकंद को मैश कर लें, नमक, काला नमक लाल मिर्च, चाट मसाला और शेजवान चटनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। भरावन तैयार है।
  • ब्रेड के 2 पीस लें और इनके बीच में शकरकंद का मिश्रण भरें। 2 और ब्रेड लेकर उसे भी शकरकंद की भरावन से भर लें।
  • टोस्टर के दोनों तरफ 1/2 बड़ा चम्मच घी या मक्खन डालिये।
  • शकरकंद से भरे हुए ब्रेड के इन 2 सैंडविच को इलेक्ट्रिक टोस्टर में फ्राई ने के लिए रखे। आप गैस का टोस्टर भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • इसे इलेक्ट्रिक टोस्टर में लगभग 15 मिनट तक या ब्रेड के गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। गैस टोस्टर में पकाने के समय में फर्क रहेगा, इसे धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाये और बीच बीच में चेक करते रहे।
  • स्वादिष्ट शकरकंद सैंडविच तैयार हैं। टोमैटो केचप के साथ स्वादिष्ट शकरकंद सैंडविच का आनंद लें।

सुझाव और विविधता

To read the recipe of SWEET POTATO SANDWICH in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious sweet pota sandwich

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok