स्वादिष्ट कड़ाही पनीर कैसे बनाये
कड़ाही पनीर बनाने की विधि
पनीर, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और कुछ भारतीय पारंपरिक मसालों से बनी एक स्वादिष्ट सब्जी कड़ाही पनीर, जिसे कड़ाही में देसी घी के साथ पकाया जाता है, भारत में विशेष रूप से पंजाबी व्यंजनों में सबसे प्रसिद्ध पनीर की सब्जियों में से एक है। यह एक स्वादिष्ट सब्जी है और इस स्वादिष्ट सब्जी को आमतौर पर रोटी, चावल, नान, पराठा या कुलचा के साथ परोसा जाता है। विशेष रूप से मनमोहक, लुभावना और स्वादिष्ट कड़ाई पनीर महत्वपूर्ण समारोहों और पार्टियों में अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों में अपनी खास जगह बनाता है। कड़ाई पनीर बनाने की इस विस्तृत विधि का पालन करके आप घर पर आसानी से स्वादिष्ट कड़ाही पनीर बनाइये और इसका आनंद लें।
- तैयारी का समय :
- 20 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 20 मिनट
- भोजन का प्रकार :
शाकाहारी
- 1 Review | 38 Likes
कड़ाही पनीर की सामग्री
सामग्री
पनीर (लगभग 1 इंच के टुकड़ो में कटा हुआ) | 250 ग्राम | धनिया पाउडर | 2 बड़े चम्मच |
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच | हरी इलायची पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
शिमला मिर्च (लगभग 1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई) | 2 मध्यम | बारीक कटी हुआ प्याज | 2 मध्यम |
बारीक कटा हुआ टमाटर | 3 मध्यम | बारीक कटा हुआ अदरक | 1/2 छोटा चम्मच |
बारीक कटा हुआ लहसुन | 1/2 छोटा चम्मच | लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | कसूरी मेथी | 2 छोटे चम्मच |
चाट मसाला | 1/2 छोटा चम्मच | घी या तेल | 3 बड़े चम्मच |
क्रीम या ताज़ी मलाई | 2 बड़े चम्मच | टमाटर की प्यूरी | 1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक) |
पानी | 1/3 कप | हरा धनिया | गार्निश के लिए |
विधि
- एक नॉन स्टिक कढ़ाई में मध्यम आँच पर घी गरम करें। घी के पर्याप्त गर्म होने पर उसमें प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
- कटा हुआ अदरक, लहसुन और लाल मिर्च पाउडर डालकर एक मिनट तक भूनें। अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। लगभग 5 मिनट तक टमाटर के नरम होने तक लगातार चलाते हुए पकाएं।
- धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और हरी इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और लगभग 2 मिनिट तक पकाएँ। अगर आप टमाटर की प्यूरी का उपयोग कर रहे हैं, तो इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब इसमें शिमला मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इसे करीब 2-3 मिनट तक पकाएं। कसूरी मेथी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसमें पानी डालें और बीच-बीच में हिलाते हुए लगभग 3 मिनट तक पकाएं।
- अब पनीर के टुकड़े डालकर हल्के हाथ से मिला लें ताकि पनीर टूटे नहीं। बीच बीच में धीरे धीरे से हिलाते हुए लगभग 3 मिनट तक पकाएं। क्रीम या ताज़ी मलाई फैंट कर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- गैस बंद कर दें और कढ़ाई पनीर को एक सर्विंग बाउल में निकाल लें। इसे धनिया पत्ती से गार्निश करें।
- गरमा गरम कढ़ाई पनीर को रोटी, नान, चावल, पराठे या कुल्चे के साथ परोसिये और इसका आनंद उठाइये।
सुझाव और विविधता
अगर आप बिना करी के कड़ाही पनीर बनाना पसंद करते हैं, तो इसमें टमाटर की प्यूरी और पानी न डालें।
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe in English: CLICK HERE
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious kadai paneer
पालक पनीर
पालक पनीर एक भारतीय शाकाहारी व्यंजन है जो पालक की गाढ़ी और मलाईदार प्यूरी में पनीर डालकर बनाया जाता है। जिसे लहसुन, अदरक और पारंपरिक भारतीय मसालों के साथ पकाया जाता है। भारतीय ढाबों और रेस्टोरेंट्स और...चिल्ली पनीर ग्रेवी
मसालेदार और स्वादिष्ट चिल्ली पनीर ग्रेवी एक स्वादिष्ट और बहुत लोकप्रिय इंडो चाइनीज पनीर की डिश है जिसे आमतौर पर फ्राइड राइस के साथ परोसा जाता है। चिल्ली पनीर को 2 तरह से बनाया जा सकता हैं, जिसमे से एक...मटर कुलचा
मटर कुलचा या छोले कुलचे उत्तर भारत में सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है, खासकर दिल्ली और अमृतसर में। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट भोजन है, इस मुख्य स्वादिष्ट संयोजन भोजन में, सफेद मटर को उबाला जाता...साबूदाना खिचड़ी
साबूदाना खिचड़ी साबूदाने और मूंगफली से बना एक स्वादिष्ट शाकाहारी पुलाव है। यह एक शाकाहारी व्यंजन है, जो विशेष रूप से नवरात्रि के उपवास के दौरान एक स्वादिष्ट और बेहद लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है। हालाँकि...दाल मखनी
दाल मखनी भारत का एक स्वादिष्ट पंजाबी व्यंजन है जो साबुत काली उड़द की दाल राजमा, मक्खन, ताजी क्रीम और कुछ मसालों के साथ बनाया जाता है। सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट दाल मखनी, सबसे पहले भारत के पंजाब में...