User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

पुदीने की चटनी कैसे बनाये

  • स्वादिष्ट पुदीने की चटनी की रेसिपी

    भारतीयों को मसालेदार खाना बहुत पसंद होता है इसलिए यहाँ पर कई तरह की मसालेदार चटनी होती हैं जो की भारतीय स्नैक्स का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्हीं खट्टी मीठी स्वादिष्ट चटनीयो में से एक है पुदीने की चटनी, जो भारतीय व्यंजनों की सबसे प्रसिद्ध चटनी है। हरी पुदीने की पत्तियों को चीनी, लाल मिर्च पाउडर, अदरक और नींबू के रस के साथ एक मसालेदार भारतीय शैली की चटनी तैयार की जाती है। हरी पुदीना की चटनी की रेसिपी का पालन करें और अपने घर पर स्वादिष्ट पुदीने की चटनी बनाएं और स्नैक्स के साथ इसका आनंद लें।

    • तैयारी का समय :
    • 15 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • शाकाहारी

  •          
  • 1 Review | 38 Likes
   

पुदीना चटनी की सामग्री

सामग्री

पुदीने की पत्तियां 1 कप अदरक लगभग 1 इंच का टुकड़ा
लहसुन 4 - 5 कलियाँ गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच
हरी मिर्च 1 चीनी 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार चाट मसाला 1 छोटा चम्मच
जीरा 1 छोटा चम्मच प्याज 2 छोटे
टमाटर 1 छोटा नमक 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार

विधि

  • पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें। पानी निकालने के लिए इसे एक छलनी में डाल दें, जिससे की इसका सारा पानी निकल जाए।
  • अदरक और लहसुन को छील लें। मिक्सर ग्राइंडर के जार में अदरक, प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को काट लें। लहसुन की कलियां, गरम मसाला, चीनी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, चाट मसाला और जीरा पाउडर डालें।
  • इस सबको मिक्सी में अच्छी तरह से पीसकर चिकना कर लें। इसमें पुदीने के पत्ते डालकर फिर से पीस लें। यदि आवश्यक हो तो थोड़ा पानी डालें। चिकनी और मोटी प्यूरी होने तक मिश्रण को अच्छी तरह से पीस लें।
  • पुदीने की चटनी तैयार है। इसे टेस्ट करे और अगर जरूरत लगे तो स्वादानुसार मसाले डालें जो भी काम हो और फिर से एक बार और पीस लें।
  • चटनी को एक एयरटाइट जार में बंद कर के फ्रिज में रख दें। चटनी को आप लगभग एक हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं।

सुझाव और विविधता

To read the recipe of PUDINA CHUTNEY in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious pudina chutney

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok