User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

भिंडी दो प्याजा कैसे बनाएं

  • भिंडी दो प्याजा बनाने की विधि

    भिंडी की सब्जी सभी को पसंद आती है और अगर भिंडी को प्याज के साथ पकाया जाए तो इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। भिंडी दो प्याजा तली हुई भिंडी और प्याज से बनी एक बहुत ही स्वादिष्ट मसालेदार सब्जी है। इस रेसिपी में प्याज का उपयोग अन्य पकवान से अधिक किया गया हैं, इसमें से कुछ प्याज़ को मोटा मोटा काटा गया है और बाकी को बारीक बारीक काटकर इस्तेमाल किया गया है। अधिक मात्रा में प्याज के साथ मसाले और टमाटर, भिंडी को और अधिक स्वादिष्ट और एक बेहतरीन भिंडी व्यंजन बनाते हैं। अगर आपको अपनी सब्जी में प्याज़ अधिक पसंद हैं तो आपको यह डिश जरूर पसंद आएगी और अगर आपने भिंडी दो प्याजा नहीं बनाया है तो आपको एक बार या डिश बना कर जरूर आजमानी चाहिए। भिंडी दो प्याजा बनाने की MyDelicious-Recipes की इस आसान विधि का पालन करके आप अपने घर पर आसानी से स्वादिष्ट भिंडी दो प्याजा बना सकते हैं।

    • तैयारी का समय :
    • 15 मिनट
    • खाना पकाने के समय :
    • 30 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • शाकाहारी

  •          
  • 1 Review | 1 Like
   

भिंडी दो प्याजा की सामग्री

सामग्री

भिंडी 300 ग्राम प्याज 3 मध्यम
टमाटर की प्यूरी 1/4 कप जीरा 1/2 छोटा चम्मच
बड़ी इलायची 1 मेथी दाना 1/4 छोटा चम्मच
दालचीनी  लगभग 1 इंच का छोटा टुकड़ा हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला 1/2 छोटा चम्मच
हरी मिर्च 1 नमक 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
अदरक लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच देसी घी या तेल 5 बड़े चम्मच

विधि

तैयारी

  • 2 प्याज को बड़े टुकड़े में काट कर परतें अलग अलग कर लें और 1 प्याज को बारीक काट कर अलग रख दें।
  • भिंडी को धोकर पूरी तरह सुखा लें। उन्हें एक साफ कपड़े से पोंछ लें और ऊपर और नीचे के भाग को काट कर फेंक दें।
  • बाकि बीच की बची हुई भिन्डी को लगभग 1 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये।

भिंडी फ्राई करें

  • एक पैन में मध्यम आंच पर 2 बड़े चम्मच देसी घी या तेल गर्म करें। घी के गरम होने पर इसमें भिंडी डालकर मध्यम आंच पर लगभग 4 - 5 मिनट तक बीच - बीच में चलाते हुए अच्छी तरह से फ्राई कर लें।
  • भिंडी को बहुत ज्यादा फ्राई न करे नहीं तो भिंडी कड़क हो जायेगी और इसका स्वाद नहीं आएगा। भिंडी को एक प्लेट में निकाल लें।

भिंडी दो प्याजा

  • उसी पैन में 1 बड़ा चम्मच घी गर्म करें और उसमें प्याज के बड़े टुकड़ो की परतें डालकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए एक मिनट तक फ्राई करें। फ्राई किये हुए प्याज को एक प्लेट में निकाल लें।
  • उसी पैन में फिर से 2 छोटे चम्मच घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें बड़ी इलायची, दालचीनी, जीरा और मेथी दाना डालकर अच्छी तरह चलाएं। जब जीरा चटकने लगे तब हरी मिर्च को 2-3 टुकड़े काटकर इसमें डालिये और लगातार चलाते हुए थोड़ा सा फ्राई करें।
  • अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और मध्यम आंच पर 3 - 4 मिनट के लिए प्याज के हल्का ब्राउन होने तक बीच-बीच में हिलाते हुए भूनें। अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर 30 - 40 सेकंड तक भूनें।
  • इसमें 1/4 कप टमाटर की प्यूरी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अगर आपके पास टमाटर की प्यूरी नहीं है तो आप 1 ताजा टमाटर लेकर उसे मिक्सी में पीस कर प्यूरी बना सकते हैं। इसे लगातार चलाते हुए करीब 30 सेकंड तक भूनें। हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। पैन को ढककर धीमी आंच पर लगभग एक मिनट के लिए पकाएं।
  • पैन खोलें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसमें तले हुए प्याज़ और भिन्डी डालकर हल्के हाथों मिलाएं। जब यह मसालों के साथ अच्छी तरह से मिल जाए तो पैन का ढक्कन फिर से लगा दें और धीमी आंच पर लगभग 8 - 10 मिनट तक पकाएं जब तक कि भिंडी अच्छी तरह से पककर नरम न हो जाए।
  • 8 मिनिट बाद पैन खोलिये और भिंडी को अच्छी तरह मिलाएं। इसमें गरम मसाला और चाट मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। पैन को फिर से ढककर धीमी आंच पर करीब 1 - 2 मिनट तक पकाएं। पैन खोलें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  • गैस बंद कर दें और स्वादिष्ट भिंडी दो प्याजा को सर्विंग बाउल में डालें।
  • स्वादिष्ट भिंडी दो प्याजा तैयार है। रात या दोपहर के खाने में रोटी के साथ लजीज पकवान का लुत्फ उठाएं।

सुझाव और विविधता

रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

To read the recipe of BHINDI DO PYAZA in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious bhindi do pyaza

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok