उत्तपम पिज़्ज़ा कैसे बनाये
उत्तपम पिज़्ज़ा रेसिपी
उत्तपम और पिज़्ज़ा के फ्यूज़न से बनी एक स्वादिष्ट डिश है उत्तपम पिज़्ज़ा। जिसे सूजी से बने उत्तपम को पिज़्ज़ा की तरह सब्जी और मोज़ेरेला चीज़ की टॉपिंगस के साथ बनाया जाता है। आप चीज़ टॉपिंगस के साथ ऑरेगेनो और चिल्ली फ्लेक्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उत्तपम दक्षिण भारत का एक स्वादिष्ट और बहुत प्रसिद्ध नाश्ता है, हालाँकि अब यह स्वादिष्ट उत्तपम पूरे भारत में बहुत लोकप्रिय है। पिज़्ज़ा के साथ सूजी से बने उत्तपम के फ्यूजन से बने उत्तपम पिज़्ज़ा एक स्वादिष्ट नाश्ता है जिसे आप अपने नाश्ते या स्नैक्स के लिए एक आसान रेसिपी के साथ जरूर पसंद करेंगे।
उत्तपम को चावल या सूजी (रवा) से बनाया जा सकता है जिसे उत्तपम पिज़्ज़ा के बेस के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सूजी से बने इंस्टेंट उत्तपम पिज़्ज़ा में सूजी से बना बेस उत्तपम होता है, जिसमें सब्जियों के साथ बहुत सी चीज़ टॉपिंगस होती हैं।. अगर अपने आप घर पर एक स्पेशल ट्विस्ट के साथ पिज़्ज़ा बनाना पसंद करते हैं, तो आपको उत्तपम पिज़्ज़ा की यह फ्यूजन रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए। उत्तपम पिज़्ज़ा की इस विस्तृत रेसिपी का पालन करके आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं।
- तैयारी का समय :
- 1 घंटा 10 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 15 मिनट
- भोजन का प्रकार :
शाकाहारी
- 1 Review | 1 Like
उत्तपम पिज़्ज़ा की सामग्री
सामग्री
उत्तपम बेस के लिए
सूजी | 1 कप | दही | 1 कप |
पानी | 1/2 कप | नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
करी पत्ता, कटे हुए | 10 - 12 | हरी मिर्च, कटी हुई | 1 - 2 |
अदरक, बारीक़ कटी हुई | 1 इंच | राई | 1 छोटा चम्मच |
सौंफ | 1/2 छोटा चम्मच | घी या तेल | 2 छोटा चम्मच |
पिज्जा टॉपिंगस के लिए
घी या तेल | 1 छोटा चम्मच | प्याज | 1 मध्यम |
ब्रोकली | 1/4 कप | लाल शिमला मिर्च | 1/2 कप |
टोमेटो केचप या शेज़वान चटनी | 2 - 3 छोटा चम्मच | मोज़ेरेला चीज़, कद्दूकस किया हुआ | इच्छानुसार |
नमक | एक चुटकी या स्वादानुसार |
विधि
- एक बड़े कटोरे में सूजी लीजिये। इसमें दही और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे 1 घंटे के लिए अच्छे से सेट होने के लिए ढककर रख दें।
- 1 घंटे के बाद मध्यम आंच पर एक पैन में 2 बड़े चम्मच घी या तेल गर्म करें। घी के मध्यम गरम होने पर इसमें कटे हुए करी पत्ते, कटी हुई हरी मिर्च, कटा हुआ अदरक, राई और सौंफ डालकर लगातार चलाते हुए 1-2 मिनट तक भूनें। तड़का तैयार है।
- इस तड़के को सूजी में डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ।
- सारी सब्जियां काट लें। एक पैन में मध्यम आंच पर 1 बड़ा चम्मच घी या तेल गर्म करें। घी के गरम हो जाने पर इसमें कटी हुई सब्जियां जैसे ब्रोकली, लाल शिमला मिर्च, प्याज और एक चुटकी नमक डालकर लगातार चलाते हुए 2 - 3 मिनट तक भूनें।
- सारी सब्जियों को एक प्लेट में निकाल कर एक तरफ रख दें।
- उत्तपम पिज़्ज़ा का बेस बनाने के लिए एक नॉन स्टिक चपटे तले वाले पैन को गरम करें। अब इस गरम पैन में एक करछी भर के सूजी का बैटर डालें और समान रूप से फैलाएं। उत्तपम का बेस न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा मोटा।
- बेस को मध्यम आंच पर पकने दें, जब यह एक तरफ से पकने लगे तो दूसरी तरफ से भी पकाने के लिए पलट दें।
- दोनों तरफ से पकने पर इसके ऊपर टोमेटो केचप या शेजवान चटनी फैलाएं। इसके ऊपर सभी फ्राई की हुई सब्जियां फैलाएं और ऊपर से मोज़ेरेला चीज़ डालें। इसे एक ढक्कन से ढक दें (बेहतर होगा अगर आप कांच के ढक्कन का इस्तेमाल करें ताकि हम इस पर नजर रख सके) और इसे मध्यम आँच पर पकने दें, जब तक चीज़ पिघल कर सब्जियों के साथ मिल जाए।
- गैस बंद कर दें और उत्तपम पिज़्ज़ा को एक प्लेट में निकाल लें। स्वादिष्ट उत्तपम पिज़्ज़ा तैयार है, इसे गरमा गरम परोसें।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe in English: CLICK HERE
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious uttapam pizza
समोसा
मैश किए हुए उबले आलू, पनीर, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मटर, हरी मिर्च, और मसालों का मिश्रण को मैदे में भरकर, तल कर बनाया गया एक स्वादिष्ट व्यंजन समोसा। समोसे के लिए भरावन के तौर पर दाल और मसालों के का...उत्तपम पिज़्ज़ा
पिज़्ज़ा का एक स्वादिष्ट और स्वस्थ विकल्प है उत्तपम पिज़्ज़ा। यह पिज़्ज़ा और उत्तपम की एक स्वादिष्ट फ्यूजन डिश है। इसे बनाने के लिए सूजी से बने उत्तपम को पिज्जा बेस के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और...कश्मीरी दम आलू
कश्मीरी दम आलू एक खूबसूरत जगह जम्मू कश्मीर का एक सुंदर और स्वादिष्ट व्यंजन है और उत्तर भारत में सबसे लोकप्रिय करी व्यंजन में से एक है। स्वादिष्ट व्यंजन "कश्मीरी दम आलू" बनाने के लिए पहले छोटे छोटे आलू...पनीर मखनी
पनीर मखनी भारत में सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट पनीर के व्यंजनों में से एक है। लोकप्रिय व्यंजन "पनीर मखनी" जिसमें एक समृद्ध और मलाईदार टमाटर की ग्रेवी के साथ नरम पनीर के टुकड़े होते हैं। मलाई, मक्खन, और...सोया कीमा मटर
सोया कीमा मटर एक स्वस्थ और स्वादिष्ट शाकाहारी कीमा डिश है जिसे सोयाबीन बड़ी या सोयाबीन चूरा के साथ हरी मटर और कुछ भारतीय पारंपरिक मसालों से बनाया जाता है। स्वादिष्ट सोया कीमा मटर बनाने में भी बहुत आसान...