बाजार जैसी आलू की टिक्की
आलू की टिक्की बनाने के विधि
आलू की टिक्की भारत का एक कुरकुरा, स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जो उबले हुए आलू और कुछ मसालों से बनाया जाता है। आलू की टिक्की कुरकुरी और बहुत ही स्वादिष्ट होती है क्योंकि इसे बनाने के लिए अच्छी मात्रा में सुगंधित मसालों का उपयोग किया जाता है। आलू की टिक्की को आमतौर पर दही, इमली की चटनी और पुदीने की चटनी के साथ परोसा जाता है, इन स्वादिष्ट टिक्की को मसालेदार स्वादिष्ट छोले के साथ भी खाया जा सकता है। आलू की टिक्की को दो तरीको से बनाया जा सकता है, एक भरावन के साथ और दूसरा बिना भरावन के। भरावन के साथ बनी टिक्की उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय हैं। भरावन जो ज्यादातर स्वादिष्ट टिक्की बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती है वह चना दाल है, लेकिन कुछ लोग चना दाल की जगह हरी मटर का इस्तेमाल करते हैं। उत्तर भारतीय राज्यों के अलावा पूरे भारत में टिक्की बिना भरावन के बनाई जाती हैं। आज यहाँ पर हम चना दाल की भरावन के साथ आलू की टिक्की की बनाने की विधि साँझा करने जा रहे हैं। आप इस रेसिपी का पालन करके आसानी से स्वादिष्ट आलू की टिक्की बना सकते हैं।
- तैयारी का समय :
- 20 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 30 मिनट
- भोजन का प्रकार :
स्नैक्स
,शाकाहारी
- 1 Review | 38 Likes
आलू की टिक्की की सामग्री
सामग्री
भरावन बनाने के लिए
चना दाल | 1 कप | जीरा | 1 छोटा चम्मच |
हींग | एक चुटकी | कद्दूकस की हुई अदरक | 1 छोटा चम्मच |
हरी मिर्च, बारीक कटी हुई | 1 | बारीक कटा हुआ काजू | 1/4 कप |
लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | हल्दी पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
धनिया पाउडर | 1 छोटा चम्मच | नमक | 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
हरा धनिया | 1 बड़ा चम्मच | किशमिश | 1 बड़ा चम्मच |
चाट मसाला | 1 छोटा चम्मच | घी | 2 बड़े चम्मच |
पानी | 1-2 बड़े चम्मच |
टिक्की के लिए
आलू | 4 मध्यम | भुना जीरा पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
नमक | 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | कॉर्न फ्लौर | 3 बड़े चम्मच |
घी | 1/2 फ्राई करने के लिए |
दही के लिए
ताज़ा दही | 1 कप | काला नमक | 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
पीसी हुई चीनी | 1 छोटा चम्मच |
टिक्की मसाला के लिए
धनिया मसाला | 2 छोटा चम्मच | भुना जीरा पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | स्वादानुसार | काला नमक | स्वादानुसार |
अन्य सामग्री
पुदीना चटनी | आवश्यकतानुसार | इमली की चटनी | आवश्यकतानुसार |
अदरक लच्छा | सजावट के लिए | बारीक कटी हुई हरी मिर्च | सजावट के लिए |
हरा धनिया | सजावट के लिए | अनार के दाने | सजावट के लिए |
विधि
भरावन
- एक बर्तन में चना दाल को रात भर के लिए भिगो दें।
- आलू को उबाल कर छील लें और कद्दूकस कर लें।
- एक नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच घी गरम करें। हल्का गरम होने पर इसमें जीरा डालें और चलाते हुए थोड़ा भून लें। हल्का ब्राउन होने पर हींग, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च डालकर लगातार चलाते हुए भूनें।
- जब इसमें से अच्छी महक आने लगे तो इसमें भीगी हुई चना दाल डालें और लगातार चलाते हुए लगभग 2 मिनट तक भूनें।
- अब इसमें कटे हुए काजू डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। 1 - 2 बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। पैन को ढककर मध्यम आंच पर लगभग 2 - 3 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें हरा धनिया, किशमिश और चाट मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- गैस बंद कर दें। भरावन तैयार है।
आलू की टिक्की
- एक कटोरे में उबले और कद्दूकस किए हुए आलू लें। भुना जीरा पाउडर, नमक और कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- एक मुट्ठी आलू का मिश्रण लें और उन्हें अपनी मुट्ठी में दबाकर एक गेंद का आकार दें। अब इसे अपनी हथेलियों के बीच दबाएं और इसे सपाट कर दे। इसके बीच में 1 चम्मच चना दाल की भरावन डालिये और आलू के मिश्रण को धीरे से मोड़िये और भरावन को पूरी तरह से ढक दीजिये।
- इस अपनी मुट्ठी में हके से दबा कर फिर से एक गेंद का आकर दे कर हथेली से थोड़ा सा चपटा करके टिक्की का आकार दे दें। इसे कॉर्न फ्लौर में डाले और अच्छी तरह लपेट कर एक तरफ रख दें।
- इसी तरह सारी कच्ची टिक्की बना लें।
टिक्की फ्राई
- एक सपाट तल वाले नॉन-स्टिक पैन में धीमी आंच पर 1/2 कप घी गरम करें। घी के हल्का गरम होने पर 3-4 टिक्की को घी में फ्राई के लिए रख दीजिये।
- जब टिक्की एक तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए तो दूसरी तरफ से भी फ्राई के लिए टिक्की को पलट दें। इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और कुरकुरी होने तक फ्राई करें।
- टिक्की बाहर से कुरकुरी होती हैं लेकिन अंदर से नरम होती हैं। फ्राई की हुई टिक्की को एक प्लेट में निकालिये और खुरपी से दबा दीजिये और फिर तेज़ आंच पर घी में डाल दीजिये। इन्हें फिर से दोनों तरफ से 1 मिनिट के लिए फ्राई कर लीजिए ताकि ये अंदर से भी कुछ क्रिस्पी हो जाएं।
- बहुत अधिक फ्राई न करें अन्यथा इसका स्वाद खराब हो जायेगा टिक्की भी सख्त हो जायेगी।
- गैस बंद कर दें। टिक्की को प्लेट में निकाल लीजिये।
- एक कटोरे में दही लें और उसमें चीनी और काला नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
- एक छोटी कटोरी में धनियां पाउडर, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला कर टिक्की का मसाला बना लीजिए।
- एक प्लेट में 2 टिक्की लें और उसमें 2 - 3 चम्मच फेंटा हुआ दही, इमली की चटनी, पुदीने की चटनी और तैयार मसाला डालें। फिर से थोडा़ सा दही और चटनी डालें। अदरक लच्छा, हरी मिर्च, कटा हरा धनिया और कुछ अनार के दानों से सजाएं।
- स्वादिष्ट आलू की टिक्की खाने के लिए तैयार है। स्वादिष्ट टिक्की खाइये और आनंद लीजिये।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe of ALOO TIKKI in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious aloo tikki
समोसा
मैश किए हुए उबले आलू, पनीर, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मटर, हरी मिर्च, और मसालों का मिश्रण को मैदे में भरकर, तल कर बनाया गया एक स्वादिष्ट व्यंजन समोसा। समोसे के लिए भरावन के तौर पर दाल और मसालों के का...शकरकंद के सैंडविच
शकरकंद एक स्टार्चयुक्त जड़ वाली मीठी सब्जी है, जो दुनिया भर में उगाई जाती है। शकरकंद स्वादिष्ट, स्वस्थ और एंटीऑक्सीडेंट, खनिज, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है। यह भूरे रंग की जड़ के रूप में मिट्टी के...बिना अंडे का आमलेट
बिना अंडे का आमलेट या शुद्ध शाकाहारी आमलेट बनाना आसान है। बेसन और मैदे से बने शाकाहारी आमलेट अंडे के आमलेट का एक स्वादिष्ट शाकाहारी विकल्प है। शाकाहारी अंडा रहित आमलेट एक स्वादिष्ट नाश्ता है। यह एक ही...चिल्ली पोटैटो
चिली पोटैटो एक इंडो-चाइनीज स्वादिष्ट स्नैक्स है, जिसे ज्यादातर समारोहों और पार्टियों में स्नैक्स के रूप में परोसा जाता है। चिल्ली पोटैटो रेसिपी लगभग ड्राई चिल्ली पनीर की तरह है लेकिन चिल्ली पोटैटो के...मटर कुलचा
मटर कुलचा या छोले कुलचे एक स्वादिष्ट और सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, यह इतना स्वादिष्ट होता है कि भारत में हर कोई इसे पसंद करता है, खासकर उत्तर भारत में। यह स्ट्रीट फ़ूड मटर और कुलचे का एकदम सही है।...