बेहतरीन पंजाबी दम आलू पकाने की आसान विधि
पंजाबी दम आलू की रेसिपी
दम आलू भारत के सबसे स्वादिष्ट और सबसे पसंदीदा आलू व्यंजनों में से एक है। पंजाबी दम आलू उत्तर भारतीय पंजाबी शैली में सबसे पसंदीदा दम आलू है। पंजाबी दम आलू व्यंजन न केवल स्वादिष्ट है बल्कि पंजाबी दम आलू की इस बेहतरीन रेसिपी से घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते है। खासतौर पर तब जब आपके घर में अचानक से कोई मेहमान आ जाए और आपके पास पकाने के लिए ज्यादा समय और सब्जियां न हों।
स्वादिष्ट पंजाबी दम आलू को बनाने के लिए इसकी मुख्य सामग्री के रूप में केवल छोटे छोटे आलू और दही की आवश्यकता होती है, जो हर भारतीय रसोई में हमेशा उपलब्ध रहते है। दम आलू की इस आसान और विस्तृत रेसिपी को अपनाकर आप घर पर ही दही की ग्रेवी में छोटे छोटे आलू के साथ पंजाबी शैली में स्वादिष्ट दम आलू बना सकते हैं।
- तैयारी का समय :
- 15 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 35 मिनट
- भोजन का प्रकार :
शाकाहारी
- 1 Review | 38 Likes
पंजाबी दम आलू की सामग्री
सामग्री
| छोटे छोटे आलू | 12 - 15 | कटा हुआ प्याज | 1 बड़ा |
| फेंटा हुआ दही | 1 1/2 कप | तेजपत्ता | 1 |
| बड़ी इलायची | 2 | दालचीनी | 1 छोटा टुकड़ा |
| लौंग | 2 | काली मिर्च | 4 |
| जीरा | 2 छोटे चम्मच | कद्दूकस किया हुआ अदरक | 1/2 बड़ा चम्मच |
| काजू की पेस्ट | 4 बड़े चम्मच | कद्दूकस किया हुआ लहसुन | 1/2 बड़ा चम्मच |
| हल्दी पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच | लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
| भुना जीरा पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच | धनिया पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
| हरी इलायची | 4 | कसूरी मेथी | 1/2 छोटा चम्मच |
| हरी मिर्च, बारीक कटी हुई | 1 | नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
| घी या तेल | तलने के लिए + 3 बड़े चम्मच | पानी | ज़रुरत के अनुसार |
| चीनी | 1/2 छोटा चम्मच | ताज़ा मलाई या क्रीम | 1 बड़ा चम्मच |
विधि
- छोटे आलू को छीलकर साफ करने के लिए अच्छे धो लें। छीले हुए आलू में फोर्क की मदद से कई छेद कर लें।
- एक कड़ाई में घी या तेल गरम करें। जब तेल पर्याप्त गर्म हो जाए तब इसमें आलू दाल कर डीप फ्राई करें। इन्हें मध्यम आंच पर तब तक फ्राई करें जब तक कि आलू गोल्डन ब्राउन न हो जाएं।
- अच्छे से फ्राई होने पर इन्हे एक प्लेट में निकाल लीजिये।
दम आलू
- एक कड़ाही में 3 बड़े चम्मच घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें तेज पत्ता, बड़ी इलायची, हरी इलायची, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, जीरा, कटा हुआ प्याज डालकर अच्छी तरह मिलाये। लगातार चलाते हुए प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, लहसुन और थोड़ा पानी (लगभग 1 - 2 बड़े चम्मच) डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, भुना जीरा पावडर, धनिया पावडर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फेंटा हुआ दही डालें और आंच को तेज कर दें और लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाये।
- उबाल आने पर इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और पकने दें। जब घी सतह पर आने लगे तो इसका मतलब है कि मसाला पक गया है। गैस को बंद कर दें।
- इस पके हुए मसाले में से तेज पत्ता निकाल दें। इसे मिक्सी ग्राइंडर में डालें और पीसकर एक मुलायम प्यूरी बना लें। थोड़ा पानी (लगभग 1 कप) डालें और अच्छे से मिला कर छलनी से प्यूरी को छान लें। छलनी से छानने से आपको एक अच्छी चिकनी प्यूरी मिल जाएगी।
- इसे फिर से तेज़ आँच पर, बीच-बीच में हिलाते हुए उबलने दें। इसमें काजू का पेस्ट डाल दीजिए (अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ा पानी डाल दें, नहीं तो इससे गांठ बन जाएगी) और अच्छी तरह मिला लें।
- तेज आंच पर उबालते रहें। जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तो इसमें तले हुए आलू डाल कर अच्छी तरह मिला लें. आंच को कम कर के इसे मध्यम आंच पर पकाएं। इसमें कसूरी मेथी, चीनी और ताजी मलाई या क्रीम डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसे बीच-बीच में हिलाते हुए 5 मिनट तक पकाएं।
- पंजाबी दम आलू बनकर तैयार है। गरमा गरम पंजाबी दम आलू को अपने दोपहर के भोजन या रात के खाने में रोटी या चावल के साथ परोसें।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe of PUNJABI DUM ALOO in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious punjabi dum aloo
आलूबुखारे का जैम
अगर आप अपने ब्रेकफास्ट में ब्रेड के साथ फ्रूट जैम खाना पसंद करते हैं, और यदि आपको आलूबुखारा फल का खट्टा मीठा स्वाद भी पसंद है तो आपको यह स्वादिष्ट खट्टा मीठा आलूबुखारे का जैम बहुत पसंद आएगा। खासकर तब...आलू चीज़ बॉल्स
आलू, शिमला मिर्च, चीज़, ब्रेड क्रम्ब्स और मसालों से बने आलू चीज़ बॉल्स एक बॉल के आकार के स्वादिष्ट स्नैक्स है। आपको निश्चित रूप से यह स्वादिष्ट स्नैक "आलू चीज़ बॉल्स" बहुत पसंद आएगा, जो बाहर से कुरकुरे...मसाला पास्ता
मसाला पास्ता एक भारतीय शैली का स्वादिष्ट मसालेदार पास्ता है जो आपको और आपके परिवार को बहुत पसंद आएगा। यह स्वादिष्ट पास्ता बनाने में बहुत ही आसान है और इसे बनाने में केवल 30 - 35 मिनट का समय लगता है।...फ्रेंच फ्राइज़
आलू का इस्तेमाल ढेर सारे स्नैक्स बनाने में किया जाता है और इनमें फ्रेंच फ्राइज सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्नैक है। फ्रेंच फ्राइज की रेसिपी भी बहुत ही सरल है। रेस्टोरेंट स्टाइल में फ्रेंच फ्राइज...मटर कुलचा
मटर कुलचा या छोले कुलचे एक स्वादिष्ट और सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, यह इतना स्वादिष्ट होता है कि भारत में हर कोई इसे पसंद करता है, खासकर उत्तर भारत में। यह स्ट्रीट फ़ूड मटर और कुलचे का एकदम सही है।...