User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

कैसे बनाये सूजी उपमा

  • स्वादिष्ट सूजी उपमा रेसिपी

    सूजी या रवा से बना उपमा एक लोकप्रिय, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन है। इसे सुबह के नाश्ते के रूप में बहुत पसंद किया जाता है। उपमा बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को भुना जाता है फिर सब्जियों, मसालों और पानी के साथ पकाया जाता है. इसे तली हुई मूंगफली या काजू से सजाया जाता है। इसे घर पर बनाना भी बहुत ही आसान है। हमारी इस आसान और बेहतरीन सूजी उपमा बनाने की विधि का पालन करें और अपने घर पर बनाएं स्वादिष्ट सूजी उपमा। सूजी उपमा ना सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। यह स्वादिष्ट नाश्ता सिर्फ 20 - 25 मिनट में बन जाता है।

    • तैयारी का समय :
    • 10 मिनट
    • खाना पकाने के समय :
    • 25 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • शाकाहारी

  •          
  • 1 Review | 38 Likes
   

सूजी उपमा की सामग्री

सामग्री

सूजी 1 कप हींग एक चुटकी
करी पत्ता 1 - 2 पत्तियां बारीक कटा हुआ प्याज़ 1 मध्यम
कद्दूकस किया हुआ अदरक 1 छोटा चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च 2
बारीक कटी हुई गाजर 4 बड़े चम्मच मटर 3 बड़े चम्मच
बारीक कटी हुई शिमला मिर्च 3 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ टमाटर 1 मध्यम
तले हुए काजू 8 - 10 बारीक कटे हुए बारीक कटा हुआ हरा धनिया 2 बड़े चम्मच
चाट मसाला 1/2 छोटा चम्मच नमक 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार घी या तेल 3 - 4 बड़े चम्मच
पानी 1 3/4 कप    

विधि

  • मध्यम आंच पर एक भारी तले की कड़ाही या पैन में 2 बड़े चम्मच घी गरम करें।
  • घी के पिघलने पर सूजी डाल कर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनिये। इसे लगभग 4 - 5 मिनट तक या सूजी के सुनहरा भूरा होने तक भूनें (समय पैन की मोटाई पर निर्भर करता है)।
  • सूजी को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख दीजिये।
  • एक पैन में फिर से 2 बड़े चम्मच गरम करें। घी के गर्म होने पर इसमें हींग, करी पत्ता, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और अदरक डाल कर इसे लगभग 2 - 3 मिनट तक प्याज के हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
  • अब इसमें कटी हुई सब्जियां (गाजर, मटर, शिमला मिर्च और टमाटर) डालें और नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर फिर से 2 - 3 मिनट तक भूनें।
  • सब्जियों को भुनने के बाद इसमें पानी डालें और इसे उबलने दें। जब पानी में उबाल आने लगे तो इसमें भुनी हुई सूजी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे 1 मिनट तक लगातार चलाते रहें ताकि इसमें कोई गांठ ना बने।
  • पैन को ढक दें और उपमा को धीमी आंच पर लगभग 3 - 4 मिनट मिश्रण के गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • गैस बंद कर दें, ढक्कन हटा दें और उपमा को 10 मिनट के लिए सेट होने दें। भुने हुए काजू या मूंगफली और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • स्वादिष्ट उपमा परोसने के लिए तैयार है। नाश्ते में इस स्वादिष्ट और सेहतमंद उपमा का आनंद लें।

सुझाव और विविधता

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आयी तो हमारी अन्य सूजी के स्वादिष्ट व्यंजन की रेसिपी को देखें।

रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

To read the recipe of SUJI UPMA in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious suji upma

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok