स्वादिष्ट मैंगो मस्तानी कैसे बनाएं
मैंगो मस्तानी बनाने की परफेक्ट रेसिपी
मैंगो मस्तानी स्वादिष्ट मैंगो मिल्कशेक और आइसक्रीम का एक आदर्श संयोजन है जो आपको गर्मियों के दिनों में एक स्वादिष्ट पेय के रूप में संतुष्ट करता है। आम के खट्टे मीठे स्वाद वाली इस स्वादिष्ट मैंगो मस्तानी डिश को बनाने की विधि कितनी सरल और आसान है, यह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। मस्तानी ड्रिंक को आप अलग-अलग स्वाद जैसे की ड्राई फ्रूट्स मस्तानी, चॉकलेट, केसर पिस्ता, वनीला, पाइनएप्पल, संतरा, आम या गुलाब आदि से बना सकते हैं। इन सब में मैंगो मस्तानी सबसे मशहूर मस्तानी ड्रिंक है। यह विशेष रूप से भारत के पुणे शहर की सड़कों पर बहुत ही प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड पेय है।
स्वादिष्ट मैंगो मस्तानी बनाने के लिए पूरी तरह से पके और अच्छी गुणवत्ता वाले बादामी, अल्फांसो, दशहरी, नीलम या रसपुरी जैसे किसी भी आम का इस्तेमाल किया जा सकता है। पेय बनाने के लिए आइसक्रीम चुनते समय आपको वनीला आइसक्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। आप बटरस्कॉच या केरेमल का उपयोग भी कर सकते हैं, लेकिन डार्क या अत्याधिक तेज़ स्वाद वाली आइसक्रीम का इस्तेमाल करने से बचें, यह आम के स्वाद को छुपा देगी। अंत में, अच्छी मात्रा में सूखे मेवों का उपयोग करें जो स्वाद को बढ़ाएंगे। इस आसान और बेहतरीन मैंगो मस्तानी बनाने की विधि का पालन करें और अपने घर पर स्वादिष्ट मैंगो मस्तानी बनाएं।
- तैयारी का समय :
- 20 मिनट
- भोजन का प्रकार :
आइसक्रीम और मिठाई
,स्मूदी
- 1 Review | 1 Like
मैंगो मस्तानी की सामग्री
सामग्री
आम | 2 छोटे | चीनी | 2 - 3 छोटे चम्मच |
दूध | 1 कप | वनीला आइसक्रीम | 4 स्कूप या बड़े चम्मच |
बारीक कटे सूखे मेवे | गार्निश करने के लिए | कुटी हुई बर्फ |
विधि
मैंगो प्यूरी तैयार करना
- एक आम को छीलकर बड़े टुकड़ों में काट एक ब्लेंडर में डालें।
- इसमें चीनी डाल कर आम की प्यूरी बनाने के लिए मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। इसे एक तरफ रख दें।
मैंगो शेक
- दुसरे आम को छीलकर बड़े टुकड़ो में काट कर ब्लेंडर में डालें।
- मैंगो शेक बनाने के लिए ब्लेन्डर में आम के साथ दूध और कुटी हुई बर्फ डालकर मिक्सी में अच्छी तरह से पीसे।
- मैंगो शेक तैयार है। इसे भी अलग रख दें।
मैंगो मस्तानी
- 2 बड़े गिलास लें।
- हर गिलास में 2 - 2 बड़े चम्मच मैंगो की प्यूरी डालें।
- हर गिलास में 1 - 1 स्कूप वैनिला आइसक्रीम डालें।
- प्रत्येक गिलास में कुछ मैंगो शेक डालें। परन्तु गिलास को आधे से ज्यादा ना भरें।
- इस प्रक्रिया को दोहराएं और गिलास को भरने के लिए गिलास में मैंगो प्यूरी, आइसक्रीम और मैंगो शेक डालें।
- ऊपर से कुछ छोटे छोटे टुकड़े में कटे हुए आम डालें और मिले जुले बारीक़ कटे हुए सूखे मेवे से गार्निश करें।
- मैंगो मस्तानी परोसने के लिए तैयार है।
सुझाव और विविधता
मानगो मस्तानी को और स्वादिष्ट बनाने के लिए मैंगो शेक बनाते वक़्त कोई भी फ्लेवर जैसे चॉकलेट या स्ट्रॉबेरी मिला सकते हैं।
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe in English: CLICK HERE
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious mango mastani icecream
बूंदी के लड्डू
बूंदी के लड्डू भारत में त्योहारों, शादियों या घर पर पूजा जैसे कई विशेष अवसरों के लिए स्वादिष्ट और सबसे लोकप्रिय मिठाई है। बूंदी बहुत छोटी-छोटी गोलियां होती हैं जो बेसन की तली हुई बूंदें होती हैं और को...आम से बनी फ़िरनी
फ़िरनी उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय है। यह दूध, चावल, चीनी और कुछ सूखे मेवों से बनी एक मीठी डिश है। फ़िरनी को कई अलग-अलग स्वादों में बनाया जा सकता है। फिरनी के स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्वादों में से एक...केसर श्रीखंड
श्रीखंड एक गुजराती व्यंजन है, यह व्यंजन इतना स्वादिष्ट होता है कि यह सभी को बहुत पसंद आता है और अब यह पूरे भारत में बहुत प्रसिद्ध है। श्रीखंड एक ऐसी मिठाई है जिसको पकाने की आवश्यकता नहीं है। इस डिश को...केसर पिस्ता कुल्फी
कुल्फी भारत की एक जमी हुई मिठाई है जिसे पारंपरिक भारतीय आइसक्रीम भी कह सकते है। भारत में कुल्फी 16वीं सदी से बनती आ रही है। यह भारत की बहुत ही स्वादिष्ट और प्रसिद्ध जमी हुई मिठाई है। कुल्फी कई अन्य भी...लौकी की बर्फी
लौकी या घिया से बनी बर्फी भारत की एक बहुत ही लोकप्रिय और स्वादिष्ट मिठाई है और विशेष रूप से त्योहारों पर इसकी बहुत मांग है। स्वादिष्ट लौकी की बर्फी व्रत के लिए भी एक बहुत लोकप्रिय मिठाई है क्योंकि यह...