User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

कैसे बनाये स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक

  • स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक रेसिपी

    गर्मियों में बाहर गर्मी होती है, तो चलिए कुछ ठंडा और ताज़ा मिल्कशेक पीते हैं। एक लाजवाब स्वादिष्ट मिल्कशेक जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। गर्मी के मौसम के लिए स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक एक अच्छा विकल्प है। नकली-स्वाद वाले, कृत्रिम गुलाबी रंग के रेडीमेड मिल्कशेक जो बाजार में उपलब्ध हैं वो तो बद से भी बदतर हैं। असली स्ट्रॉबेरी, दूध और आइसक्रीम से घर पर बना मिल्कशेक वास्तव में स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और बहुत ही स्वादिष्ट भी है। स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक न केवल स्वादिष्ट बल्कि सेहतमंद भी है और इसकी रेसिपी भी बहुत आसान है। स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक की रेसिपी का पालन करें और अपने घर पर स्वादिष्ट मिल्कशेक बनाएं और गर्मियों में ठंडा और ताज़ा पेय का आनंद लें।

    • तैयारी का समय :
    • 10 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • स्मूदी

  •          
  • 1 Review | 38 Likes
   

स्ट्रॉबेरी शेक की सामग्री

सामग्री

दूध 2 कप स्ट्राबेरी 1 कप
वैनिला एसेंस 1/2 छोटा चम्मच शहद 1 छोटा चम्मच
वैनिला आइस क्रीम 1 कप बर्फ आवश्यकता के अनुसार

विधि

  • मिक्सी में स्ट्रॉबेरी और थोड़ा सा दूध लेकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • बचा हुआ दूध, शहद और वैनिला एसेंस डालकर मिक्सी में अच्छी तरह से मिक्स करे।
  • अंत में मिश्रण में वेनिला आइसक्रीम डालें और मिश्रण को फिर से अच्छी तरह से मिक्स करने के लिए मिक्सी में चलाये।
  • एक गिलास में अपने स्वादानुसार बर्फ डालें। इसके ऊपर से स्ट्रॉबेरी शेक डालें।
  • इसे जल्दी ठंडा करने के लिए आप कुटी हुई बर्फ को मिक्सी के ब्लेंडर में डाल कर भी मिक्स कर सकते है।
  • इस गर्मी में ठंडे स्वादिष्ट और सेहतमंद स्ट्रॉबेरी शेक का आनंद लें।

सुझाव और विविधता

आप इस शेक में चॉकलेट सिरप भी मिला सकते हैं। चॉकलेट सिरप स्वादिष्ट मिल्कशेक का स्वाद और भी अधिक बड़ा देगा।

हमारी अन्य स्वादिष्ट मिल्कशेक रेसिपी

To read the recipe of STRAWBERRY SHAKE in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious strawberry shake

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok