User Image लॉग इन | पंजीकरण

मैंगो मस्तानी कैसे बनाएं

  • मैंगो मस्तानी बनाने की बेहतरीन विधि

    MyDelicious Recipes-Mango Mastani

    मैंगो मस्तानी स्वादिष्ट मैंगो मिल्कशेक और आइसक्रीम का एक संयोजन है जिसका आनंद आप एक मिठाई के रूप में ले सकते हैं। आम और आइसक्रीम के स्वाद वाली इस स्वादिष्ट मैंगो मस्तानी डिश को बनाने के लिए कितनी सरल और आसान रेसिपी का इस्तेमाल किया गया है, यह जानकर आप दंग रह जाएंगे। पिस्ता, गुलाब, सूखे मेवे, चॉकलेट, केसर, वेनिला, अनानास, संतरा और आम (मैंगो) जैसे विभिन्न स्वादों के साथ मस्तानी पेय को बनाया जा सकता हैं। उपरोक्त सभी स्वादों में मैंगो मस्तानी सबसे पसंदीदा है। यह विशेष रूप से भारत के पुणे शहर की सड़कों पर बहुत प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड मिठाई है।

    एक बेहतरीन परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको पूरी तरह पके और अच्छी गुणवत्ता वाले आमों का चयन करना होगा। आप एक बेहतरीन मैंगो मस्तानी बनाने के लिए दशहरी, नीलम, बादामी, अल्फांसो या रसपुरी आम का चयन कर सकते हैं। आइसक्रीम के लिए वनीला, बटरस्कॉच या केरेमल का इस्तेमाल करें, लेकिन ज्यादा तीखे फ्लेवर वाली आइसक्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे आम का स्वाद कम हो जाएगा और मैंगो मस्तानी का स्वाद भी ख़राब हो जाएगा। आप एक बेहतरीन स्वाद के लिए वनीला आइसक्रीम का इस्तेमाल कर सकते है। स्वाद बढ़ाने के लिए सूखे मेवों का प्रयोग अच्छी मात्रा में करें। मैंगो मस्तानी बनाने की इस बेहतरीन विधि का पालन करें और अपने घर पर बनाएं स्वादिष्ट मैंगो मस्तानी।

    • तैयारी का समय :
    • 20 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • स्मूदी

MyDelicious Recipes-Mango Mastani
  •          
  • 1 Review | 1 Like
 

सुझाव और विविधता

मैंगो मस्तानी को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप आइसक्रीम के साथ चॉकलेट सिरप भी मिला सकते हैं।

हमारे अन्य आम से बने व्यंजन की रेसिपी।

To read the recipe in English: CLICK HERE

  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan  Batra Pawan Batra

    Delicious mango mastani

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok