कश्मीरी दम आलू कैसे बनाये
-
कश्मीरी दम आलू बनाने की विधि
कश्मीरी दम आलू एक खूबसूरत जगह जम्मू कश्मीर का एक सुंदर और स्वादिष्ट व्यंजन है और उत्तर भारत में सबसे लोकप्रिय करी व्यंजन में से एक है। स्वादिष्ट व्यंजन "कश्मीरी दम आलू" बनाने के लिए पहले छोटे छोटे आलू "बेबी पोटैटो" को डीप फ्राई कर के फिर इसे दही, और कुछ पारंपरिक मसालों से बनी चिकनी, रेशमी और स्वादिष्ट ग्रेवी में पकाया जाता है। स्वादिष्ट कश्मीरी दम आलू बनाने की इस आसान विधि से आसानी से घर पर यह स्वादिष्ट डिश बना सकते है।
-
- तैयारी का समय :
- 20 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 30 मिनट
-
- भोजन का प्रकार :
-
शाकाहारी
- 1 Review | 38 Likes
कश्मीरी दम आलू की सामग्री
सामग्री
| छोटे आलू "बेबी पोटैटो" | 10 - 12 | ताज़ा मीठा दही | 1 1/2 कप |
| सोंठ पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच | काजू, पीसकर पाउडर बना लें | 6 - 7 |
| हरी इलायची पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच | सौंफ पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
| भुना जीरा पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच | धनिया पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
| तेज पत्ता | 1 | हींग | एक चुटकी |
| हल्दी पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच | नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
| कश्मीरी मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच | गरम मसाला | 1/2 छोटा चम्मच |
| हरा धनिया, बारीक कटा हुआ | 1 छोटा चम्मच | सरसों का तेल | तलने के लिए + 4 बड़े चम्मच |
| पानी | 1/3 कप |
विधि
- छोटे आलू को छीलकर कांटे की सहायता से उनमे चारो तरफ छेद कर लें। आलू को छील कर कभी भी खाली बर्तन में नहीं रखना चाहिए, हमेशा छीलकर नमक वाले पानी में ही रखें।
- एक कड़ाही में डीप फ्राई करने के लिए सरसों का तेल गर्म करें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो आलू को पानी से निकाल कर मध्यम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक तल लें।
- आलू के फ्राई होने पर एक प्लेट में निकाल लीजिये. (आलू को ज्यादा फ्राई न करें, क्योंकि हमें उन्हें ग्रेवी में डालने से पहले एक बार और तलना है फिर उन्हें ग्रेवी में पकाना है, ताकि यह ग्रेवी को सोख ले।)
- एक कटोरे में दही, काजू पाउडर, कश्मीर लाल मिर्च पाउडर, सोंठ पाउडर, सौंफ पाउडर, हरी इलायची पाउडर, भुना जीरा पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- एक कड़ाही में 4 बड़े चम्मच सरसों का तेल गरम करें। तेल गरम होने पर तेज पत्ता और हींग डालकर लगभग 30 सेकेंड तक फ्राई करें।
- अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर और 1/3 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- पानी को उबलने दें। जब पानी में उबाल आने लगे तो इसमें दही और मसाले का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- दूसरी तरफ, आलू को एक बार फिर से सरसों के तेल में सुनहरा भूरा होने तक तलें।
- जब दही की ग्रेवी उबलने लगे तो इसमें गरमा गरम तले हुए आलू "बेबी पोटैटो" और गरम मसाला डाल कर अच्छी तरह चला दीजिये।
- इसे मध्यम आँच पर तब तक पकाते रहें जब तक कि यह तेल न छोड़ने लगे और ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए।
- गैस बंद कर दें और कश्मीरी दम आलू को सर्विंग बाउल में परोसने के लिए निकाल लीजिए।
- इसे धनिया पत्ती से गार्निश करें।
- गरमा गरम कश्मीरी दम आलू को दोपहर के भोजन या रात के खाने में रोटी या चावल के साथ परोसें।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe of KASHMIRI DUM ALOO in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
-
-
5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious kashmiri dum aloo
संबंधित व्यंजन
-
आलूबुखारे का जैम
आलूबुखारा फल प्रेमियों के लिए एक स्वादिष्ट खट्टा मीठा आलूबुखारे का जैम। आलूबुखारे का जैम बहुत ही स्वादिष्ट होता है खासकर तब, जब जैम घर का बना हो। आलूबुखारे का स्वादिष्ट जैम बनाने की विधि भी बहुत आसान... -
वेज फ्राइड राइस
फ्राइड राइस सब्जियों और चावल से बना एक स्वादिष्ट व्यंजन है जिसमें पके हुए चावल को कुछ अन्य सामग्री जैसे कि सब्जियां, अंडे, मछली इस अन्य समुद्री भोजन या मांस के साथ पैन में तला जाता है। वेज फ्राइड राइस... -
सोया पनीर (टोफू)
टोफू, जिसे बीन कर्ड या सोया पनीर के नाम से भी जाना जाता है, एक शुद्ध शाकाहारी खाद्य पदार्थ है। सोयाबीन के दूध से बीन कर्ड, सोया पनीर या टोफू बनाने के लिए पहले सोयाबीन के दूध को स्कंदक की मदद से फाड़ और... -
पंजाबी दम आलू
दम आलू भारत के सबसे स्वादिष्ट और सबसे पसंदीदा आलू व्यंजनों में से एक है। पंजाबी दम आलू उत्तर भारतीय पंजाबी शैली में सबसे पसंदीदा दम आलू है। पंजाबी दम आलू व्यंजन न केवल स्वादिष्ट है बल्कि पंजाबी दम आलू... -
पनीर काठी रोल
पनीर काठी रोल, जिसे पनीर फ्रेंकी के नाम से भी जाना जाता है, एक स्वस्थ और स्वादिष्ट स्नैक है जिसे आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता है और यह भारत में बहुत लोकप्रिय है। पनीर काठी रोल या पनीर फ्रेंकी की ही...