वेज फ्राइड राइस कैसे बनाये
-
स्वादिष्ट वेज फ्राइड राइस रेसिपी
फ्राइड राइस सब्जियों और चावल से बना एक स्वादिष्ट व्यंजन है जिसमें पके हुए चावल को कुछ अन्य सामग्री जैसे कि सब्जियां, अंडे, मछली इस अन्य समुद्री भोजन या मांस के साथ पैन में तला जाता है। वेज फ्राइड राइस एक लोकप्रिय चाइनीज डिश है जो सभी को पसंद आती है और इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। तले हुए चावल के अलग-अलग स्वाद आपको अलग-अलग जगहों पर मिल जाएंगे। कई जगह आपको कम मसालेदार वाले चावल मिल जाएंगे तो कहीं आपको अधिक मसालेदार चावल मिल जाएंगे। यह मसालेदार स्वाद लाल मिर्च पाउडर या चिली सॉस से आता है। यहां हम चावल और सब्जियों के साथ स्वादिष्ट वेज फ्राइड राइस बनाने की एक बेहतरीन विधि साँझा कर रहे हैं। इस विधि का पालन करके आप आसानी से अपने घर स्वादिष्ट वेज फ्राइड राइस बना सकते है।
-
- खाना पकाने के समय :
- 35 मिनट
-
- भोजन का प्रकार :
-
शाकाहारी
- 1 Review | 38 Likes
वेज फ्राइड राइस की सामग्री
सामग्री
| चावल | 3/4 कप | घी या तेल | 1 बड़ा चम्मच |
| लहसुन बारीक कटा हुआ | 2 छोटे चम्मच | अदरक बारीक कटी हुई | 2 छोटे चम्मच |
| हरी मिर्च बारीक कटी | 2 | बारीक कटा हुआ प्याज | 1/3 कप |
| नमक | स्वादानुसार | काली मिर्च | 1/4 छोटा चम्मच |
| सोया सॉस | 1 बड़ा चम्मच | चाट मसाला | 1/2 छोटा चम्मच |
| लाल मिर्च पाउडर | स्वादानुसार | जीरा पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
सब्ज़ियाँ
| बीन्स कटी हुई | 1/2 कप | गाजर बारीक कटी हुई | 1/2 कप |
| शिमला मिर्च बारीक कटी हुई | 1/2 कप | पत्ता गोभी बारीक कटी हुई | 1/2 कप |
| हरा प्याज़ (सफ़ेद भाग) बारीक कटा हुआ | 1/2 कप |
विधि
- सबसे पहले चावल पकाने के लिए लगभग 3/4 कप कच्चे चावल लें और इसे पकाने पर आपको लगभग 3 कप पके हुए चावल मिलेंगे। इसका इस्तेमाल फ्राइड राइस बनाने में किया जाएगा।
- जब तक चावल पक रहे हैं, आप सब्जियां काट सकते हैं और फ्राइड राइस बनाने के लिए तैयारी कर सकते हैं।
- जब चावल पक जाएं तो इन्हें ठंडा होने दें।
फ्राइड राइस
- एक कड़ाही में मध्यम आंच पर घी या तेल गर्म करें।
- घी के गरम होने पर इसमें अदरक और लहसुन डाल कर 1 मिनिट तक भूनिये। फिर इसमें प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
- अब इसमें सभी कटी हुई सब्जियां (बीन्स, गाजर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी), हरी मिर्च और हरी प्याज का सफेद भाग डालकर तेज आंच पर 2 - 3 मिनट तक भूनें।
- फिर इसमें पके हुए चावल डालें और लगातार चलाते रहें। नमक, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब आखिरी में सोया सॉस डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। आंच बंद कर दें। फ्राइड राइस परोसने के लिए तैयार है।
सुझाव और विविधता
- फ्राइड राइस के एक अलग स्वाद के लिए आप उबली हुई सोयाबीन वडी, मशरूम या अपनी पसंद की कुछ अलग सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं।
- लाल मिर्च पाउडर की जगह चिली सॉस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है जो आपको एक अलग ही स्वाद देगा।
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe of VEG FRIED RICE in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
-
-
5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious veg fried rice
-
कड़ाही पनीर
कड़ाही पनीर भारत के पारंपरिक मसालों के साथ पनीर और शिमला मिर्च से बना एक स्वादिष्ट और प्रसिद्ध व्यंजन है, जिसे मक्खन या घी में पकाया जाता है। स्वादिष्ट कड़ाही पनीर पूरे भारत में सबसे लोकप्रिय पनीर से... -
चिल्ली पनीर ग्रेवी
मसालेदार और स्वादिष्ट चिल्ली पनीर ग्रेवी एक स्वादिष्ट और बहुत लोकप्रिय इंडो चाइनीज पनीर की डिश है जिसे आमतौर पर फ्राइड राइस के साथ परोसा जाता है। चिल्ली पनीर को 2 तरह से बनाया जा सकता हैं, जिसमे से एक... -
बिना अंडे का आमलेट
बिना अंडे का आमलेट या शुद्ध शाकाहारी आमलेट बनाना आसान है। बेसन और मैदे से बने शाकाहारी आमलेट अंडे के आमलेट का एक स्वादिष्ट शाकाहारी विकल्प है। शाकाहारी अंडा रहित आमलेट एक स्वादिष्ट नाश्ता है। यह एक ही... -
पापड़ी चाट
पापड़ी चाट एक भारतीय स्ट्रीट फ़ूड है, जो भारत में विशेष रूप से उत्तर भारत में एक स्वादिष्ट और बहुत लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड है। भारत में खट्टी मीठी चटनी के साथ मसालेदार चाट और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड की कई... -
साबूदाना खिचड़ी
साबूदाना खिचड़ी साबूदाने और मूंगफली से बना एक स्वादिष्ट शाकाहारी पुलाव है। यह एक शाकाहारी व्यंजन है, जो विशेष रूप से नवरात्रि के उपवास के दौरान एक स्वादिष्ट और बेहद लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है। हालाँकि...