स्वादिष्ट गुलाब जामुन कैसे बनाये
गुलाब जामुन बनाने की विधि
गुलाब जामुन दूध के खोये से बनी एक स्वादिष्ट मिठाई है और भारत और कई अन्य देशों में बहुत लोकप्रिय है। स्वादिष्ट गुलाब जामुन खोये से बनते हैं, लेकिन आधुनिक विधि में स्वादिष्ट मीठे गुलाब जामुन को खोये की जगह सूखे दूध या मिल्क पाउडर से बनाया जाता है। गुलाब जामुन को सूखे मेवे भरकर भी बनाया जा सकता है, और बारीक कटे हुए बादाम से सजाया जाता है। गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले खोया, मैदा, सूजी और थोड़ा सा बेकिंग पाउडर मिलाकर नरम आटा गूंथ कर तैयार किया जाता है, फिर इस आटे की छोटी छोटी बॉल्स को धीमी आंच पर फ्राई किया जाता है और फिर चाशनी में डुबोया जाता है। हम यहाँ पर स्वादिष्ट गुलाब जामुन को मिल्क पाउडर से बनाने की विधि साँझा कर रहे है। स्वादिष्ट गुलाब जामुन बनाने की इस विधि का पालन करके आप आसानी से अपने घर पर स्वादिष्ट गुलाब जामुन बना सकते हैं।
- तैयारी का समय :
- 15 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 25 मिनट
- भोजन का प्रकार :
आइसक्रीम और मिठाई
- 1 Review | 38 Likes
गुलाब जामुन की सामग्री
सामग्री
गुलाब जामुन के लिए
मिल्क पाउडर | 9 बड़े चम्मच | मैदा | 3 1/2 बड़े चम्मच |
सूजी | 1 1/4 बड़े चम्मच | बेकिंग सोडा | 1/2 छोटा चम्मच |
दही | 2 बड़े चम्मच | दूध | 2 बड़े चम्मच |
घी | 1 छोटा चम्मच + तलने के लिए |
चाशनी बनाने के लिए
चीनी | 250 ग्राम | पानी | 1 कप |
हरी इलायची | 2 - 3 | गुलाब जल | 1 बड़ा चम्मच |
अन्य सामग्री
पिस्ता, बारीक कटा हुआ | 1 छोटा चम्मच, भरने और सजाने के लिए, वैकल्पिक | किशमिश | भरने के लिए, वैकल्पिक |
गुलाब की पंखुड़ियां | गार्निश के लिए |
विधि
आइए शुरू करते हैं गुलाब जामुन बनाने की विधि
- एक बर्तन में चीनी, पानी और हरी इलायची डालकर मध्यम आंच पर उबलने दें।
- एक बड़ा बर्तन लें और उसमें मिल्क पाउडर, मैदा, सूजी और बेकिंग सोडा छान लें और अच्छी तरह मिला लें।
- इसमें 2 बड़े चम्मच दूध और 2 बड़े चम्मच दही डाल कर नरम आटा गूंथ लीजिये।
- 1 छोटा चम्मच घी डालकर फिर से गूंद लें। गुलाब जामुन के लिये नरम आटा तलने के लिये तैयार है।
- इसी बीच चाशनी को चैक कीजिए, अगर 1 तार की चाशनी मिल रही हो तो उसमें गुलाब जल मिला लें। 2 - 3 मिनट तक और उबालते रहें। ज्यादा गाढ़ी चाशनी न बनाएं। गैस बंद कर दें।
- थोड़ा सा आटा लें और उसकी एक छोटी गेंद के आकर की लोई बना लें। गेंद बिलकुल चिकनी होनी चाहिए और गेंद में कोई दरार नहीं होनी चाहिए अन्यथा गुलाब जामुन तलते समय फट जाएगा।
- इसी तरह आटे से सारी गेंद बनाकर एक प्लेट में रख लें।
- आप चाहें तो सूखे मेवे की भरावन भी भर सकते हैं। बॉल्स बनाते समय इसमें बारीक कटे हुए पिस्ते या किशमिश भर दीजिए। गेंद बनाकर हथेली के बीच में दबा कर उसमें पिस्ते या किशमिश की भरावन भरकर फिर से मुलायम or चिकनी गेंद बना लीजिये।
गुलाब जामुन
- एक कड़ाही में मध्यम आंच पर डीप फ्राई करने के लिए घी गर्म करें। घी के मध्यम गरम होने पर आंच धीमी कर दीजिये और घी में कच्चे गुलाब जामुन एक एक कर के तलने के लिए डालें।
- गुलाब जामुन को हलके हाथ से धीरे धीरे चलाएं ताकि वह फटे नहीं और हर तरफ से समान रूप से तल जाएँ। गुलाब जामुन को हल्का सुनहरा भूरा होने तक तलें।
- अच्छी तरह से तलने के बाद, इन्हें घी से निकाल कर रैक के ऊपर रख दीजिए ताकि अतिरिक्त घी निकल जाए। फिर इन्हे गरम चाशनी में डाल दें।
- उन्हें चीनी की चाशनी में धीरे से मिलाएँ और चाशनी में लगभग 20 मिनट के लिए रहने दें।
- स्वादिष्ट गुलाब जामुन तैयार है। इन्हें एक सर्विंग बाउल में निकाल लें और कटे हुए पिस्ते से सजाएं। इन्हें चाशनी के साथ या बिना चाशनी के परोसें।
सुझाव और विविधता
ठंडी रबड़ी के साथ गरमा गरम गुलाब जामुन का स्वाद लाजवाब लगता है।
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe in English: CLICK HERE
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 1.04 : 0.03 : 0.02 : 0.01 : 0.0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious gulab jamun
गुलकंद गुजिया
होली का त्योहार रंगों का ही नहीं बल्कि लजीज खाने का भी त्योहार है। इस त्योहार पर लोग बहुत से व्यंजन के साथ होली स्पेशल स्वादिष्ट गुजिया पहले से ही बनाना शुरू कर देते हैं। इस त्योहार पर आपने मावा तो हम...केसर पिस्ता कुल्फी
कुल्फी 16वीं शताब्दी में बनी भारत की एक जमी हुई मिठाई है, जिसे "पारंपरिक भारतीय आइसक्रीम" के रूप में भी जाना जाता है। कुल्फी भारत की एक स्वादिष्ट और लोकप्रिय जमी हुई मिठाई है जो श्रीलंका, नेपाल, बर्मा...केसर पिस्ता कुल्फी
कुल्फी भारत की एक जमी हुई मिठाई है जिसे पारंपरिक भारतीय आइसक्रीम भी कह सकते है। भारत में कुल्फी 16वीं सदी से बनती आ रही है। यह भारत की बहुत ही स्वादिष्ट और प्रसिद्ध जमी हुई मिठाई है। कुल्फी कई अन्य भी...मलाई खोया रोल
मलाई खोया रोल या ब्रेड रोल मलाई भारत में बनाई जाने वाली एक स्वादिष्ट मिठाई है। यह स्वादिष्ट भारतीय मिठाई ब्रेड और दूध से बनाई जाती है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। मलाई खोया रोल न केवल स्वादिष्ट होता...सेवई की खीर
सेंवई की खीर या सेवइयां एक ऐसी मिठाई है, जो भारत में बहुत ही स्वादिष्ट और प्रसिद्ध है, जो खासतौर पर कई त्योहारों पर बनाई जाती है। सेवई की खीर न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान होता...