User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

स्वादिष्ट चिकन करी कैसे बनाये

  • चिकन करी बनाने की विधि

    चिकन करी पूरे भारत में सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट चिकन की डिश है। भारत में अलग-अलग जगहों के हिसाब से थोड़ी अलग अलग सामग्री और स्वाद के साथ स्वादिष्ट चिकन करी बनाने के बहुत से तरीके हैं। भारत में जो भी होटल या रेस्तरां मांसाहारी व्यंजन बनाते है वहां पर आपको आसानी से चिकन करी मिल जाएगा। घर पर स्वादिष्ट चिकन करी बनाने की यह बेहतरीन विधि आपको अपने किचन में उपलब्ध मसालों का उपयोग करके एक बेहतरीन चिकन डिश बनाने में आपकी मदद करेगी। यह सबसे आसान चिकन करी बनाने की विधि में से एक है जिससे एक नौसिखियाँ भी स्वादिष्ट चिकन करी अपने घर पर आसानी से बना सकता है। यह डिश न केवल बनाने में आसान है, बल्कि चिकन के नरम, कोमल और रसीले टुकड़ों के साथ बहुत स्वादिष्ट भी है।

    • तैयारी का समय :
    • 15 मिनट
    • खाना पकाने के समय :
    • 30 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • मांसाहारी

  •          
  • 1 Review | 38 Likes
   

चिकन करी की सामग्री

सामग्री

चिकन 1 किलो प्याज 3 बड़े
टमाटर 2 बड़े अदरक लहसुन पेस्ट 1/2 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर 2 बड़े चम्मच
गरम मसाला पाउडर 1 छोटा चम्मच घी या तेल 2 1/2 बड़े चम्मच
नमक 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार ताजा दही 4 बड़े चम्मच
हरी इलायची 1/4 छोटा चम्मच चिकन मसाला 1/2 छोटा चम्मच
बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया गार्निश करने के लिए    

विधि

आइये शुरू करते हैं स्वादिष्ट चिकन करी बनाने की विधि।

  • सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धो कर साफ कर लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • प्याज को पीस कर पेस्ट बना लें और एक तरफ रख दें।
  • टमाटर को भी पीस कर इसकी प्यूरी बना लें और एक तरफ रख दें।
  • मध्यम आंच पर एक पैन में घी गर्म करें, उसमें पीसा हुआ प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। इसे लगातार चलाते हुए प्याज की कच्ची खुशबु जाने तक फ्राई करें।
  • इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर लगातार चलाते हुए भूनें। फिर नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, चिकन मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • इस मिश्रण में चिकन के टुकड़े और दही डालें और हिलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि चिकन एक सुंदर सुनहरे रंग में न बदल जाए।
  • इसमें 1 गिलास पानी डालें। इसे ढक्कन से ढक दें और चिकन को तब तक उबलने दें जब तक चिकन नरम होकर अच्छी तरह से पक न जाए। जलने से बचाने के लिए इसे बीच बीच में हिलाते रहें। अगर आप ज्यादा करी पसंद करते है तो आप इसमें और पानी मिला सकते हैं।
  • गैस बंद कर दें और हरी इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। चिकन को ढककर कुछ देर के लिए स्वाद सोखने के लिए रख दें।
  • हरे धनिया से सजाकर स्वादिष्ट गरमा गरम चिकन करी को चपाती, रोटी या बासमती चावल के साथ परोसें।

सुझाव और विविधता

रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

हमारे अन्य चिकन व्यंजन बनाने की विधि

To read the recipe of CHICKEN CURRY in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious chicken curry

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok