User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

कैसे बनाये स्वादिष्ट मसाला पास्ता

  • मसाला पास्ता बनाने की विधि

    मसाला पास्ता एक भारतीय शैली का स्वादिष्ट मसालेदार पास्ता है जो आपको और आपके परिवार को बहुत पसंद आएगा। यह स्वादिष्ट पास्ता बनाने में बहुत ही आसान है और इसे बनाने में केवल 30 - 35 मिनट का समय लगता है। पास्ता बच्चों का भी बहुत पसंदीदा है इसे बच्चों के स्कूल के लंच बॉक्स में पैक किया जा सकता है या स्कूल के बाद नाश्ते के रूप में परोसा जा सकता है। मसाला पास्ता आपके पूरे परिवार के लिए झटपट बनने वाला स्वादिष्ट नाश्ता भी बन सकता है। बच्चे हो या बड़े सभी को पास्ता बहुत पसंद आता है। अगर आप घर पर अपने स्वाद के अनुसार पास्ता बनाएंगे तो यह और भी लाजवाब होगा। मसाला पास्ता बनाने की इस विधि का पालन करें और अपने घर पर स्वादिष्ट पास्ता बनाएं और आनंद लें।

    • तैयारी का समय :
    • 15 मिनट
    • खाना पकाने के समय :
    • 20 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • शाकाहारी

  •          
  • 1 Review | 38 Likes
   

मसाला पास्ता की सामग्री

सामग्री

पास्ता 2 कप मक्खन या घी (पिघला हुआ) 2 बड़े चम्मच
जीरा 1/2 छोटा चम्मच बारीक कटी हुआ लहसुन 4 कलियाँ
नमक

1/3 छोटा चम्मच या स्वादानुसार + 1/2 छोटा चम्मच पास्ता उबालने के लिए

लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
हरी मिर्च 1 अजवायन 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच
चाट मसाला 1/2 छोटा चम्मच ताज़ी क्रीम या मलाई (वैकल्पिक) 2 बड़े चम्मच
बारीक कटा हुआ प्याज 2 मध्यम बारीक कटा हुआ या मैश किया हुआ टमाटर 1 कप
बारीक कटी हुई गाजर 2 मध्यम मटर 1/2 कप
बारीक कटी हुई शिमला मिर्च 1/4 कप पानी आवश्यकतानुसार

विधि

  • एक बड़े बर्तन में 6 कप पानी डालकर उबाल लें।
  • जब पानी में उबाल आने लगे तो उसमें पास्ता और 1/2 चम्मच नमक और थोड़ा सा घी या तेल डालकर मध्यम आंच पर पास्ता के नरम होने तक उबालें। घी या तेल डालना पास्ता को आपस में चिपकने से बचाने के लिए ज़रूरी है।
  • जब पास्ता नरम हो जाए तो आंच बंद कर दें और पानी को निकाल दें और उबले हुए पास्ता को बर्तन में ही रहने दें।
  • जैसे ही आप उबले हुए पास्ता से पानी निकाल दें, इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से पास्ता टूटेगा नहीं और अघुलनशील रहेगा।
  • एक पैन में 2 बड़े चम्मच घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। घी के गर्म होने पर इसमें हरी मिर्च, जीरा, अजवायन, लहसुन, प्याज, गाजर, हरी मटर और शिमला मिर्च डालें। इसे 4 - 5 मिनट तक भूनें जब तक कि प्याज हल्का ब्राउन न हो जाए।
  • अब इसमें टमाटर, 1/3 छोटा चम्मच नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसे 1 - 2 मिनट के लिए भूनें जब तक की सभी सब्जियां नरम हो जाएं और इसमें से एक अच्छी खुशबू आने लगे।
  • इसमें उबला हुआ पास्ता डालें और अच्छी तरह मिलाएँ और एक मिनट तक पकाएँ। गैस बंद कर दें, क्रीम डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। पास्ता का स्वाद के चख लें और स्वादानुसार नमक या अन्य मसाले डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  • धनिया पत्ती से गार्निश करें।
  • स्वादिष्ट मसाला पास्ता परोसने के लिए तैयार है। गरमा गरम पास्ता को टोमैटो-सॉस के साथ परोसें।

सुझाव और विविधता

रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

To read the recipe of MASALA PASTA in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious masala pasta

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok