पंजाबी चना मसाला कैसे बनाये
पंजाबी चना मसाला की रेसिपी
चना मसाला सफेद छोले से बना एक स्वादिष्ट पंजाबी व्यंजन है और पूरे भारत में लोकप्रिय है। यह मसालेदार करी पकवान सफेद छोले (काबुली चना), प्याज, टमाटर और भारतीय मसालों, विशेष रूप से चना मसाला से बना है। यह स्वादिष्ट व्यंजन दोपहर के भोजन या रात के खाने के लिए चावल, भटूरे या चपाती के साथ परोसा जाता है। पंजाब में या सबसे ज्यादा यह भटूरे के साथ परोसा जाता है और छोले भटूरे के नाम से बहुत प्रसिद्ध है। छोले को चाय पत्ती और आंवले के साथ उबाला जाता है जिससे इसे एक विशेष स्वाद और रंग मिलता है और खास चना मसाला इसे एक विशेष स्वाद देता है। पंजाबी चना मसाला बनाने के यह विधि आपको विस्तृत जानकारी देती है छोले को चाय के पाउडर और आंवले के साथ उबालने से लेकर तड़का लगाने तक। पंजाबी चना मसाला की इस विस्तृत रेसिपी का पालन करें और इस स्वादिष्ट व्यंजन को अपने घर पर बनाएं और इसका आनद लें।
- तैयारी का समय :
- 8 घंटा
- खाना पकाने के समय :
- 40 मिनट
- भोजन का प्रकार :
शाकाहारी
- 1 Review | 38 Likes
चना मसाला की सामग्री
सामग्री
| काबुली चना | 1 1/2 कप | बड़ी इलायची | 1 |
| हरी इलायची | 4 | काली मिर्च | 7 - 8 |
| दालचीनी | 1 छोटा टुकड़ा | लौंग | 4 - 5 |
| तेज पत्ता | 1 | सूखा आंवला | 4 टुकड़े |
| चाय पत्ती | 3/4 छोटा चम्मच | बेकिंग सोडा | 1/2 छोटा चम्मच |
| नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | अजवायन | 1 छोटा चम्मच |
| बारीक कटा हुआ लहसुन | 1/2 छोटा चम्मच | बारीक कटा हुआ अदरक | 1/2 छोटा चम्मच |
| बारीक कटा हुआ प्याज़ | 2 मध्यम (1 कप कटा हुआ) | हल्दी | 1/2 छोटा चम्मच |
| लाल मिर्च पाउडर | 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | धनिया पाउडर | 1 बड़ा चम्मच |
| जीरा पाउडर | 1 बड़ा चम्मच | चना मसाला | 1 बड़ा चम्मच |
| टमाटर की प्यूरी | 3 - 4 मध्यम (1 कप प्यूरी) | कसूरी मेथी | 1/4 छोटा चम्मच |
| अमचूर | 1/2 बड़ा चम्मच | घी या तेल | 2 बड़ा चम्मच |
| पानी | 3 कप |
विधि
- सफेद चने को लगभग 8 घंटे तक या रात भर के लिए पानी में भिगो दें।
- मसालों को बांधने के लिए एक मलमल का कपड़ा लें। कपड़े में बड़ी इलायची, काली मिर्च, हरी इलाइची, दालचीनी, लौंग, तेज पत्ता, सूखे आंवले और चाय पत्ती डालकर पोटली बनाकर बांध लें।
- एक प्रेशर कुकर लें और उसमें मसाले की पोटली, भीगे हुए चने, बेकिंग सोडा, 3 कप पानी और नमक डालें। कुकर का ढक्कन लगा कर चने को 4 सीटी आने तक उबाल लीजिए। पहली सीटी तेज आंच पर और बाद में धीमी आंच पर।
जब तक चने उबल रहे हैं, तब तक हम इसके लिये मसाला तैयार कर लेते हैं।
मसाला
- कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी या तेल डाल कर मध्यम आंच पर गरम कीजिये। घी के गरम होने पर इसमें अजवायन, लहसुन, अदरक और कटा हुआ प्याज डालकर अच्छी तरह चलाएं, बीच-बीच में हिलाते हुए प्याज के हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और चना मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इसे एक मिनट तक चलाते हुए भूनें। टमाटर की प्यूरी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसमें एक चुटकी नमक, कसूरी मेथी और अमचूर पाउडर डाल कर मिलाएं। इसे तब तक भूनें जब तक कि मसाला गाढ़ा न हो जाए।
- इस बीच चने भी उबाल गए हैं। कुकर का प्रेशर निकाल कर उबले हुये चनों को कुकर से निकाल लीजिये और पानी को बाद में इस्तेमाल के लिये रख दीजिये।
- कपड़े के पोटली को चने से बाहर निकाल दीजिये और उबले हुये चने कढ़ाई में मसाले में डाल दीजिये। इसे लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाये। पकाते वक़्त थोड़े से चने मैश कर के मसाले में मिला दीजिये जिससे मसाला चने का स्वाद भी बढ़ेगा और इसकी ग्रेवी भी गाड़ी हो जायेगी।
- चने उबालने में जो पानी इस्तेमाल किया था उसमे से आधा पानी डाल दीजिये। चने को मध्यम आंच पर लगभग 15 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएं। अगर आपको ग्रेवी ज्यादा पसन्द है या चने की ग्रेवी गाढ़ी लग रही है तो आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार थोड़ा और पानी मिला सकते हैं और 2-3 मिनिट तक और पका सकते हैं।
- चना मसाला तैयार है। इसे भटूरे, चावल या चपाती के साथ गरमा गर्म परोसे और इसका आनंद लें।
सुझाव और विविधता
चने मसाले के साथ हरी मिर्च का अचार इस स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद बढ़ा देगा।
To read the recipe of CHANA MASALA in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious chana masala
रवा डोसा
रवा (सूजी) और चावल के आटे से बना रवा डोसा एक पतला और कुरकुरा व्यंजन है, जो घर पर पकाने के लिए बहुत आसान और स्वादिष्ट डोसा है। अन्य चावल डोसा के विपरीत, रवा डोसा को रात भर खमीर उठाने के लिए बैटर की है...छोले भटूरे
छोले भटूरे उत्तर भारत का खास तौर पर उत्तर भारत का सबसे पसंदीदा भोजन है।भटूरा: भटूरा एक फूली हुआ क्लासिक भारतीय रोटी है जिसे हमेशा छोले के साथ परोसा जाता है। भटूरे एक डीप फ्राई रोटी हैं और इसे मैदा से...सूजी उपमा
सूजी या रवा से बना उपमा एक लोकप्रिय, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन है। इसे सुबह के नाश्ते के रूप में बहुत पसंद किया जाता है। उपमा बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को भुना जाता है फिर सब्जियों, मसालों...वेज फ्राइड राइस
फ्राइड राइस एक स्वादिष्ट और लोकप्रिय व्यंजन है जिसे पहले से पके हुए चावल या फिर ताज़े पके चावल से बनाया जा सकता है। फ्राइड राइस बनाने के लिए चावल को सब्जियों, अंडे, समुद्री भोजन जैसे की मछली या झींगा...बेसन चीला
बेसन चीला एक स्वादिष्ट मसालेदार बेसन से बना व्यंजन है जो विशेष रूप से उत्तर भारतीयों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। इन स्वादिष्ट बेसन के चीलों को सुबह के नाश्ते में या शाम की चाय के साथ या कॉफी के साथ...