कैसे बनाये मसाला अंडा करी
मसाला अंडा करी बनाने की विधि
अंडा प्रोटीन का बेहतरीन एक स्रोत हैं और इनका इस्तेमाल कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में किया जाता है। अंडा मसाला करी या अंडा करी उन लाजवाब व्यंजन मे से एक है। मसालेदार ग्रेवी में उबले हुए अंडे डाल कर मसाला अंडा करी को बनाया जाता हैं। वैसे तो अंडा करी बनाने की बहुत सी विधि है पर मुख्यता इसे दो तरह से बनाया जा सकता है, एक उबले हुए अंडे के साथ जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय अंडा करी है और दूसरी अंडा करी की रेसिपी में अंडे के ऑमलेट का इस्तेमाल किया जाता है। हम यहां उबले हुए अंडे के साथ स्वादिष्ट अंडा मसाला करी बनाने की विधि साँझा कर रहे हैं। इस अंडा मसाला करी की विधि का पालन करें और दोपहर के भोजन या रात के खाने मे इस स्वादिष्ट डिश का आनंद लें।
- तैयारी का समय :
- 10 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 20 मिनट
- भोजन का प्रकार :
अंडे की रेसिपी
- 1 Review | 38 Likes
अंडा करी की सामग्री
सामग्री
उबले हुए अंडे | 4 | बारीक कटे हुए टमाटर | 3 मध्यम |
बारीक कटे हुए प्याज | 2 मध्यम | गरम मसाला | 3/4 छोटा चम्मच |
अदरक लहसुन का पेस्ट | 1 छोटा चम्मच | हल्दी पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | चाट मसाला | 1 छोटा चम्मच |
जीरा पाउडर | 1 छोटा चम्मच | नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
मीट मसाला | 1 छोटा चम्मच | घी या तेल | आवश्यकतानुसार |
हरी इलायची पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
विधि
- अंडो को उबाल कर उनका छिलका हटा दें।
- उबले हुए अंडो को डीप फ्राई करने के लिए एक कड़ाई में घी या तेल तेज आंच पर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए, तो आंच को मध्यम कर दें और इसमें उबले हुए अंडे डालें। अंडो को 1 मिनिट तक फ्राई करे, इन्हे ज्यादा न फ्राई करें नहीं तो अंडे सख्त हो जाएंगे।
- अंडो को निकाल कर एक तरफ रख दें। दूसरे बर्तन में 2 बड़े चम्मच घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। घी के गरम होने पर इसमें प्याज, टमाटर, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला, हरी इलायची पाउडर और मीट मसाला डालें। इसे अच्छे से चलाते हुए तब तक भूनें जब तक टमाटर नरम न हो जाए और प्याज हलके गुलाबी न हो जाए।
- इसमें लगभग 2 - 3 कप पानी डालकर उबलने दें। उबाल आने पर तले हुए अंडे डालें और ग्रेवी को अपनी पसंद के अनुसार गाढ़ी होने तक पकाएं। बीच बीच मे हिलाते रहे ताकि ग्रेवी नीचे पैन मे चिपके नहीं।
- दोपहर के भोजन या रात के खाने मे रोटी या चावल के साथ गरमा गरम अंडा करी का आनंद लें।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे अन्य अंडे के व्यंजनों को भी आजमाएं।
To read the recipe in English: CLICK HERE
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious egg curry
अंडे से बने क्रिस्पी ।...
एग फिंगर्स स्टीम में पके हुए अंडे से बना एक स्वादिष्ट स्नैक्स है जो अंदर से बहुत नरम और बाहर से बहुत कुरकुरा होता है। इस रेसिपी के साथ घर पर क्रिस्पी, कुरकुरे और स्वादिष्ट स्नैक एग फिंगर्स बनाना बहुत...अंडे से बने क्रिस्पी ।...
एग फिंगर्स एक स्वादिष्ट अंडे से बने स्नैक्स है जो अंदर से बहुत नरम और बाहर से क्रिस्पी और कुरकुरे हैं। अंडे से बने स्वादिष्ट और क्रिस्पी स्नैक्स एग फिंगर्स बनाने की विधि । कुरकुरे एग फिंगर्स की रेसिपी...चीज़ आमलेट
अंडे का ऑमलेट सबसे पसंदीदा और सेहतमंद नाश्ता है, और ऑमलेट में चीज़ स्टफिंग के साथ चीज़ ऑमलेट बहुत स्वादिष्ट होता है, साथ ही यह एक सेहतमंद नाश्ता भी है। चीज़ ऑमलेट न केवल एक सेहतमंद और स्वादिष्ट नाश्ता...मसाला फ्रेंच टोस्ट
फ्रेंच टोस्ट एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि घर पर बनाने में भी बहुत आसान है। फ्रेंच टोस्ट ब्रेड और अंडे से बनता है जो आपके नाश्ते को सेहत और स्वाद से भरपूर बनाता है। के...