User Image लॉग इन | पंजीकरण

स्पेनिश ऑमलेट कैसे बनाये

  • स्पेनिश ऑमलेट बनाने की बेहतरीन विधि

    MyDelicious Recipes-Spanish Omelette

    अंडे, तले हुए प्याज और कुरकुरे आलू से बने स्वादिष्ट एवं लोकप्रिय स्पेनिश ऑमलेट को स्पेनिश टॉर्टिला के नाम से भी जाना जाता है। इस स्वादिष्ट व्यंजन की उत्पत्ति स्पेन में हुई है। नाश्ते में अंडे खाना हमेशा सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। हममें से जो लोग ऑमलेट खाने के शौकीन हैं वो ऑमलेट बनाना भी जानते हैं लेकिन स्पेनिश ऑमलेट एक नई रेसिपी है जो बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद है।

    एक स्वादिष्ट स्पेनिश आमलेट बनाने के लिए आपको केवल आलू, प्याज, अंडे, नमक, काली मिर्च और जैतून का तेल चाहिए। सबसे पहले आलू को छीलकर पतले गोल टुकड़ो में काट लें और प्याज को भी पतले गोल टुकड़ो में काट लें।

    आलू और प्याज़ को मध्यम आँच पर, बीच-बीच में हिलाते हुए डीप फ्राई करें, जब तक कि प्याज पारदर्शी न हो जाएँ और आलू नरम न हो जाएँ।

    काली मिर्च और नमक के साथ एक कटोरे में अंडे फेंट लें। आलू और प्याज के अच्छे से फ्राई होने पर इन्हें कड़ाही से निकाल लें। इन फ्राई किये हुए आलू और प्याज को फेंटे हुए अंडे में डालें और मिलाएँ।

    इसके बाद इस मिश्रण को एक पैन में डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। इसे मध्यम आंच पर नीचे की तरफ से हल्का ब्राउन होने तक पकाएं। दूसरी तरफ सेंकने के लिए ऑमलेट को पलट दें और मध्यम आंच पर दूसरी तरफ से भी हल्का ब्राउन होने तक पकाएं। स्पेनिश ऑमलेट को गरमा गरम परोसें।

    स्पैनिश ऑमलेट एक स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है और यह किसी भी अवसर के लिए एक बेहतरीन व्यंजन है। यह एक संतोषजनक व्यंजन है जिसका आनंद सुबह के नाश्ते, दोपहर या रात के खाने में लिया जा सकता है। हमारी इस बेहतरीन रेसिपी से इसे घर पर बनाए और इसका आनंद लें।

    • तैयारी का समय :
    • 15 मिनट
    • खाना पकाने के समय :
    • 20 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • स्नैक्स

      ,

      अंडे की रेसिपी

MyDelicious Recipes-Spanish Omelette
  •          
  • 1 Review | 1 Like
 

सुझाव और विविधता

To read the recipe in English: CLICK HERE

  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan  Batra Pawan Batra

    Delicious spanish omelette

 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok