कैसे बनाएं स्वादिष्ट अंडा भुर्जी
अंडा भुर्जी बनाने की विधि
अंडा भुर्जी एक बहुत ही स्वादिष्ट मसालेदार बहुत लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है। यह भारतीय अंडे से बना स्वादिष्ट व्यंजन पूरे भारत में बहुत पसंद किया जाता है। अंडा भुर्जी अंडे से बने वयंजनो में सबसे आसान और स्वाद व्यंजन है जिसे आप कुछ बुनियादी सामग्री के साथ सिर्फ 15 मिनट में कभी भी बना सकते हैं। आप इस व्यंजन का आनंद सादी रोटी या लच्छा पराठा के साथ ले सकते हैं, या फिर आप अंडे भुर्जी का आनंद ऐसे ही स्नैक्स के रूप में भी ले सकते है। स्वादिष्ट अंडा भुर्जी बनाने की विधि हम आपके साथ साझा कर रहे हैं, जिसका पालन करके आप इस स्वादिष्ट व्यंजन को आसानी से अपने घर पर कभी भी बना सकते हैं।
- तैयारी का समय :
- 10 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 10 मिनट
- भोजन का प्रकार :
अंडे की रेसिपी
- 1 Review | 38 Likes
अंडा भुर्जी की सामग्री
सामग्री
अंडे | 3 | मक्खन या तेल | 2 बड़े चम्मच |
दूध (वैकल्पिक) | 2 - 3 बड़े चम्मच | बारीक कटी हुई हरी मिर्च | 2 |
बारीक कटा हुआ प्याज | 1 बड़ा | गरम मसाला | 1 छोटा चम्मच |
चाट मसाला | 1/2 छोटा चम्मच | बारीक कटा हुआ टमाटर (वैकल्पिक) | 1 छोटा |
नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
हरा धनिया | सजाने के लिये |
विधि
- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में अंडे तोड़ लें।
- इसमें दूध, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें और मिश्रण को बीटर से अच्छी तरह फेंटें और एक तरफ रख दें।
- एक पैन में मध्यम आंच पर मक्खन या तेल गरम करें।
- मक्खन के पिघल जाने पर इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें और इसमें से अच्छी महक भी आने लगे।
- पैन में अंडे और मसाले का मिश्रण डालें और मिश्रण को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि अंडे का मिश्रण छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाए और जलने से भी बचे।
- जब यह लगभग पक जाए तो इसमें गरम मसाला और चाट मसाला डालें और लगभग 2 मिनट तक और भूनें।
- अंडे की भुर्जी खाने के लिए तैयार है।
- इसे धनिया पत्ती से सजाकर सर्व करें।
सुझाव और विविधता
दूध इसके छोटे टुकड़े बनाने में मदद करता है और एक अलग ही स्वाद देता है।
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारी अन्य अंडे से बने वयंजनो की रेसिपी।
To read the recipe of EGG BHURJI in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious egg bhurji
अंडा भुर्जी
अंडा एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक भोजन है। अंडे से तरह-तरह के व्यंजन बनाए जा सकते हैं जैसे अंडा भुर्जी, आमलेट, उबले अंडे आदि। अंडा भुर्जी एक फ्राई किया हुआ अंडे का व्यंजन है। अंडा भुर्जी अंडे से और...अंडा करी
अंडे प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत हैं, अंडे बहुत ही उपयोगी सामग्री हैं जिनका उपयोग कई स्वादिष्ट और स्वस्थवर्धक व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। अंडा करी अंडे से बना एक स्वादिष्ट सबसे लोकप्रिय और व्यंजन...अंडा करी
अंडा प्रोटीन का बेहतरीन एक स्रोत हैं और इनका इस्तेमाल कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में किया जाता है। अंडा मसाला करी या अंडा करी उन लाजवाब व्यंजन मे से एक है। मसालेदार ग्रेवी में उबले हुए अंडे डाल...चीज़ आमलेट
अंडे का ऑमलेट सबसे पसंदीदा और सेहतमंद नाश्ता है, और ऑमलेट में चीज़ स्टफिंग के साथ चीज़ ऑमलेट बहुत स्वादिष्ट होता है, साथ ही यह एक सेहतमंद नाश्ता भी है। चीज़ ऑमलेट न केवल एक सेहतमंद और स्वादिष्ट नाश्ता...मसाला फ्रेंच टोस्ट
स्वादिष्ट चीज़ फ्रेंच टोस्ट न केवल स्वादिष्ट है बल्कि घर पर जल्दी और आसानी से बनने वाला पौष्टिक नाश्ता है। मसाला फ्रेंच टोस्ट एक भारतीय अंदाज़ में बनाया गया फ्रेंच टोस्ट है। जो आपके फ्रेंच टोस्ट को है...