User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

कैसे बनाये दही के कबाब

  • दही के कबाब की रेसिपी

    दही कबाब एक नरम, स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्नैक्स है जिसका आनंद आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ किटी पार्टी, जन्मदिन या अपने घर पर किसी भी अन्य पार्टी या किसी भी विशेष अवसर पर ले सकते हैं। यह कबाब इतना स्वादिष्ट कि आपके मेहमानों को यह डिश जरूर पसंद आएगी। इस देखते ही उनके मुंह में पानी आ जाएगा। स्वादिष्ट दही के कबाब को दही के शोले के नाम से भी जाना जाता है। दही कबाब उत्तरी भारत का एक बहुत लोकप्रिय शाकाहारी कबाब हैं। दही कबाब या दही के शोले की रेसिपी भी बहुत ही आसान है।

    ये स्वादिष्ट कबाब हंग कर्ड या लटकाया हुआ दही, बेसन, ब्रेड क्रुम्ब्स और कुछ मसालों के साथ बनाए जाते हैं। दही कबाब उत्तर भारत के रेस्टोरेंट और होटल में बहुत लोकप्रिय हैं। कबाब अंदर से इतना नरम होता है की ये मुंह में जाते ही घुल जाता है, जबकि कबाब के बाहर से कुरकुरा होता है। दही कबाब के बेहतरीन स्वाद का आनंद लेने के लिए इसे हरी चटनी के साथ ऐपेटाइज़र या स्नैक्स के रूप में परोसा जाता है। दही कबाब या दही के शोले की रेसिपी का पालन करें और अपने मेहमानों के लिए एक बेहतरीन और स्वादिष्ट स्नैक बनाएं।

    • तैयारी का समय :
    • 20 मिनट
    • खाना पकाने के समय :
    • 15 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • स्नैक्स

      ,

      शाकाहारी

  •          
  • 1 Review | 38 Likes
   

दही के कबाब की सामग्री

सामग्री

भरावन के लिए

घी 1 1/2 बड़े चम्मच काजू 1/2 कप
तले हुए प्याज / बिरिस्ता 1/3 कप सौंफ, कुटा हुआ 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च, बारीक कटी हुई 2 हरा धनिया, कटा हुआ 1/4 कप
नमक 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
भुना जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच हंग कर्ड या लटकाया हुआ दही 2 बड़े चम्मच

दही कबाब के लिए

हंग कर्ड या लटकाया हुआ दही 2 कप नमक 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
काली मिर्च, कुटी हुई 1/2 छोटा चम्मच ब्रेड क्रम्ब 1/3 कप
जायफल, कद्दूकस किया हुआ 1/2 छोटा चम्मच भुना हुआ बेसन 1/4 कप
घी या तेल डीप फ्राई करने के लिए    

कोटिंग के लिए

ब्रेड क्रम्ब 2 कप पोहा, चूरा बनाया हुआ 1/3 कप

विधि

दही को मलमल के कपड़े में बांधकर फ्रिज में लटका दें और दही के नीचे पानी इकट्ठा करने के लिए एक खाली कटोरी रख दें और इसे 8 - 10 घंटे या रात भर के लिए रख दें। आपका हंग कर्ड बनकर तैयार है।

नोट: आप दही को फ्रिज के बाहर भी टांग सकते हैं लेकिन इसमें दही के खट्टा होने की संभावना ज्यादा होती है।

भरावन

  • एक नॉन स्टिक पैन में मध्यम आँच पर 1 1/2 बड़े चम्मच घी गरम करें। घी के हल्का गर्म होने पर इसमें काजू डालकर लगातार चलाते हुए थोड़ा सा भून लीजिए।
  • काजू के थोड़ा ठंडा होने पर  बारीक बारीक काट लें।
  • एक बड़े कटोरे में बारीक कटे काजू, तले हुए प्याज (बिरिस्ता), सौंफ, बारीक कटी हरी मिर्च, कटा हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च और भुना जीरा पाउडर, 2 बड़े चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • भरावन तैयार है। इसे बाद में उपयोग करने के लिए अलग रख दें।

दही कबाब

  • एक कटोरे में 2 कप हंग कर्ड लें, उसमें नमक, कुटी हुई काली मिर्च, 1/3 कप ब्रेड क्रम्ब्स और कद्दूकस किया हुआ जायफल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • इसमें भुना हुआ बेसन छान कर डालें और अच्छी तरह मिला लें।
  • एक प्लेट में 2 कप ब्रेड क्रम्ब्स लें, 1/3 कप पोहे का चूरा डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  • अपने हाथ में एक छोटी बॉल के आकार का लटका हुआ दही लें, कुछ भरावन लें और उस दही को भरावन से भर दें और इसे दही से अच्छी तरह से बंद कर दें ताकि भरावन उसमें से न निकले। इससे गोल बॉल का आकार बना लें।
  • उस बॉल को ब्रेड क्रम्ब और पोहा के मिश्रण में डालें और मिश्रण से अच्छी तरह कोट करें।
  • इस तरह सारे कच्चे कबाब बनाकर एक प्लेट में रख लें।
  • इन्हें 5 - 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि ये थोड़े जम जाये और टूटे नहीं।
  • एक कड़ाही में मध्यम आंच पर घी या तेल गरम करें, घी मध्यम गर्म होने पर सावधानी से 3 से 4 कच्चे कबाब डालें। इन्हें धीरे-धीरे चलाते हुए क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
  • इन्हें घी से निकाल कर एक टिशू पेपर पर रखे ताकि यह अतिरिक्त घी सोख ले।
  • बचे हुए कबाब को भी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये।
  • हरी चटनी के साथ स्वादिष्ट दही कबाब का आनंद लें।

सुझाव और विविधता

रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

To read the recipe of DAHI KE KEBAB | DAHI KE KABAB in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious dahi ke kebab | dahi ke kabab

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok