User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

चॉकलेट अखरोट कुकीज कैसे बनाये

  • चॉकलेट अखरोट कुकीज बनाने की विधि

    चॉकलेट कुकीज़ या बिस्कुट, चॉकलेट के स्वाद के साथ बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। यह इतना स्वादिष्ट होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। यदि कुकीज़ घर पर ताजा बेक की जाती हैं, तो यह आश्चर्यजनक रूप से स्वादिष्ट होती है। मक्खन, अंडा, आटा, चॉकलेट चिप्स, चॉकलेट पाउडर आदि के साथ चॉकलेट कुकीज या बिस्कुट घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं। आप इसे और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें अखरोट का इस्तेमाल भी कर सकते है। आप चॉकलेट चिप्स और अखरोट के साथ चॉकलेट कुकीज़ बनाने की इस बेहतरीन विधि का पालन करके आसानी से स्वादिष्ट चॉकलेट कुकीज अपने घर पर बना सकते हैं।

    • तैयारी का समय :
    • 10 मिनट
    • खाना पकाने के समय :
    • 30 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • कुकीज़

  •          
  • 1 Review | 38 Likes
   

चॉकलेट कुकीज़ की सामग्री

सामग्री

चॉकलेट चिप्स 3/4 कप मैदा 1 1/4 कप
मक्खन 1/2 कप चीनी पाउडर 3/4 कप
अंडा 1 वैनिला एसेंस 1 छोटा चम्मच
चॉकलेट पाउडर 1/4 कप बेकिंग सोडा 1/2 छोटा चम्मच
नमक एक चुटकी अखरोट 1/4 कप

विधि

  • पहले ओवन को 180º पर गरम होने के चला दें।
  • एक बड़ा कटोरा लें, इसमें मक्खन, अंडा, चीनी और वेनिला एसेंस डाल कर तब तक फेंटें जब तक यह फूल न जाए।
  • मैदा, कोको पावडर, बेकिंग सोडा और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाने के लिए फिर से फैंटे।
  • मिश्रण में अखरोट और चॉकलेट चिप्स डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
  • इस मिश्रण को माइक्रोवेव सेफ प्लेट में एक एक चम्मच करके थोड़ी थोड़ी दूरी पर डालें।
  • इन गोल आकार के मिश्रण को पहले से गरम अवन में 8 से 10 मिनट के लिए या सेट होने तक बेक करें।
  • इसे ओवन से बाहर निकालें और ठण्ड होने के कुछ देर के लिए छोड़ दे। पूरी तरह से ठंडा करने के लिए इसे वायर रैक में रख दें ताकि कुकीज को नीचे से भी हवा लगे।
  • पूरी तरह से ठंडा होने पर स्वादिष्ट चॉकलेट कुकीज परोसने के लिए तैयार हैं।

सुझाव और विविधता

रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

To read the recipe of CHOCOLATE COOKIES in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious chocolate ies

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok