कैसे बनाये स्वादिष्ट जीरा बिस्कुट
जीरा बिस्कुट की रेसिपी
जीरा बिस्कुट एक स्वादिष्ट बिस्कुट है जो थोड़ा नमकीन बिस्कुट है इसे जीरा कुकीज़ भी कहा जाता है भारत में बहुत लोकप्रिय है और चाय के समय के लिए एक आदर्श बिस्कुट है। मूल रूप से यह एक मीठा और नमकीन बिस्कुट है जो मैदे से जीरा के स्वाद के साथ बनाया जाता है। लोग चाय के साथ जीरा बिस्कुट खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग तो बिस्कुट को चाय में डुबोकर खाना पसंद करते हैं। यह जीरा बिस्कुट इतना स्वादिष्ट होता है कि इसे चाय के साथ खाना हर कोई पसंद करता है और अगर बिस्कुट घर पर बने तो स्वाद दोगुना हो जाता है। हम स्वादिष्ट जीरा बिस्कुट की एक आसान रेसिपी साँझा करने जा रहे हैं, इस रेसिपी का पालन करें और घर पर आसानी से जीरा बिस्कुट बनाएं।
- तैयारी का समय :
- 20 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 25 मिनट
- भोजन का प्रकार :
कुकीज़
- 1 Review | 38 Likes
जीरा बिस्कुट की सामग्री
सामग्री
पिघला हुआ मक्खन | 1/4 कप | पिसी हुई चीनी | 1/4 कप |
बेकिंग पाउडर | 1 छोटा चम्मच | नमक | 1/2 छोटा चम्मच |
जीरा | 1 छोटा चम्मच | अंडा | 1 |
मैदा | 1 कप | तेल | थोड़ा सा |
विधि
- एक पैन में जीरा लगातार चलाते हुए एक मिनट तक भूनें और एक तरफ रख दें।
- एक ढक्कन, एक स्टैंड और एक प्लेट के साथ एक भरी तले वाला बड़ा बर्तन लें, प्लेट ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए बल्कि ऐसी होनी चाहिए जो स्टैंड के ऊपर बर्तन के अंदर आराम से रखी जा सके।
- पूरी प्लेट पर हलकी मात्रा में तेल लगा कर एक तरफ रख दे।
- मक्खन को गरम कर के पिघलाएँ, लेकिन इसे ज्यादा गरम न करें, हमें बस मक्खन को पिघलाने की ज़रूरत है।
- एक बड़े बर्तन में पिघला हुआ मक्खन डाले। इसमें चीनी पाउडर डालें और व्हिस्क की मदद से अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें बेकिंग पाउडर, नमक, अंडा और 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- धीरे-धीरे इसमें मैदा डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसका आटा गूंथ लें। आटे को लगभग 10 - 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- एक बटर पेपर लें और उसके ऊपर गुंथे हुए आटे को रखें और दूसरे बटर पेपर से ढककर दबा दें। बेलन का उपयोग करके, आटे को बटर पेपर के बीच में ही बेल ले, आटे को लगभग 1/2 मोटाई तक बेलें।
- इसके ऊपर बचा हुआ जीरा छिड़क कर हल्का सा और बेल लें ताकि जीरा ऊपर से अच्छी तरह चिपक जाए। मोल्ड या बोतल के ढक्कन का उपयोग करके इस आटे को गोल गोल बिस्कुट के आकार में काट लें। इन्हें तेल लगी हुई प्लेट में रखें।
- बचा हुआ आटा इकट्ठा करके फिर से बेल लें और उससे बिस्कुट बना लें।
- एक भारी तले का बर्तन लें, उसके अंदर एक स्टैंड रखें या आप स्टैंड के स्थान पर एक छोटा कटोरा भी रख सकते हैं और उसके ऊपर कच्चे बिस्कुट वाली प्लेट रख दे
- बर्तन को ढक्कन से ढक दें और ढक्कन को मोटे कपड़े से ढक दें और मध्यम आंच पर लगभग 20 - 25 मिनट तक पकने दे।
- इसे पहले 2 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकने दे और फिर आंच को थोड़ा धीमा कर दें और लगभग 20 मिनट तक पकने दे।
- स्वादिष्ट जीरा बिस्कुट तैयार है। आंच बंद कर दें और बिस्कुट को निकाल कर कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। प्लेट को धयान से निकाले क्यों की यह बहुत अधिक गर्म होगी।
सुझाव और विविधता
इस रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
To read the recipe in English: CLICK HERE
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious jeera biscuit
चॉकलेट कुकीज़
चॉकलेट कुकीज़ या बिस्कुट, चॉकलेट के स्वाद के साथ बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। यह इतना स्वादिष्ट होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। यदि कुकीज़ घर पर ताजा बेक की जाती हैं, तो यह रूप से...चॉकलेट कुकीज़
चॉकलेट कुकीज या बिस्कुट बहुत ही स्वादिष्ट और चॉकलेट के स्वाद वाली पूरी दुनिया में मशहूर कुकीज हैं। चॉकलेट कुकीज बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आती है। ताजा बनी कुकीज़ और भी अधिक आश्चर्यजनक रूप से लगती I...चॉकलेट कुकीज़
चॉकलेट बिस्किट या कुकीज खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। चॉकलेट कुकीज आसानी से उपलब्ध होने वाली सामग्री जैसे की मक्खन, मैदा, चॉकलेट पाउडर आदि से घर पर...नानखताई
नानखताई एक स्वादिष्ट अंडे के बिना बनने वाली कूकीज है जो हल्की और कुरकुरी होती है, जिसे घी, मक्खन, हरी इलायची और चीनी के साथ गेहूं के आटे और बेसन के मिश्रण से बनाया जाता है। स्वादिष्ट नानखताई भारत में...जीरा बिस्कुट
जीरा बिस्कुट जीरा के साथ स्वाद के साथ एक स्वादिष्ट मीठा और नमकीन बिस्कुट है। जीरा बिस्कुट को जीरा कुकीज़ भी कहा जाता है जो भारत में चाय के साथ एक बहुत ही लोकप्रिय और आदर्श बिस्कुट है। मीठा और नमकीन के...