स्वादिष्ट सूजी का हलवा बनाने की विधि
सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी
सूजी का हलवा पूरे भारत में एक बहुत लोकप्रिय मिठाई है और इसे कई धार्मिक अवसरों पर भगवान को चढ़ाने के लिए प्रसाद के रूप में भी बनाया जाता है। भगवान की प्रार्थना के बाद, सूजी का हलवा सभी भक्तों को भगवान के आशीर्वाद के रूप में परोसा जाता है। सूजी के हलवे को शीरा और रवा केसरी के नाम से भी जाना जाता है। सूजी का हलवा या रवा केसरी पकाने की विधि लगभग एक जैसी है। बिना दूध के तैयार बादाम, किशमिश और काजू से भरा एक नरम और मीठा सूजी का हलवा किसी भी अवसर के लिए एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट मिठाई है, जो किसी भी बेहतरीन मिठाई को कड़ी टक्कर दे सकती है। इस सूजी के हलवे को इलायची पाउडर, केसर जैसे विभिन्न स्वादों के साथ बनाया जा सकता है। हम यहां सूजी के हलवे को बनाने की सरल और आसान विधि साझा कर रहे हैं।
- तैयारी का समय :
- 5 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 20 मिनट
- भोजन का प्रकार :
आइसक्रीम और मिठाई
- 1 Review | 38 Likes
सूजी का हलवा की सामग्री
सामग्री
सूजी | 1/2 कप | घी | 1/3 कप |
पानी | 1 1/2 कप | चीनी | 1/2 कप |
बारीक कटे हुए बादाम | 5 - 7 | बारीक कटे हुए काजू | 5 - 7 |
किशमिश | 25 - 30 | हरी इलायची पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
विधि
- एक गहरा बर्तन लें और उसमें मध्यम आंच पर पानी उबालें। इसमें चीनी डालें और पानी को तब तक उबलने दें जब तक कि चीनी पूरी तरह से घुल न जाए। इसे बाद में इस्तेमाल करने के लिए एक तरफ रख दें।
- एक भारी तले की कड़ाई में मध्यम आंच पर घी गरम करें। जब घी पिघल जाए तब इसमें सूजी डालें और इसे लगातार चलाते हुए सुनहरा भूरा होने तक भूनें, जब तक इसमें से भीनी भीनी खुशबु ना आने लगे।
- सूजी सुनहरे भूरे रंग की हो जाएगी और आपको एक अच्छी और सुखद सुगंध देगी। इसमें लगभग 5 - 7 मिनट का समय लगेगा।
- आँच को कम करें, उबला हुए पानी और चीनी का मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। आँच को मध्यम कर दें और लगातार चलाते हुए पकाएँ, ताकि इसमें कोई गांठ ना पड़े।
- लगभग 3 - 4 मिनट तक पकाएं या तब तक जब तक की सारा पानी ना सुख जाए और यह कुछ जम जाए। अब इसमें इलायची पाउडर, बारीक कटे बादाम, बारीक कटे काजू और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिलाये।
- स्वादिष्ट सूजी का हलवा परोसने के लिए तैयार है।
सुझाव और विविधता
यदि आप इसमें केसर डालना चाहते है तो 2 से 5 केसर के धागे भी थोड़ी सी मात्रा (2 - 3 चम्मच) दूध में घोलकर सूजी भूनते समय डाल सकते हैं।
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe in English: CLICK HERE
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 1.04 : 0.03 : 0.02 : 0.01 : 0.0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious suji ka halwa
बूंदी के लड्डू
बूंदी के लड्डू दिवाली, होली आदि त्योहारों, शादियों या विशेष रूप से पूजा के अवसर पर भारत की सबसे लोकप्रिय मिठाई हैं। बूंदी, बेसन के घोल को तल कर बनाई गई छोटी छोटी बूंदें हैं और लड्डू इन्ही बूंदी को गई...मूंग दाल का हलवा
मूंग दाल का हलवा एक स्वादिष्ट मिठाई है जो उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम में खाई जाती है, क्योंकि यह एक सेहतमंद मिठाई है और माना जाता है कि यह आपके शरीर को गर्म रखती है और आपको ठंड के प्रभाव से बचाती...केसर पिस्ता कुल्फी
कुल्फी भारत की एक जमी हुई मिठाई है जिसे पारंपरिक भारतीय आइसक्रीम भी कह सकते है। भारत में कुल्फी 16वीं सदी से बनती आ रही है। यह भारत की बहुत ही स्वादिष्ट और प्रसिद्ध जमी हुई मिठाई है। कुल्फी कई अन्य भी...मलाई खोया रोल
मलाई खोया रोल या ब्रेड रोल मलाई दूध और ब्रेड से बनी एक नरम, मुलायम और स्वादिष्ट मिठाई है। मिठाई इतनी स्वादिष्ट है कि कोई भी इसे खाने से इंकार नहीं कर सकता, मलाई खोया रोल भारत में बहुत प्रसिद्ध है। और...सेवई की खीर
सेंवई की खीर या सेवइयां एक ऐसी मिठाई है, जो भारत में बहुत ही स्वादिष्ट और प्रसिद्ध है, जो खासतौर पर कई त्योहारों पर बनाई जाती है। सेवई की खीर न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान होता...