भुने हुए कद्दू का सूप कैसे बनाये
भुने कद्दू का सूप बनाने की विधि
कद्दू का सूप एक स्वादिष्ट मलाईदार और मसालेदार सूप है। यह सूप बहुत हेल्दी और स्वादिष्ट है, आपको यह सूप बहुत पसंद आएगा। कद्दू का शाकाहारी सूप कद्दू को भून कर, प्याज, लहसुन, दालचीनी, काजू और कुछ मसालों के साथ बनाया जाता है। कद्दू का सूप कद्दू को भून कर या उबाल कर बनाया जा सकता है। भुने हुए कद्दू से कद्दू का सूप उबले हुए कद्दू के सूप से कहीं ज्यादा स्वादिष्ट होता है। हम यहाँ पर भुने हुए कद्दू से स्वादिष्ट सूप बनाने जा रहे है। अगर आप सूप के दीवाने हैं, और वीकेंड पर सूप बनाना पसंद करते हैं, तो भुने हुए कद्दू के सूप बनाने की इस विधि को जरूर आजमाएं, आपको यह सूप जरूर पसंद आएगा। सूप को एक बार बना कर 3 - 4 दिन तक फ्रिज में स्टोर कर के रखा जा सकता है, वीकेंड पर सूप बनायें और पूरे हफ्ते सूप का आनंद उठायें।
- तैयारी का समय :
- 20 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 2 घंटा 30 मिनट
- भोजन का प्रकार :
स्नैक्स
- 1 Review | 38 Likes
भुने कद्दू का सूप की सामग्री
सामग्री
कद्दू | 1 किलो | जैतून का तेल (ओलिव आयल) | 2 बड़े चम्मच |
नमक | 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | काली मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
प्याज़, बारीक़ कटा हुआ | 1 बड़ा | लहसुन, बारीक़ कटा हुआ | 3 फलियां |
दालचीनी पाउडर | 1 छोटा चम्मच | लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
धनिया पाउडर | 1 बड़ा चम्मच | वेजिटेबल स्टॉक / वेजिटेबल सूप | 2 - 3 कप |
क्रीम या ताजी मलाई | सजाने के लिए | काजू | 8 - 10 |
विधि
कद्दू भूनना
- ओवन को 1800 C पर गरम करें।
- कद्दू को 3 - 4 लंबे लंबे टुकड़ों में काट लें। और इसके सारे बीज निकाल कर साफ कर लीजिये।
- कद्दू के लंबे टुकड़ो को रोस्टिंग ट्रे में रखें और इसके ऊपर 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। ट्रे को लगभग 1 - 2 घंटे के लिए पहले से गरम किये हुए ओवन में भुनने के लिए रखें जब तक कि कद्दू नरम न हो जाए।
नोट: आप कद्दू को भूनने से पहले उसका छिलका उतार सकते हैं और कद्दू को जल्दी से भूनने के लिए छोटे-छोटे टुकड़े कर सकते हैं, लेकिन भूनने के बाद उसका छिलका हटाना आसान होता है क्योंकि यह नरम हो जाता है।
कद्दू का सूप बनाना
- कद्दू को भुनने के बाद कमरे के तापमान पर थोड़ा ठंडा करने के लिए अलग रख दें। तब तक आप अन्य सामग्री तैयार कर सकते है।
- एक पैन लें और उसमें मध्यम आंच पर 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल गर्म करें। तेल के मध्यम गरम होने पर इसमें कटे हुए प्याज़, काजू और बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर लगभग 5 - 7 मिनिट तक प्याज़ के पारदर्शी और नरम होने तक बीच-बीच में हिलाते हुए भून लीजिए।
- जब तक प्याज और लहसुन पक रहे हैं, तब तक भुने हुए कद्दू का छिलका हटा दें, अगर आपने भूनने से पहले नहीं हटाया है।
- प्याज और लहसुन में धनिया पाउडर, दालचीनी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें, अच्छी खुशबू आने तक लगातार चलाते हुए पकाएं। इसमें 2 कप वेजिटेबल स्टॉक डालें और बीच-बीच में हिलाते हुए उबलने दें।
- मिश्रण में उबाल आने पर गैस बंद कर दीजिए। इस उबले हुए स्टॉक मिश्रण और कद्दू को एक ब्लेंडर में डालें और इसे एक चिकनी और बारीक प्यूरी बनाने के लिए ब्लेंड करें, सुनिश्चित करें कि मिश्रण में कोई कद्दू का टुकड़ा न बचा हो।
- इस सूप को छलनी से छान लीजिये, इससे आपको बहुत ही बढ़िया सूप मिलेगा।
- यदि आप थोड़ा पतला सूप पीना पसंद करते हैं, तो आप 1 कप और वेजिटेबल स्टॉक डाल सकते हैं।
- सूप को फिर से उबाल लें।
- हेल्दी और स्वादिष्ट कद्दू का सूप तैयार है। सूप को सर्विंग बाउल में ट्रांसफर करें। सूप को फ्रेश क्रीम और हरा धनिया से गार्निश करें।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe in English: CLICK HERE
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious roasted pumpkin soup
भुने कद्दू का सूप
कद्दू का सूप एक मलाईदार, मसालेदार और स्वादिष्ट सूप है। कद्दू का सूप इतना स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है कि सभी को बहुत पसंद आता है। यह स्वादिष्ट सूप गर्म परोसा जाता है और अमेरिका में यह थैंक्सगिविंग डिश...स्वीट कॉर्न सूप (मकई का...
कॉर्न क्रीम, ताज़े मकई के दाने थोड़ी सी गोभी और गाजर के साथ बनाया गया स्वादिष्ट गाढ़ा स्वीट कॉर्न सूप। सफेद मिर्च मकई की मिठास के साथ इसे और अधिक स्वादिष्ट बनाती है। यह स्वादिष्ट स्वीट कॉर्न सूप आपकी...खस्ता कचौरी
खस्ता कचौरी एक स्वादिष्ट और मसालेदार तली हुई पूरी के आकार का नाश्ता है जिसमें मूंग दाल और उड़द की दाल और कुछ मसालों की भरावन होती हैं। कचौरी की कई अन्य किस्में हैं जैसे मावा कचौरी, सूखी कचौरी, राज और...गोभी 65
गोभी 65 एक स्वादिष्ट कुरकुरा तला हुआ स्नैक्स है, जिसे फूलगोभी, दही और मसालों से बनाया जाता है। चिकन 65, पनीर 65, आलू 65 जैसे व्यंजन दक्षिण भारत के बहुत लोकप्रिय ऐपेटाइज़र और स्नैक्स हैं। सभी 65 व्यंजन...कुरकुरे वेज नगेट्स
कुरकुरे वेज नगेट्स एक स्वादिष्ट वेजिटेरियन नगेट्स है, जिसे चूरा बनाई गई ब्रेड या पोहा के चूरे से लपेटे हुए आलू और सब्जी के मिश्रण से बनाया जाता है और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है। नगेट्स को...