चटपटी स्वीट कॉर्न चाट कैसे बनाये
स्वीट कॉर्न चाट बनाने की रेसिपी
बरसात का मौसम और स्वीट कॉर्न या भुट्टा स्वाद और स्वास्थ्य का सही संयोजन है। मकई एक स्वस्थ भोजन है जो मानसून के मौसम में आसानी से उपलब्ध हो जाता है और लोग मानसून की बारिश के मौसम में मकई खाना बहुत पसंद करते हैं, या तो मकई को सीधे आग पर भूनकर नमक और नींबू के साथ या फिर मकई को उबालकर इमली की चटनी के साथ खाया जाता है। आज हम आपके साथ मकई से बनी हेल्दी और स्वादिष्ट चाट की रेसिपी साँझा करने जा रहे हैं। इस रेसिपी का पालन करके आप घर पर आसानी से स्वादिष्ट और चटपटी स्वीट कॉर्न चाट बना सकते हैं।
कम समय में और बिना किसी झंझट के स्वीट कॉर्न चाट बनाना जितना आसान है उतनी ही यह चाट स्वादिष्ट होती है। यहां तक कि एक नौसिखिया भी इस स्वादिष्ट चाट को बिना किसी अनुभव के आसानी से घर पर बना सकता है। स्वीट कॉर्न चाट की इस रेसिपी का पालन करें और इस स्वादिष्ट चाट को अपने घर पर बनाएं। जब भी आपका मन करे कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने को करे आप इस झटपट बनने वाली स्वादिष्ट स्वीट कॉर्न चाट को अपने घर पर बनाये और इसका आनंद लें।
- तैयारी का समय :
- 10 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 25 मिनट
- भोजन का प्रकार :
स्नैक्स
- 1 Review | 38 Likes
स्वीट कॉर्न चाट की सामग्री
सामग्री
| मकई, 2 हिस्से में तोडा हुआ | 3 | सूखी लाल मिर्च | 3 |
| अदरक | लगभग 1 इंच का टुकड़ा | सूखा धनिया | 1/2 छोटा चम्मच |
| दालचीनी | लगभग 1 इंच का टुकड़ा | बड़ी इलायची | 1 |
| काली मिर्च | 1/2 छोटा चम्मच | बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया | 1 छोटा चम्मच |
| नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | चीनी | 1/4 छोटा चम्मच |
| मक्खन | 1 छोटा चम्मच | पानी | आवश्कतानुसार |
गन पाउडर के लिए
| घी या तेल | 1 छोटा चम्मच | जीरा | 1/2 छोटा चम्मच |
| सूखा धनिया | 1 छोटा चम्मच | सूखी लाल मिर्च | 3 |
| चना दाल | 1 छोटा चम्मच | उड़द दाल | 1 छोटा चम्मच |
| करी पत्ता | 1 | नमक | 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
अन्य सामग्री
| बारीक़ कटा हुआ नारियल | 1/2 कप | बारीक कटा हुआ करी पत्ता | 1 |
| मक्खन | 1 छोटा चम्मच |
विधि
- स्वीट कॉर्न को छील कर 2 - 2 टुकड़े कर लीजिये। एक प्रेशर कुकर में मकई, सूखी लाल मिर्च, अदरक, दालचीनी, हरा धनिया, बड़ी इलाइची, काली मिर्च, सूखा धनिया, चीनी, नमक, मक्खन और पानी डालें। पानी डालते वक़्त ध्यान रखें के मकई पूरी तरह पानी में डूबी हुई होनी चाहिए।
- प्रेशर कुकर का ढक्कन लगाकर तेज आंच पर 3 सीटी आने तक उबालें।
- गैस बंद कर दें और प्रेशर कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें। जब सारा प्रेशर निकल जाए तो प्रेशर कुकर खोलें और इसमें से मकई निकाल लें और बाद में इस्तेमाल के लिए अलग रख दें।
- नोट: बचे हुए पानी को फैकें नहीं, इस पानी को हम बाद में इस्तेमाल करेंगे।
गन पाउडर बनाना
- एक नॉन स्टिक पैन में 1 छोटा चम्मच घी या तेल गरम करें। इसमें जीरा, साबुत धनिया, सूखी लाल मिर्च, चना दाल, उरद दाल डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- करी पत्ते और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और थोड़ा सा भूनें। गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें। इसे ग्राइंडर में डालें और पीसकर पाउडर बना लें।
- गन पाउडर तैयार है। बाद में इस्तेमाल करने के लिए इसे एक तरफ रख दें।
स्वीट कॉर्न चाट
- उबले हुए कॉर्न लें और इसमें से सारे दाने निकाल एक बड़े कटोरे में इकट्ठा कर लें।
- एक पैन में मकई के दाने, कटा हुआ नारियल, बारीक कटा हुआ करी पत्ता, मक्खन और 2 - 3 बड़े चम्मच पानी (मकई उबालने में इस्तेमाल किया हुआ, बचा हुआ पानी) डालकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए 1 मिनट तक पकाएं।
- तैयार किया हुआ गन पाउडर के 2 बड़े चम्मच डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- गैस बंद कर दें और स्वादिष्ट कॉर्न चाट को सर्विंग बाउल में निकाल लें।
- गरमागरम परोसें और बरसात के मौसम में स्वादिष्ट चटपटी स्वीट कॉर्न चाट का आनंद लें।
- आप स्वादिष्ट स्वीट कॉर्न चाट का आनंद ना केवल बारिश के मौसम में बल्कि किसी भी मौसम में ले सकते है।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe of CORN CHAAT in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious corn chaat
समोसा
मैश किए हुए उबले आलू, पनीर, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मटर, हरी मिर्च, और मसालों का मिश्रण को मैदे में भरकर, तल कर बनाया गया एक स्वादिष्ट व्यंजन समोसा। समोसे के लिए भरावन के तौर पर दाल और मसालों के का...चिकन 65
चिकन 65 एक स्वादिष्ट मसालेदार चिकन की स्टार्टर डिश या स्नैक्स है, जो भारत में विशेष रूप से दक्षिण भारत में बहुत लोकप्रिय है। यहां पर रेस्टोरेंट स्टाइल में एक उत्तम चिकन 65 बनाने की एक बेहतरीन विधि दी...मसाला पास्ता
मसाला पास्ता भारतीय शैली में बना एक मसालेदार स्वादिष्ट पास्ता है, यह आपको और आपके परिवार को जरूर पसंद आएगा। इस स्वादिष्ट पास्ता को अपनी पसंद के अनुसार घर पर बनाना बहुत आसान है और इसे बनाने केवल 30 -...कुरकुरे वेज नगेट्स
कुरकुरे वेज नगेट्स एक स्वादिष्ट वेजिटेरियन नगेट्स है, जिसे चूरा बनाई गई ब्रेड या पोहा के चूरे से लपेटे हुए आलू और सब्जी के मिश्रण से बनाया जाता है और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है। नगेट्स को...मटर कुलचा
मटर कुलचा या छोले कुलचे एक स्वादिष्ट और सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, यह इतना स्वादिष्ट होता है कि भारत में हर कोई इसे पसंद करता है, खासकर उत्तर भारत में। यह स्ट्रीट फ़ूड मटर और कुलचे का एकदम सही है।...