User Image लॉग इन | पंजीकरण

www.MyDelicious-Recipes.com

बिना अंडे के चॉकलेट केक कैसे बनाये

  • बिना अंडे के चॉकलेट केक बनाने की विधि

    चॉकलेट केक सबसे पसंदीदा और स्वादिष्ट केक में से एक है जिसे बनाने के लिए मुख्य सामग्री के रूप में कोको पाउडर या पिघली हुई चॉकलेट या दोनों का इस्तेमाल होता है। केक को और स्वादिष्ट बनाने के लिए चॉकलेट के साथ कुछ अन्य सामग्री भी मिलाई जा सकती है। जिसमे से कुछ बुनियादी और आवश्यक सामग्री मैदा, मिठास के लिए चीनी और स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ अन्य सामग्री जैसे चोको चिप्स, अखरोट आदि हैं। चॉकलेट के साथ कॉफी का संयोजन भी बहुत अद्भुत परिणाम देता है। यह केक इतना स्वादिष्ट होता है कि कोई भी इसे खाने से मना नहीं कर सकता। चॉकलेट केक बनाने की विधि लगभग किसी भी अन्य केक की तरह ही है। यहां हम नरम और स्पंजी स्वादिष्ट बिना अंडे से बनने वाले चॉकलेट केक की आसान विधि साझा कर रहे हैं। इस विधि का पालन करके आप आसानी से अपने घर पर स्वादिष्ट चॉकलेट केक बना सकते है वो भी बिना अंडे के इस्तेमाल किये।

    यह उन लोगो के बहुत अच्छा है जो शुद्ध शाकाहारी जीवन व्यतीत करते है और बाजार का बना केक इसीलिए नहीं खा पाते क्यों की उसमे अंडा होता है। यद्यपि बाजार के केक में भी अंडे का इस्तेमाल नहीं किया गया हो परन्तु इसमें सदा संदेह रहता है इसीलिए शुद्ध शाकाहारी भोजन खाने वाले लोग इस संदेह के चलते बाजार का केक नहीं खा पाते। वो लोग भी घर के बने इस केक का आनंद ले सकते है क्यों के वे जानते है के इसमें अंडा नहीं है।

    • तैयारी का समय :
    • 15 मिनट
    • खाना पकाने के समय :
    • 35 मिनट
    • भोजन का प्रकार :
    • केक

  •          
  • 1 Review | 38 Likes
   

चॉकलेट केक की सामग्री

सामग्री

डार्क चॉकलेट, बारीक कद्दूकस किया हुआ 100 ग्राम मक्खन 1 कप + बर्तन को चिकना करने के लिए
मैदा 1 1/2 कप बेकिंग पाउडर 2 छोटे चम्मच
चीनी 1 कप वनीला एसेंस 1 छोटा चम्मच
दूध 3/4 कप बारीक कटे हुए अखरोट 1/2 कप

विधि

  • चीनी को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें।
  • माइक्रोवेव ओवन में डार्क चॉकलेट और मक्खन को एक कटोरे (माइक्रोवेव सेफ बाउल) में एक मिनट के लिए 100% तापमान पर पिघलाएँ।
  • एक दूसरे कटोरे में मैदा और बेकिंग पाउडर छान कर मिला लें।
  • इसमें पिघला हुआ मक्खन और चॉकलेट डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  • अब इस मिश्रण में चीनी पाउडर और वैनिला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • मिश्रण में दूध और अखरोट डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  • एक और माइक्रोवेव-सेफ डिश लें और इसकी सतह पर मक्खन लगा कर इसे चिकना कर लें। आप डिश की जगहे कोई सपाट तले वाला थोड़ा गहरा पैन भी ले सकते है।
  • इस घी लगी डिश में सारा मिश्रण डालकर तेज़ तापमान पर (100%) सात मिनिट तक बेक कर लीजिए।
  • 7 मिनट बाद केक को चेक करने के लिए इसमें 1 साफ़ छुरी डालिये अगर केक का बैटर छुरी पर चिपकता है तो केक अभी तैयार नहीं है, इसे 1 - 2 मिनट तक और बेक कर लीजिये। अगर छुरी साफ़ है तो आपका केक तैयार है।
  • बेक किए हुए केक को कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
  • जब केक ठंडा हो जाए तो चॉकलेट केक को काट कर इसका आनंद लें।

सुझाव और विविधता

रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

To read the recipe of CHOCOLATE CAKE in English

  • रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें

  • Just a moment..
  • समीक्षा
  • Just a moment..
  • 5 :
    1
    4 :
    0
    3 :
    0
    2 :
    0
    1 :
    0
    उपयोगकर्ता समीक्षा
    Pawan Batra Pawan Batra

    Delicious chocolate cake

संबंधित व्यंजन


 
Cookies Policy
This website uses cookies in order to offer the most relevent information. To allow us to provide a better and more tailored experience please click "OK"
Ok