कैसे बनाये चीज़ ऑमलेट
चीज़ ऑमलेट रेसिपी
अंडे को हमेशा से एक पौष्टिक नाश्ता माना जाता है, और चीज़ आमलेट अंडे से बना एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है। यह सबसे स्वादिष्ट और सेहतमंद नाश्ते में से एक है जिसे कुछ ही मिनटों में किसी भी समय आसानी से बनाया जा सकता है। ज्यादातर लोग अपने नाश्ते में ऑमलेट खाना पसंद करते हैं क्योंकि यह बनाने में आसान और बहुत पौष्टिक होता है और अगर ऑमलेट चीज़ ऑमलेट हो तो स्वाद दोगुना हो जाता है। आज हम आपके साथ साँझा कर रहे हैं चीज़ ऑमलेट की आसान रेसिपी, आप चीज़ ऑमलेट की इस रेसिपी का पालन करके सिर्फ 10 मिनट में स्वादिष्ट चीज़ ऑमलेट बना सकते हैं।
- खाना पकाने के समय :
- 10 मिनट
- भोजन का प्रकार :
अंडे की रेसिपी
- 1 Review | 38 Likes
चीज़ आमलेट की सामग्री
सामग्री
अंडे | 4 | दूध | 2 बड़े चम्मच |
नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | काली मिर्च | 1/2 छोटा चम्मच |
मक्खन | 1 छोटा चम्मच | मोजरेला चीज़, कद्दूकस किया हुआ | 1/2 कप |
सूखे मिले जुले हर्बस् | 1/2 छोटा चम्मच | लाल मिर्च फ्लेक्स | 1/2 छोटा चम्मच |
हरा धनिया, कटा हुआ | 1 बड़े चम्मच |
विधि
- एक बड़े कटोरे में 4 अंडे तोड़ लें। एक मिनट के लिए हैंड ब्लेंडर या व्हिस्क का उपयोग करके अंडों को अच्छी तरह से फेंट लें।
- दूध डालें और फिर से फेंटें, नमक और काली मिर्च डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- एक फ्राइंग पैन में मध्यम आँच पर मक्खन गरम करें। जब मक्खन पूरी तरह से पिघल जाए तो इसे समान रूप से पैन में फैलाएं।
- अंडे का मिश्रण डालें और समान रूप से फैलाएं और मध्यम आँच पर पकाएँ। जब किनारे थोड़ा पकने लगे। खुरपी की सहायता से किनारों को बीच की ओर धकेलें और पैन को थोड़ा झुकाकर अंडे का घोल फैलाएं।
- इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक कि आमलेट लगभग 75% पक न जाएं। आंच को कम कर दें। ऑमलेट के आधे हिस्से पर कद्दूकस किया हुआ मोज़ेरेला चीज़ समान रूप से फैलाएं।
- इसके ऊपर थोडा़ सा सूखे मिले जुले हर्बस्, लाल मिर्च फ्लेक्स और हरा धनिया छिड़कें। अब ऑमलेट के दूसरे आधे हिस्से को सावधानी से मोड़ें और चीज़ को ढक दें।
- ऑमलेट को दोनों तरफ से तब तक पकाएं जब तक कि इसके अंदर का चीज़ पिघल न जाए।
- जब ऑमलेट दोनों तरफ से अच्छे से पक जाए तो गैस बंद कर दें और ऑमलेट को प्लेट में निकाल लें।
- टोमेटो केचप के साथ स्वादिष्ट चीज़ आमलेट का आनंद लें।
सुझाव और विविधता
इस रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
To read the recipe of CHEESE OMELETTE in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious cheese omelette
संबंधित व्यंजन
अंडा भुर्जी
अंडा एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक भोजन है। अंडे से तरह-तरह के व्यंजन बनाए जा सकते हैं जैसे अंडा भुर्जी, आमलेट, उबले अंडे आदि। अंडा भुर्जी एक फ्राई किया हुआ अंडे का व्यंजन है। अंडा भुर्जी अंडे से और...अंडा करी
अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं और अंडे से कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं, जो न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहतमंद भी होते हैं। अंडा करी या अंडा मसाला करी उन्ही स्वादिष्ट व्यंजन से एक बहुत ही और...अंडा करी
अंडे में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, अंडे का इस्तेमाल कई स्वादिष्ट और स्वास्थवर्धक व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। अंडे के कई स्वादिष्ट व्यंजन है और अंडा करी उन व्यंजन में से एक है जो एक होने...अंडा करी
अंडे प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत हैं, अंडे बहुत ही उपयोगी सामग्री हैं जिनका उपयोग कई स्वादिष्ट और स्वस्थवर्धक व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। अंडा करी अंडे से बना एक स्वादिष्ट सबसे लोकप्रिय और व्यंजन...चीज़ आमलेट
अंडे का ऑमलेट सबसे पसंदीदा और सेहतमंद नाश्ता है, और ऑमलेट में चीज़ स्टफिंग के साथ चीज़ ऑमलेट बहुत स्वादिष्ट होता है, साथ ही यह एक सेहतमंद नाश्ता भी है। चीज़ ऑमलेट न केवल एक सेहतमंद और स्वादिष्ट नाश्ता...