सेवई की खीर बनाने की विधि
सेवई की खीर की रेसिपी
सेवई की खीर जिसे सेवइयां के नाम से भी जाना जाता है, एक स्वादिष्ट मिठाई है, जो भारत में त्योहारों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। सेवइयां या सेवई की खीर न केवल बनाने में आसान और झटपट बनने वाली खीर है बल्कि यह बहुत स्वादिष्ट भी होती है। इस स्वादिष्ट खीर को पकाने में ज्यादा समय नहीं लगता है, सेवइयां खीर 30 मिनिट में बन कर तैयार हो जाती है। आमतौर पर सेवईं की खीर इलायची के स्वाद के साथ ही बनाई जाती है। लेकिन सेंवई की खीर को और भी स्वादिष्ट और खास बनाने के लिए हम चिरौंजी, पिस्ता, बादाम, केसर आदि का इस्तेमाल करेंगे। बहुत सारे मेवे और खजूर के साथ सेंवई की खीर बनाना एक बहुत ही अच्छा विचार है। हम यहां ढेर सारे मेवे और खजूर के साथ स्वादिष्ट सेवइयां या सेंवई की खीर रेसिपी साझा कर रहे हैं, इस आसान रेसिपी का पालन करें और अपने घर पर सेंवई की खीर बनाये और इस स्वादिष्ट खीर का आनंद लें।
- तैयारी का समय :
- 5 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 30 मिनट
- भोजन का प्रकार :
आइसक्रीम और मिठाई
- 1 Review | 38 Likes
सेवई की खीर की सामग्री
सामग्री
सेवइयां | 40 ग्राम | दूध | 1 लीटर |
देसी घी | 3 बड़े चम्मच | चिरौंजी | 1 बड़ा चम्मच |
पिस्ता (बारीक़ कटे हुए) | 1 बड़ा चम्मच | बादाम (बारीक़ कटे हुए) | 1 बड़ा चम्मच |
अखरोट (बारीक़ कटे हुए) | 1 बड़ा चम्मच | खजूर | 5 - 7 |
केसर | एक चुटकी | इलायची पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
चीनी | 1/2 कप |
विधि
- खजूर को काटिये और गुठली निकाल दीजिये, सारे मेवा जैसे बादाम, पिस्ता और अखरोट को बारीक़ काट लीजिये।
- एक कड़ाही में धीमी आंच पर 1 1/2 बड़े चम्मच घी गर्म करें, घी पिघलने पर चिरौंजी, बादाम, पिस्ता, अखरोट और खजूर डालें। लगातार चलाते हुए हल्का सा भूनें।
- फुल फैट दूध, हरी इलायची, केसर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इसे तब तक पकाएं जब तक दूध अपनी मूल मात्रा से आधा न रह जाए।
- दूध को उबालते समय बीच-बीच में हिलाते रहें ताकि तले में चिपके नहीं।
- एक दूसरे पैन में 1 1/2 बड़े चम्मच घी गरम करें, जब घी पिघल जाए तो सेंवई तोड़ कर इसमें डालें और मध्यम आंच पर 3 - 4 मिनट तक हल्के हाथों से चलाते हुए भूनें।
- अब इसमें मेवे वाला उबला हुआ दूध डालें। इसे बीच-बीच में चलाते हुए मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं।
- खीर को ज्यादा गाढ़ा ना करें, ठंडा होने पर खीर थोड़ी और गाढ़ी हो जाएगी।
- स्वादिष्ट सेवई की खीर तैयार है। खीर को सर्विंग बाउल में निकाल लें। इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
- अपनी पसंद के अनुसार गर्म या ठंडी खीर का आनंद ले।
सुझाव और विविधता
इस रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
To read the recipe of VERMICELLI KHEER in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious vermicelli kheer
सूजी का हलवा
सूजी का हलवा भारत की एक पसंदीदा मिठाई है, जिसे विभिन्न धार्मिक अवसरों पर प्रसाद (भगवान से प्रार्थना के समय) के रूप में प्रयोग किया जाता है। भगवान की प्रार्थना के बाद, सूजी के हलवे को सभी भक्तों को के...सूजी का हलवा
सूजी का हलवा पूरे भारत में एक बहुत लोकप्रिय मिठाई है और इसे कई धार्मिक अवसरों पर भगवान को चढ़ाने के लिए प्रसाद के रूप में भी बनाया जाता है। भगवान की प्रार्थना के बाद, सूजी का हलवा सभी भक्तों को भगवान...शाही टुकड़ा
स्वादिष्ट शाही टुकड़ा एक मलाईदार नरम भारतीय मिठाई है जिसे ब्रेड, दूध, घी, चीनी और सूखे मेवों से बनाया जाता है। शाही टुकडा एक ऐसी मिठाई है जो शाही मिठाइयों का प्रतीक है और यह मिठाई भारत में बहुत है, की...गाजर का हलवा
गाजर का हलवा, जिसे गजरेला भी कहा जाता है, एक स्वादिष्ट हलवा या मिठाई है। गाजर का हलवा दूध में कद्दूकस की हुई गाजर उबालकर बनाया जाता है। गाजर का हलवा बनाने में आसान और बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह में...सेवई की खीर
सेंवई की खीर या सेवइयां एक ऐसी मिठाई है, जो भारत में बहुत ही स्वादिष्ट और प्रसिद्ध है, जो खासतौर पर कई त्योहारों पर बनाई जाती है। सेवई की खीर न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान होता...