सोयाबीन का दूध कैसे बनाये
सोयाबीन का दूध की रेसिपी
सोयाबीन दूध और खाद्य पदार्थ कार्बोहाइड्रेट, खनिज, विटामिन, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के समृद्ध स्रोत हैं। डेयरी दूध के स्थान पर सोयाबीन के दूध का सेवन किया जा सकता है, हालांकि सोयाबीन के दूध में डेयरी दूध के समान स्वाद, सुगंध और अन्य विशेषताएं नहीं होती। सोयाबीन को रात भर भिगोने के बाद उसे पीसकर उसका घोल बना लिया जाता है जिससे सोयाबीन का दूध बनाया जाता है। बाद में उस घोल को लगभग 15-20 मिनट तक उबाला जाता है और फिर अघुलनशील सोयाबीन को निकालने के लिए छान लिया जाता है। मलेशिया, जापान, सिंगापुर आदि जैसे कई एशियाई देशों में सोयाबीन के दूध का व्यापक रूप से सेवन किया जाता है। सोयाबीन का दूध पश्चिमी देशों में भी लोकप्रिय हो रहा है। सोयाबीन के दूध में गाय के दूध की तरह प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, लेकिन इसमें वसा की मात्रा बहुत कम होती है। सोयाबीन के दूध में गाय के दूध की तरह लैक्टोज नहीं होता है, इसलिए सोयाबीन का दूध लैक्टोज की समस्या वाले लोगों के लिए अच्छा और सुरक्षित है। यहां हम घर पर आसानी से सोयाबीन का दूध बनाने की रेसिपी साँझा कर रहे हैं।
- खाना पकाने के समय :
- 30 मिनट
- विश्राम समय :
- 10 घंटा
- भोजन का प्रकार :
शाकाहारी
- 1 Review | 38 Likes
सोयाबीन का दूध की सामग्री
सामग्री
सोयाबीन | 1 1/2 कप (300 ग्राम) | पानी | 2 लीटर + भिगोने के लिए |
विधि
- सोयाबीन को चैक कीजिए, कहीं इसमें कोई पथरी तो नहीं है।
- सोयाबीन को साफ करने के लिए धो लें। सोयाबीन को लगभग 10-12 घंटे या रात भर के लिए भिगो दें।
- भीगे हुए सोयाबीन को अपनी हथेली के बीच में अच्छी तरह से रगड़े जिससे इसका छिलका निकल जाएगा। सोयाबीन का छिलका पानी पर तैरने लगेगा, आप इसे आसानी से निकाल कर फेंक सकते हैं।
- इसका छिलका और सारा पानी निकाल दें। इसे फिर से एक छलनी में धो लें ताकि पानी पूरी तरह से निकल जाए।
- एक जग में 2 लीटर पानी लें। इसमें से थोड़ा पानी थोड़े से भीगे हुए सोयाबीन के साथ मिक्सी में डालकर पीस ले और महीन पेस्ट बना लें। बाकि सोयाबीन को भी ग्राइंडर के आकार के आधार पर 3 - 4 बैच में थोड़े थोड़े पानी के साथ पीस लें।
- इन पेस्ट को उबालने के लिए एक बड़े बर्तन में निकाल लें। इसमें बचा हुआ पानी डालें और मध्यम आँच पर, बीच-बीच में हिलाते हुए उबलने दें।
- जब यह उबलने लगेगा, तो सतह पर कुछ झाग आना शुरू हो जाएगा, चम्मच की सहायता से उस झाग को हटा दें।
- बीच-बीच में हिलाते हुए और 7 - 8 मिनट तक उबालना जारी रखें।
- सोयाबीन दूध तैयार है। अब हमें इसे मलमल के कपड़े से छानना है। एक छलनी को एक पतीले में रख कर उसमे एक मलमल के कपड़े लगा दें।
- मलमल के कपड़े में दूध डालें। छना हुआ दूध नीचे रखे पतीले में इकट्ठा हो जाएगा और अघुलनशील सोयाबीन के अवशेष कपड़े में रह जाएगा। दोष के छानने में कठिनाई आने पर कपडे को निचोड़ के दूध को छान ले।
- सोयाबीन का दूध तैयार है. आप इसका इस्तेमाल किसी भी तरह से कर सकते हैं जैसे पीने, चाय या कॉफी बनाने या सोयाबीन का पनीर (टोफ़ू) बनाने के लिए।
सुझाव और विविधता
इस रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe in English: CLICK HERE
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious soy milk
लच्छा पराठा
लच्छा पराठा मैदे या गेहूं के आटे, मक्खन और घी से बना एक स्वादिष्ट भारतीय पराठा है जो उत्तर भारत का एक बहुत लोकप्रिय पराठा है। लच्छा पराठा की कुरकुरी परतें इसे अनोखा और खास बनाती हैं। लच्छा पराठा इतना...भिंडी दो प्याजा
भिंडी सबकी पसंदीदा सब्ज़ी है और अगर भिन्डी को प्याज के साथ पकाया जाए तो खाने का स्वाद ही अलग हो जाता है। भिंडी दो प्याजा भिंडी की एक स्वादिष्ट डिश है जिसे प्याज की दुगुनी मात्रा के साथ पकाया जाता है,...फ्रेंच फ्राइज़
आलू सभी को पसंद होते हैं और इससे कई तरह के स्वादिष्ट स्नैक्स बनते हैं और आलू के सभी स्नैक्स में फ्रेंच फ्राइज़ एक स्वादिष्ट और सबसे पसंदीदा स्नैक है. फ्रेंच फ्राइज़ एक स्वादिष्ट और स्वादिष्ट स्नैक है...रोटी
रोटी आटे एवं पानी के मिश्रण को गूंध कर बेल कर आँच पर सेंक कर बनाई गई एक गोल चपटी खाद्य सामग्री जो पूरे भारत में दैनिक रूप से बनाई जाती है। इसे सूखी सब्जी या दाल या दोनों के साथ दोपहर के भोजन और रात के...बेसन चीला
बेसन चीला एक स्वादिष्ट मसालेदार बेसन से बना व्यंजन है जो विशेष रूप से उत्तर भारतीयों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। इन स्वादिष्ट बेसन के चीलों को सुबह के नाश्ते में या शाम की चाय के साथ या कॉफी के साथ...