प्याज की सब्जी कैसे बनाये
प्याज की सब्जी बनाने की रेसिपी
प्याज की सब्जी या प्याज मसाला राजस्थान का एक बहुत ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय व्यंजन है, स्वादिष्ट प्याज की सब्जी को अलग अलग तरह से बनाया जाता है। प्याज की सब्जी को भरवां प्याज के रूप में भी जाना जाता है और यह सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है। गर्मी के मौसम में जब गर्मी की वजह से किसी भी खाने का ज्यादा स्वाद नहीं आता है तो आप साबुत प्याज से बनी इस राजस्थानी वेजिटेरियन डिश को जरूर आजमाए, जो न सिर्फ आपको भीषण गर्मी में लू लगने से बचाएगी बल्कि आपको एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी भी खाने को मिलेगी। प्याज की सब्जी न केवल बनाने में आसान होती है, बल्कि यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है और इसे दोपहर के भोजन या रात के खाने के लिए रायते के साथ रोटी या चावल के साथ परोसा जा सकता है। प्याज की सब्जी की रेसिपी का पालन करें और अपने घर पर स्वादिष्ट सब्जी बनाएं और आनंद लें।
- तैयारी का समय :
- 10 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 30 मिनट
- भोजन का प्रकार :
शाकाहारी
- 1 Review | 38 Likes
प्याज की सब्जी की सामग्री
सामग्री
| छोटे आकार के प्याज | 400 - 500 ग्राम | हरी मिर्च, बीच में से चीरा लगाई हुई | 2 - 3 |
| टमाटर | 3 मध्यम | अदरक | 1 इंच |
| देसी घी या तेल | 2 बड़े चम्मच | जीरा | 1 छोटा चम्मच |
| राई | 1 छोटा चम्मच | मेथी दाना | 1/2 छोटा चम्मच |
| सौंफ | 1/2 छोटा चम्मच | नमक | 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
| हल्दी पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच | अमचूर | 1 छोटा चम्मच |
| लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | धनिया पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
| कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच | बेसन | 1 छोटा चम्मच |
| दही | 3 बड़े चम्मच | कसूरी मेथी | 1/2 छोटा चम्मच |
| गरम मसाला | 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | अदरक लच्छा | |
| हींग | एक चुटकी | पानी | आवश्यकता अनुसार |
विधि
- प्याज को छीलिये और 4 भागों में विभाजित करने के लिए एक क्रॉस कट लगाइये लेकिन इसे पूरी तरह से न काटें। नीचे का कुछ हिस्सा छोड़ दीजिये ताकि प्याज़ आपस में जुड़ा रहे।
Note: अगर प्याज थोड़े बड़े हैं तो इसे 4 की जगहे 6 भाग में काटिये पर धयान रहे हमें प्याज़ को पूरा नहीं काटना।
- कटे टमाटर और अदरक को मिक्सर ग्राइंडर में डालिये और बारीक पीस कर प्यूरी बना लीजिये।
- एक कड़ाही में मध्यम आंच पर 2 छोटे चम्मच देसी घी या तेल गरम करें, पर असली स्वाद तो देसी घी में आता है। घी के गर्म होने पर इसमें जीरा, राई, मेथी दाना और सौंफ डालें।
- जब यह चटकने लगे तो इसमें टमाटर की प्यूरी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाये।
- इसे मध्यम आँच पर लगभग 5 मिनट तक, घी छोड़ने तक, बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।
- घी छोड़ने पर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाये और एक मिनट तक भूनें।
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और बेसन डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इसे लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर 2 - 3 मिनट तक अच्छी तरह से हिलाते हुए भून लें।
- आँच को कम कर दें। 3 बड़े चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिला लें और धीमी आंच पर लगभग 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें।
- अब इसमें प्याज़ डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिला लें। थोडा़ सा अदरक लच्छा, हींग और हरी मिर्च डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब इसमें पानी डालें और कढ़ाई को ढक दें, धीमी आँच पर लगभग 5 मिनट तक पकाएँ। 5 मिनिट बाद इसे अच्छी तरह मिलाये, चैक कीजिये कि प्याज़ नरम हो गये हैं या नहीं और यदि प्याज़ नरम नहीं हुए तो 2 मिनिट के लिए और पका लीजिये।
- स्वादिष्ट प्याज़ की सब्जी परोसने के लिए तैयार है। स्वादिष्ट प्याज मसाला को दोपहर के भोजन या रात के खाने में रोटी या चावल के साथ परोसें।
सुझाव और विविधता
इस रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
To read the recipe of PYAZ KI SABZI in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious pyaz ki sabzi
इमली की चटनी
इमली की चटनी, जिसे सौंठ के नाम से भी जाना जाता है, एक बहुत ही लोकप्रिय भारतीय चटनी है जो बहुत ही स्वादिष्ट, खट्टी और मीठी होती है। इसे खट्टी इमली, मीठे गुड़ और मसालों से बनाया जाता है। यह स्वादिष्ट ही...पनीर पसंदा
पनीर से बनी स्वादिष्ट व्यंजन "पनीर पसंदा" पनीर की अनेक रेसिपी के सागर में दुर्लभ मोती की तरह है। पनीर पसंदा पनीर की सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है, जिसमें हल्की मसालेदार, गाढ़ी और मलाईदार टमाटर...नारियल की चटनी
चटनी एक खट्टा मीठा दिलकश मसाला है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई है। चटनी को विभिन्न प्रकार की सामग्री जैसे फल, सब्जियां, मेवा, दाल, जड़ी-बूटियों आदि से बनाया जाता है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न...सोयाबीन का दूध
सोयाबीन खाद्य पदार्थ और सोयाबीन का दूध खनिज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होता है। डेयरी दूध के बजाय सोयाबीन दूध का सेवन किया जा सकता है, हालांकि सोयाबीन का दूध...आम पापड़
आम पापड़ एक खट्टा मीठा स्वादिष्ट व्यंजन है और भारत में बहुत लोकप्रिय है। आम पापड़ का स्वादिष्ट स्वाद बचपन से ही हमारी यादों में शामिल रहा है, लेकिन अगर इसे घर पर बनाया जाए तो यह आपके बचपन में खाए जाने...